होम Mehandipur Balaji Mandir – Janiye Yahan Ki Poori Jankari Hindi Me मेहंदीपुर बालाजी का रहस्य क्या है और ये इसे क्यों खास बनाता है ? जानिए मेहंदीपुर बालाजी महाराज से जुड़ी मान्यताओं के बारे में।

जानिए मेहंदीपुर बालाजी महाराज से जुड़ी मान्यताओं के बारे में।

0
1564

Mehandipur Balaji Manyata से जुड़ी अनेक धार्मिक मान्यताएं और नियम प्रचलित हैं। राजस्थान के दौसा जिले में स्थित यह प्रसिद्ध धाम अपनी विशेष परंपराओं, प्रेतराज सरकार की कचहरी और संकट मोचन बालाजी महाराज की कृपा के लिए जाना जाता है।

विषय Mehandipur Balaji Manyata
स्थान मेहंदीपुर बालाजी, दौसा (राजस्थान)
मुख्य आराध्य श्री बालाजी महाराज (हनुमान जी)
विशेष मान्यता संकट मुक्ति एवं प्रेत बाधा निवारण
प्रमुख देवता बालाजी महाराज, प्रेतराज सरकार, भैरव बाबा
प्रसिद्धि प्रेतराज सरकार की कचहरी और विशेष धार्मिक परंपराएं

 

Mehandipur Balaji Manyata

जानिए मेहंदीपुर बालाजी महाराज से जुड़ी मान्यताओं के बारे में – Mehandipur Balaji यूं तो हमारे देश में हनुमान जी के लाखों मंदिर है। हनुमान जी की महिमा और प्रसिद्धि इसी बात से समझी जा सकती है कि देश विदेश में श्री रामचन्द्र भगवान् के भी इतने मंदिर नहीं है जितने हनुमान जी के हैं । सभी हनुमान मंदिर किसी न किसी रूप में विशेष स्थान रखते हैं लेकिन श्री मेहंदीपुर बालाजी धाम श्री राम भक्त हनुमान जी का एक प्रसिद्ध और सिद्ध मंदिर है।

मेहंदीपुर बालाजी मंदिर राजस्थान के दौसा जिले मे स्थित है। दरअसल यह मंदिर सबसे अधिक इसलिए प्रसिद्ध है क्योंकि यहां लोगों की मान्यता है कि इस मंदिर को बालाजी यानि हनुमान जी की अदृश्य शक्तियां संचालित करती हैं।

Mehandipur Balaji Manyata

यहां की शक्तिशाली शक्तियां लोगों को भूत-प्रेत, ऊपरी बाधाओं और आत्माओं से छुटकारा और मुक्ति दिलाने का कार्य करती हैं।

भूत प्रेत बाधा से छुटकारा दिलाने के दृश्य लोगों को यहां आने के लिए प्रेरित करते हैं और इस स्थान की सुनी सुनाई बातों और चमत्कारी शक्तियों का साक्षात् अनुभव करने के लिए प्रतिवर्ष देश विदेश से लाखों श्रद्धालु यहां बालाजी महाराज के दर्शन करने के लिए मेहंदीपुर बालाजी आते हैं।

यदि आप मेहंदीपुर बालाजी धाम के चमत्कारों, रहस्यों और प्रचलित मान्यताओं के बारे में विस्तार से जानना चाहते हैं, तो मेहंदीपुर बालाजी का रहस्य अवश्य पढ़ें।

Mehandipur Balaji Manyata  – Kahan Sthit  Hai Mehndipur Balaji?

आपके मन में निश्चित ही यह प्रश्न उठ रहा होगा कि आखिर ऐसा मंदिर कहां है जिसकी इतनी अधिक मान्यता है तो आपकी जानकारी के लिए बता दें कि बालाजी महाराज का यह मंदिर राजस्थान के दौसा जिले में स्थित मेहंदीपुर नामक स्थान पर बना हुआ है। मेहंदीपुर में होने के कारण ही इस मंदिर को मेहंदीपुर बालाजी या मेहंदीपुर वाले बालाजी कहा जाता है।

यहां श्री बालाजी महाराज की मूर्ति को स्वयंभू कहा जाता है यानि बालाजी महाराज की यह मूर्ति किसी कलाकार ने नहीं बनाई थी और न ही यह भूमि से निकाली गई बल्कि यह अपने आप ही प्रकट हुई थी।

मन्दिर के बारे में माना जाता है कि सैकड़ों साल पहले अरावली पर्वत पर संकट मोचन हनुमान व प्रेतराज सरकार और भैरव जी की मूर्तियां एक साथ प्रकट हुई थीं।

Mehandipur Balaji Manyata Aur Vishesh Niyam

मेहंदीपुर बालाजी को घाटे वाले बाबा भी कहा जाता है क्योंकि यह मंदिर दो पहाड़ियों के बीच स्थित है। यह भी यहां की प्रचलित धार्मिक मान्यताओं में से एक मानी जाती है।

हनुमान जी संकट मोचन के रूप में पूजे जाते हैं। श्रद्धालु विभिन्न मनोकामनाओं और संकट मुक्ति की कामना से यहां आते हैं।

प्रसाद का है खास नियम :-

मेहंदीपुर बालाजी में प्रसाद खाने और घर ले जाने का का एक खास नियम है कि मुख्य मंदिरों से पुजारी द्वारा दिए जाने वाले भोग के प्रसाद के अलावा कोई और प्रसाद किसी से न लें और न ही खाए और ना ही अपना प्रसाद किसी दूसरे को खिलायें।

ऐसा इसलिए है कि क्योंकि यहां की मान्यताओं पर अगर विश्वास किया जाए तो किसी भी प्रकार की मिठाई या फिर सुगंधित चीजें नकारात्मक शक्तियों को सबसे अधिक आकर्षित करती हैं और यहां के प्रसाद पर शक्तियों और आत्माओं का अधिकार होता है।

इसीलिए, किसी भी प्रकार की कोई मीठी चीज या प्रसाद लेकर वहां का प्रसाद भी अपने साथ घर पर नहीं लाना चाहिए।

इस मंदिर से जुड़ी एक और मान्यता पर आधारित एक नियम यह भी है कि अगर आप मेंहदीपुर बालाजी धाम के इस मंदिर के दर्शन के बाद वापिस अपने घर जा रहे हैं तो आप वापसी में मुड़ कर न देखें और कहीं ओर ना जाकर सीधे घर ही पहुंचे।

हालांकि, इस मान्यता के पीछे का कारण क्या है यह ज्ञात नहीं है। लेकिन ऐसा कहा जाता है कि जिन प्रेत आत्माओं की मुक्ति करा दी जाती है अगर वो आपको पीछे मुड़कर देखते हुए देख ले तो फिर से मोह में पड़ जाती हैं और आपके साथ हो लेती हैं। इसलिए यह आपकी अपनी श्रद्धा और आस्था का विषय है कि आप इसे माने या ना माने।

मेहंदीपुर बालाजी का महत्व

Mehandipur Balaji Manyata के अनुसार मेहंदीपुर बालाजी धाम हनुमान भक्तों की आस्था का एक प्रमुख केंद्र माना जाता है। यह मंदिर अपनी विशेष मान्यताओं, प्रेतराज सरकार की कचहरी और संकट मोचन बालाजी महाराज की कृपा के लिए प्रसिद्ध है। देश-विदेश से लाखों श्रद्धालु यहां दर्शन और मनोकामना पूर्ति के लिए आते हैं।

Mehandipur Balaji Manyata से जुड़े प्रश्न

मेहंदीपुर बालाजी कहाँ स्थित है?

मेहंदीपुर बालाजी मंदिर राजस्थान के दौसा जिले में स्थित है।

Mehandipur Balaji Manyata क्या है?

मान्यता है कि मेहंदीपुर बालाजी धाम में बालाजी महाराज, प्रेतराज सरकार और भैरव बाबा की कृपा से भक्तों के कष्ट दूर होते हैं तथा संकटों से मुक्ति मिलती है।

मेहंदीपुर बालाजी जाने पर किन नियमों का पालन करना चाहिए?

श्रद्धालुओं को स्थानीय धार्मिक मान्यताओं का सम्मान करना चाहिए, प्रसाद से जुड़े नियमों का पालन करना चाहिए तथा मंदिर प्रशासन के निर्देशों का अनुसरण करना चाहिए।

क्या मेहंदीपुर बालाजी से लौटते समय पीछे मुड़कर नहीं देखना चाहिए?

स्थानीय मान्यताओं के अनुसार दर्शन के बाद पीछे मुड़कर नहीं देखना चाहिए और सीधे घर लौटना शुभ माना जाता है। यह धार्मिक आस्था पर आधारित परंपरा है, जिसका पालन श्रद्धालु अपनी श्रद्धा के अनुसार करते हैं।

मेहंदीपुर बालाजी से जुड़ी धार्मिक मान्यताओं में एक सवाल यह भी है कि मेहंदीपुर बालाजी से लौटते समय पीछे मुड़कर क्यों नहीं देखना चाहिए? इस मान्यता के पीछे क्या विश्वास है, इसे विस्तार से यहां समझें।

पिछला लेखअर्जी से जुड़ी 16 बातें जिनका जानना आपके लिए जरूरी है।
अगला लेखबसोड़ा और शीतला माता की पूजा कैसे करें (Basoda/Sheetla Mata Ki Kahani)
PUNIT NAGAR
पुनीत नागर JSBJM.org के संस्थापक और लेखक हैं। वे मेहंदीपुर बालाजी धाम, मंदिर से जुड़ी धार्मिक परंपराओं, दर्शन, अर्जी-दरखास्त, हनुमान भक्ति और सनातन धर्म से संबंधित विषयों पर हिंदी में लेख लिखते हैं। उनका प्रयास उपलब्ध आधिकारिक एवं विश्वसनीय स्रोतों, शोध सामग्री, पुस्तकों तथा संबंधित धार्मिक और स्थानीय परंपराओं के संदर्भ में जानकारी को सरल भाषा में प्रस्तुत करना है। जहाँ किसी जानकारी का आधार धार्मिक मान्यता या स्थानीय परंपरा होता है, उसे उसी संदर्भ में स्पष्ट करने का प्रयास किया जाता है।

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें