होम Mehandipur Balaji Mandir – Janiye Yahan Ki Poori Jankari Hindi Me Mehandipur Balaji ke Niyam In Hindi – Poori Jankari जानिए क्यों चढ़ता है मेहंदीपुर बालाजी मंदिर में सवामणि का प्रसाद? Savamani...

जानिए क्यों चढ़ता है मेहंदीपुर बालाजी मंदिर में सवामणि का प्रसाद? Savamani Prasad Ki Katha

0
4612

सवामणि प्रसाद की कथा मेहंदीपुर बालाजी धाम की सबसे प्रसिद्ध मान्यताओं में से एक है।

आज भी हजारों श्रद्धालु अपनी मनोकामना पूर्ण होने पर मेहंदीपुर बालाजी महाराज को सवामणी का प्रसाद अर्पित करते हैं। लेकिन बहुत कम लोग जानते हैं कि सवामणी चढ़ाने की यह परंपरा कब और कैसे प्रारंभ हुई। इस लेख में हम सवामणि प्रसाद की प्राचीन कथा, इसके धार्मिक महत्व तथा आज भी इस परंपरा के निर्वहन के बारे में विस्तार से जानेंगे।

मेहंदीपुर बालाजी मंदिर में सवामणि प्रसाद की कथा और सवा मन मोतीचूर के लड्डुओं की परंपरा
मेहंदीपुर बालाजी धाम में सवामणि प्रसाद की प्राचीन कथा और इसकी धार्मिक परंपरा।
विवरण जानकारी
प्रसंग सवामणि प्रसाद की कथा
संबंधित स्थान मेहंदीपुर बालाजी धाम
मुख्य पात्र सेठ हीरालाल
भोग सवा मन मोतीचूर के लड्डू
महत्व मनोकामना पूर्ण होने पर अर्पित प्रसाद

सवामणि प्रसाद की प्राचीन कथा

कथा बहुत ही प्राचीन काल की है। राजस्थान के जिसे अब जयपुर के नाम से जाना जाता है, नगर की है।

यह कथा मेहंदीपुर बालाजी धाम में सवामणि प्रसाद की परंपरा के प्रारंभ होने का आधार मानी जाती है। आज भी अनेक श्रद्धालु अपनी मनोकामना पूर्ण होने पर श्रद्धापूर्वक सवामणि चढ़ाते हैं और इस परंपरा को सेठ हीरालाल की इसी कथा से जोड़कर देखा जाता है।

जयपुर के एक बड़े सेठ जी थे जिनका नाम हीरालाल था। वे नगर के एक बहुत बड़े स्वर्णकार हुआ करते थे।

विवाह के बारह वर्षों के बाद बमुश्किल उन्हें एक पुत्ररत्न की प्राप्ति हुई थी। जिसे उन्होंने काफी लाड़ प्यार से पाला था।

एक दिन की बात है, उनका पुत्र छत पर खेल रहा था। छत पर खेलते खेलते अचानक उसका पैर फिसल गया और वह छत से नीचे गिर गया और फलस्वरूप बेहोश हो गया।

यह जानकर सेठ हीरालाल की पत्नी अत्यधिक परेशान होकर विलाप करने लगी। जब यह समाचार सेठ हीरालाल तक पहुंचा तो उन्होंने वैद्य, नीम, हकीमों को उपचार हेतु बुलाना शुरू कर दिया। चिकित्सा हेतु बहुत से नामी-गिरामी वैद्य आए और इलाज किया गया।

वैद्यों के द्वारा शारीरिक निरीक्षण और चिकित्सीय कृत्य किए गए परंतु तीन दिन बीत जाने के बावजूद वह बालक मूर्छित अवस्था से बाहर नहीं आया।

इकलौता पुत्र था इसी कारण से सेठ हीरालाल जी अपने पुत्र को बहुत प्रेम करते थे। दूसरी ओर, पत्नी की पीड़ा भी नही देखी जा रही थी।

एक महात्मा जी जो कि मेहंदीपुर बालाजी धाम में तपस्या करते किया करते थे। वह एक तपस्वी और अंतर्यामी महात्मा थे। इसी बीच वह उस सेठ जी के नगर में भिक्षा मांगने पहुंच गए।

जैसे ही महात्मा जी ने हीरालाल सेठ को देखा उन्होंने कहा कि क्या हुआ तेरे बेटे को अभी तक होश नहीं आया? तब हीरालाल सेठ महात्मा जी के चरणों में गिर पड़ा और फूट-फूट कर रोने लगा।

उसने अपनी सारी व्यथा उन महात्मा जी को सुनाई कि कैसे विवाह के बारह वर्षों के उपरांत उसे एक पुत्र रत्न की प्राप्ति हुई थी और अब वही एकमात्र पुत्र मूर्छित अवस्था में चला गया है।

बड़े-बड़े वैद्य नीम हकीम भी उसे ठीक नहीं कर पा रहे हैं। कृपया करके मुझे कोई ऐसा उपाय बताएं जिससे मेरा पुत्र मूर्छा से निकल पावे और बिलकुल स्वस्थ हो जाए।

जब सभी सांसारिक उपाय निष्फल हो गए, तब सेठ हीरालाल के मन में केवल भगवान की शरण लेने का भाव शेष रह गया। भारतीय सनातन परंपरा में भी माना गया है कि जब मनुष्य अपनी सामर्थ्य के सभी प्रयास कर ले और फिर भी समाधान न मिले, तब ईश्वर की शरण ही सबसे बड़ा सहारा बनती है। इसी भाव से आगे चलकर इस कथा में मेहंदीपुर बालाजी महाराज की कृपा का प्रसंग सामने आता है।

महात्मा जी ने थोड़ी देर सोच विचार करने के बाद सेठ हीरालाल से कहा कि आप मेहंदीपुर बालाजी दरबार में जाकर अर्जी लगाइए और श्री बालाजी महाराज को अपने हृदय की सारी व्यथा सारी पीड़ा सुना डालिए जिस प्रकार से मुझे सुनाई है। बालाजी महाराज आप का कल्याण अवश्य करेंगे। ऐसा कहते हुए वह वहां से चले गए।

महात्मा जी का विश्वास था कि सच्चे मन से की गई प्रार्थना और श्रद्धा से लगाई गई अर्जी कभी निष्फल नहीं जाती। इसी कारण उन्होंने सेठ हीरालाल को किसी अन्य उपाय के स्थान पर सीधे श्री बालाजी महाराज के दरबार में जाकर अपनी पीड़ा निवेदन करने की सलाह दी।

तत्काल ही सेठ हीरालाल अपनी पत्नी के साथ मेहंदीपुर बालाजी धाम पहुंचे व वहां पर श्री बालाजी महाराज को अर्जी लगाई और अपने हृदय की सारी पीड़ा बालाजी महाराज के सम्मुख रखी।

और कहा कि “हे बालाजी महाराज! मेरा केवल एक ही सहारा मेरा पुत्र है और मैं आप के दरबार में एक भिखारी की हैसियत से आया हूं। हे बालाजी महाराज! अगर मेरा पुत्र पूर्णतः स्वस्थ हो गया, तो मैं आपको सवामन (पचास किलो) सोने का सिंहासन चढ़ाऊंगा।”

तीनों देवताओं (बालाजी,भैरवजी, प्रेतराज सरकार) की अर्जी लगाने के बाद वह सेठजी घर आ गए। दरबार से आने के बाद उन्होंने संध्या के समय बाला जी महाराज की ज्योत जगाई। और बालाजी के समक्ष अत्यधिक पुत्र पीड़ा से व्यथित होकर रोने लगे।

सेठ हीरालाल रोते रोते वहीं पर बालाजी की ज्योत के सम्मुख ही सो गए। स्वप्न में उसे एक हाथ में भारी सोटा, दूसरे हाथ में कड़ताल, सुंदरता ऐसी कि मानो करोड़ों कामदेव उस बाबा के सामने नतमस्तक हो रहे हो। मस्तक पर केसरी सिंदूर, गले में श्री सीताराम नाम की दुशाला, एवं कंठ में मोतियों व सोने के हार, होठों पर मधुर मुस्कान, सिर पर स्वर्ण मुकुट तथा शरीर में लाल लंगोट पहने हुए श्री बालाजी महाराज उसके समक्ष खड़े हुए थे।

स्वप्न में श्री बालाजी महाराज ने बोला कि “हे सेठ हीरालाल! मैंने आपकी अर्जी स्वीकार कर ली है। आपने सच्चे हृदय से मेरे दरबार में अर्जी लगाई है। परिणाम स्वरूप आपका पुत्र मूर्छित अवस्था से जग गया है।

पर आपने यह मन्नत मांगी है कि यदि मेरा पुत्र सही हो गया तो मैं सवामन(पचास किलो) सोने का सिंहासन चढ़ाऊंगा। तू तो मुझे सवामन सोने का सिंहासन चढ़ा देगा लेकिन मेरे बाकी भक्त जो इतने सक्षम नहीं है मैं उनके साथ अन्याय नहीं कर सकता।

इसलिए तू मुझे सवामन सोने की सिंहासन की जगह सवा मन लड्डू का भोग लगा दे।”

वह इतना स्वप्न देख ही रहा था कि उसका पुत्र वहां पर आया और सेठ हीरालाल का हाथ पकड़ लिया। यह चमत्कार को देखकर हीरालाल अत्यधिक प्रसन्न हो गया। साथ ही उसकी पत्नी भी स्वस्थ हो गई।

उसकी पत्नी ने कहा कि आपने जो सवामन सोने के सिंहासन की मन्नत मांगी थी, उसे तुरंत बनवाकर हम सब चलकर बालाजी महाराज को चढ़ा दें।

तब उस सेठ हीरालाल ने कहा कि बालाजी महाराज ने मुझे सवामन सोने के सिंहासन की जगह सवामन मोतीचूर के लड्डू चढ़ाने का आदेश दिया है। अतः मैं उनके आदेश का पालन करूंगा।

सेठ हीरालाल अपने परिवार के साथ व गांव वालों के साथ श्री बालाजी धाम पहुंचा और उसने सवा मन मोतीचूर के लड्डू बनवा कर श्री बालाजी महाराज को अर्पित किए।

मान्यता है कि उसी समय से मेहंदीपुर बालाजी धाम में सवामणि प्रसाद अर्पित करने की परंपरा प्रारंभ हुई। आज भी श्रद्धालु अपनी मनोकामना पूर्ण होने पर श्रद्धा और विश्वास के साथ सवामणि चढ़ाते हैं तथा इसे श्री बालाजी महाराज के प्रति अपनी कृतज्ञता व्यक्त करने का माध्यम मानते हैं।

सेठ हीरालाल के द्वारा चढ़ाया गया सवामन मोतीचूर का लड्डू ही सवामणी प्रसाद के रूप में जाना जाता है।

मेहंदीपुर बालाजी में सवामणि क्यों चढ़ाई जाती है?

आज भी जो भक्त श्री बालाजी महाराज के दरबार में अर्जी लगाते हैं। वे अपनी मनोकामना पूर्ण होने के बाद बालाजी महाराज को सवामनी का भोग (Savamani ka Bhog) लगाते हैं। यदि आप घर पर श्रद्धापूर्वक श्री बालाजी महाराज को भोग अर्पित करने की संपूर्ण विधि जानना चाहते हैं, तो बालाजी महाराज का भोग या अज्ञारी कैसे लगाते हैं? यह लेख अवश्य पढ़ें।

सवामणि केवल एक प्रसाद नहीं, बल्कि अपनी मनोकामना पूर्ण होने पर भगवान के प्रति आभार व्यक्त करने की एक श्रद्धापूर्ण परंपरा मानी जाती है। अनेक श्रद्धालु वर्षों से अपनी-अपनी श्रद्धा और सामर्थ्य के अनुसार सवामणि अर्पित करते आ रहे हैं। इसीलिए मेहंदीपुर बालाजी धाम में सवामणि का विशेष धार्मिक महत्व माना जाता है।

आज भी श्री बालाजी महाराज की प्रातः कालीन आरती से पूर्व ही लगने वाला छप्पन भोग हीरालाल सेठ के ही वंशजों के द्वारा लगाया जाता है। जो सुबह 4:00 बजे जयपुर से श्री बालाजी छप्पन भोग प्रसाद वाहन में भरकर लाया जाता है।
यदि आप जानना चाहते हैं कि बालाजी का छप्पन भोग में कौन-कौन से व्यंजन लगाए जाते हैं और उनकी मात्रा कितनी होती है, तो हमारा विस्तृत लेख अवश्य पढ़ें।

सवामणि प्रसाद का धार्मिक महत्व

सवामणि भोग मेहंदीपुर बालाजी की प्रमुख परंपराओं में से एक है। भक्त अपनी मनोकामना पूर्ण होने पर श्रद्धापूर्वक सवामणि अर्पित करते हैं। यह भोग भगवान के प्रति कृतज्ञता और विश्वास का प्रतीक माना जाता है।

मान्यता है कि सच्चे मन और निष्काम भाव से अर्पित की गई सवामणि श्री बालाजी महाराज के प्रति भक्त की श्रद्धा और विश्वास का प्रतीक होती है। यही कारण है कि देश के विभिन्न राज्यों से आने वाले श्रद्धालु अपनी मनोकामना पूर्ण होने के बाद परिवार सहित मेहंदीपुर बालाजी धाम पहुँचकर सवामणि का प्रसाद अर्पित करते हैं और प्रसाद का वितरण भी करवाते हैं।

ध्यान रहे कि सवामणि का महत्व उसके आकार या मात्रा से अधिक श्रद्धा और भाव में माना गया है। इसलिए प्रत्येक भक्त अपनी सामर्थ्य के अनुसार भगवान को प्रसाद अर्पित करता है और इसे सेवा, समर्पण तथा कृतज्ञता का माध्यम मानता है।

सवामणि प्रसाद की कथा –  Frequently Asked Questions

मेहंदीपुर बालाजी में सवामणि क्यों चढ़ाई जाती है?

सवामणि प्रसाद की परंपरा सेठ हीरालाल की कथा से जुड़ी मानी जाती है।

सवामणि में क्या चढ़ाया जाता है?

सामान्यतः सवा मन मोतीचूर के लड्डुओं का भोग लगाया जाता है।

क्या कोई भी भक्त सवामणि करा सकता है?

हाँ, मनोकामना पूर्ण होने पर श्रद्धालु मंदिर प्रशासन से संपर्क करके सवामणि करा सकते हैं।

सवामणि प्रसाद की कथा का मुख्य संदेश क्या है?

सच्ची श्रद्धा, विश्वास और भगवान के प्रति समर्पण का महत्व।

क्या सवामणि केवल मनोकामना पूर्ण होने पर ही चढ़ाई जाती है?

अधिकांश श्रद्धालु अपनी मनोकामना पूर्ण होने पर सवामणि का प्रसाद अर्पित करते हैं। हालांकि कई भक्त अपनी श्रद्धा और भगवान के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करने के लिए भी सवामणि चढ़ाते हैं।

सवामणि का प्रसाद किसका बनाया जाता है?

मेहंदीपुर बालाजी धाम में सवामणि के रूप में मुख्यतः मोतीचूर के लड्डुओं तथा परंपरा के अनुसार निर्धारित प्रसाद का भोग लगाया जाता है। इसकी व्यवस्था मंदिर की प्रचलित परंपराओं के अनुसार की जाती है।

क्या सवामणि का प्रसाद भक्तों में वितरित किया जाता है?

हाँ, भगवान को अर्पित किए जाने के बाद सवामणि का प्रसाद श्रद्धालुओं में प्रसाद स्वरूप वितरित किया जाता है। इसे ग्रहण करना भक्तजन श्री बालाजी महाराज का आशीर्वाद मानते हैं।

नोट :- यदि आप सभी भक्त श्री बालाजी महाराज को सवामणी (Savamani) प्रसाद का भोग लगाना चाहते हैं। तो श्री बालाजी महाराज मंदिर कार्यालय में संपर्क कर सकते हैं इससे संबंधित समस्त जानकारी वहां कार्यालय पर मिल जाएगी। धन्यवाद!

यदि आप मेहंदीपुर बालाजी धाम की अर्जी, दरख्वास्त, सवामणि, भोग, पूजा, परहेज तथा दर्शन से जुड़े सभी महत्वपूर्ण नियम एक ही स्थान पर पढ़ना चाहते हैं, तो मेहंदीपुर बालाजी के नियम अवश्य पढ़ें।

यह भी पढ़े –

✔️ अर्जी से जुड़ी 16 बातें जिनका जानना आपके लिए जरूरी है।

✔️  मेंहदीपुर बालाजी महाराज की पूजा कैसे करें?

✔️ मेहंदीपुर बालाजी का प्रसाद घर क्यों नहीं ले जाते

पिछला लेखपहला पहला भोग मैं तो बाबा को लगाऊं Bhajan Lyrics
अगला लेखHamare Aise Hai Hanuman Bhajan Lyrics In Hindi ॥ हमारे ऐसे हैं हनुमान भजन लिरिक्स ॥
PUNIT NAGAR
पुनीत नागर JSBJM.org के संस्थापक और लेखक हैं। वे मेहंदीपुर बालाजी धाम, मंदिर से जुड़ी धार्मिक परंपराओं, दर्शन, अर्जी-दरखास्त, हनुमान भक्ति और सनातन धर्म से संबंधित विषयों पर हिंदी में लेख लिखते हैं। उनका प्रयास उपलब्ध आधिकारिक एवं विश्वसनीय स्रोतों, शोध सामग्री, पुस्तकों तथा संबंधित धार्मिक और स्थानीय परंपराओं के संदर्भ में जानकारी को सरल भाषा में प्रस्तुत करना है। जहाँ किसी जानकारी का आधार धार्मिक मान्यता या स्थानीय परंपरा होता है, उसे उसी संदर्भ में स्पष्ट करने का प्रयास किया जाता है।

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें