आज हम इस पोस्ट के माध्यम से अर्जी से जुड़ी 16 बातें बताने जा रहे हैं जिनका जानना आपके लिए बेहद जरूरी है।

-
- जो भी भक्त मेहंदीपुर बालाजी जाते हैं और श्री बालाजी महाराज को किसी भी प्रकार की अर्जी लगाते हैं चाहे वो संकट की हो या मनोकामना की हो उन्हें चाहिए कि वे लोग अर्जी का परहेज अवश्य करें।
- अर्जी को पूरे विधि विधान और पूरी श्रद्धा के साथ लगाना चाहिए।
- अर्जी लगाते समय अपना नाम, अपना पूरा पता और अपने घर का पूर्ण विवरण बालाजी महाराज के समक्ष अवश्य बोलें।
- एक अर्जी आप अधिकतम तीन बातों के लिए लगा सकते हैं।
- बिना कुछ बोले भक्तों को अर्जी नहीं लगानी चाहिए क्योंकि अगर आप बिना बोले या ऐसे ही अर्जी लगा देंगे तो आपको कोई भी लाभ प्राप्त नहीं होगा।
- अर्जी के लड्डुओं में से 6 लड्डू आपको बचा लेने हैं बाकी के लड्डुओं का उतारा करके आपको पीछे की ओर गिरा देने है। आजकल लड्डुओं का उतारा करने के बाद उसे वही गिराने के स्थान पर एक जगह बना दी गई है। उतारे के लड्डू वहीं छोड़ दें।
- अर्जी लगाने के बाद अर्जी मंजूर कर ली जाए ऐसी विनती बाबा से करनी चाहिए।
- बचे हुए 6 लड्डू स्वयं ग्रहण कर लेने चाहिए अर्थात् खुद खा लें। जिसकी अर्जी के लड्डू है उसे ही ये खाने हैं। किसी अन्य को नहीं देने और ना ही इन्हें कहीं फेंकने है।
- बहुत से भक्तगण इस संशय में रहते हैं कि इन लड्डुओं को खाए या न खाए। उन्हें बिना किसी संशय के ये लड्डू खा लेने चाहिए क्योंकि ये बालाजी महाराज का प्रसाद होता है।
- मेहंदीपुर बालाजी जी किसी भी प्रकार का कोई भी प्रसाद घर पर न लाए क्योंकि वहां के प्रसाद पर वहां की आत्माओं का अधिकार होता है।
- बालाजी में आपको जो भी मंदिर से प्रसाद मिले उसे वहीं पर खा लेना चाहिए घर पर न लाए। प्रसाद लाना वर्जित माना जाता है।
- जिस भक्त को संकट से छुटकारा पाना है और ठीक होना है उन्हें चाहिए कि वे प्रसाद घर न लाए।
- जल या भभूति आप घर ला सकते हैं। इन्हें अपने पूजा घर में लाकर रख दें।
- भोजन शुद्ध और सात्विक रूप से करना चाहिए। प्याज, लहसुन, मांस मदिरा का त्याग कर देना चाहिए।
- सुबह शाम बालाजी महाराज की पूर्ण श्रद्धा और प्रेम के साथ भक्ति और आराधना करें जिसमें हनुमान चालीसा और बालाजी महाराज के 14 जयकारे और आरती करना प्रमुख हैं।
अगर आपको श्री बालाजी महाराज के 14 जयकारे नहीं आते हैं तो हमारी यह पोस्ट पढ़ें –
✔️मेहंदीपुर के श्री बालाजी महाराज के चौदह जयकारे || Jaikare Baba Ke
- अगर आप इन नियमों का पालन करते हैं तो निश्चित ही आपका संकट कट जाएगा। संकट मोचन बालाजी महाराज सभी लोगों के संकट काटते हैं। इसलिए पूरी भक्ति और श्रद्धा के साथ बाबा की पूजा करनी चाहिए।
यह भी पढ़ें :-
✔️ जानिए कैसे लगती है मेहंदीपुर बालाजी में अर्जी और अर्जी लगाने का तरीका
👉दरख्वास्त मेहंदीपुर बालाजी की क्या है – कब, क्यों और इसे कैसे लगाते हैं?
✔️ मेहंदीपुर बालाजी महाराज की पूजा कैसे करें ?
Tags: अर्जी से जुड़ी 16 बातें जिनका जानना आपके लिए जरूरी है।











