होम Mehandipur Balaji Mandir – Janiye Yahan Ki Poori Jankari Hindi Me Mehandipur Balaji ke Niyam In Hindi – Poori Jankari भैरो बाबा की स्तुति – जयकार सदा बोलो श्री भैरव कोतवाल कप्तान...

भैरो बाबा की स्तुति – जयकार सदा बोलो श्री भैरव कोतवाल कप्तान की | Bhairav Ji Ki Stuti

0
8530

भैरो बाबा की स्तुति – जयकार सदा बोलो श्री भैरव कोतवाल कप्तान की। (Bhairav Ji Ki Stuti – Jaikar Sada Bolo Shri Bhairav Kotwal Kaptan Ki Stuti)

bhairav ji ki stuti jaikar sada bolo shri bhairav kotwal kaptan ki

भैरो बाबा की स्तुति लिरिक्स

भैरो बाबा की स्तुति मेहंदीपुर बालाजी धाम में बहुत ही श्रद्धा और भक्ति के साथ गाई जाती है। यदि आप पहली बार मेहंदीपुर धाम जा रहे हैं, तो मेहंदीपुर बालाजी के नियम भी अवश्य पढ़ें। जयकार सदा बोलो श्री भैरव कोतवाल कप्तान की स्तुति भक्तों के बीच अत्यंत लोकप्रिय है। यहां Bhairav Ji Ki Stuti के सम्पूर्ण हिंदी और अंग्रेजी बोल दिए गए हैं। अनेक श्रद्धालु स्तुति के साथ श्री भैरव बाबा की आरती का पाठ भी करते हैं।

जयकार सदा बोलो श्री भैरव कोतवाल कप्तान की
जग संकट नाशन दुष्ट विनाशन बटुक वीर बलवान की
हे भैरव सुखदायक हो तुम श्री हनुमान के पायक तुम
सेना और दल के नायक तुम पदवी है फौज प्रधान की


तुम महातेज बलधारी हो रणधीर भक्त दुख हारी हो
विख्यात विश्व में भारी हो नित करो सवारी स्वान की
त्रिभुवन राज तुम्हारा है भक्तों की लाज सुधारा है
डूबत जहाज उबारा है बलिहारी कृपा निधान की


श्री मेहंदीपुर दरबार भला दिनदिन बढ़ती महावीरकला
घाटे में पुण्य प्रताप फलां महिमा विशेष हनुमान की
पीछे श्री प्रेत विराज रहे सन्मुख भैरव तुम गाज रहे
भय से भूतादिक भाग रहे जब मार पड़े बलधार की


महावीर शरण जो आते हैं श्री प्रेतराज गुण गाते हैं
भैरव सब रोग नशाते हैं हरते हैं पीर जहान की
जग के सब संकट दूर करो हे भैरव सुख भरपूर करो
यह करुणा कान हजूर धरो है देर निपट नादान की


हमरी तुम्हीं तक पेश चली हे नाथ करोगे आप भली
तुम्हरे सिर ऐसे वीर बली जिनमे रघुवर और जानकी
यह दीन दास दुःख गर्जी है दुःख हरो आपकी मर्जी है
जन शिवप्रसाद की अर्जी है अब शरणागत श्रीमान की


Bhairav Ji Ki Stuti Lyrics In English 

Jaikar Sada Bolo Shri Bhairav Kotwal Kaptan Ki
Jag Sankat Nashan Dusht Vinashan Batuk Veer Balvaan Ki


Hey Bhairav Sukh Dayak Ho Tum Shri Hanuman Ke Payak Tum
Sena Aur Dal Ke Nayak Tum Padvi Hai Fauj Pradhan Ki


Tum Mahatej Baldhari Ho Randheer Bhakt Dukhhari Ho
Vikhyat Vishv Me Bhari Ho Nit Karo Savari Swaan Ki


Tribhuvan Raaj Tumhara Hai Bhakton Ki Laaj Sudhara Hai
Doobat Jahaj Ubara Hai Balihari Kripa Nidhan Ki


Shri Mehandipur Darbar Bhala Din Din Badhti Mahaveer Kalan
Ghate Me Punya Pratap Falan Mahima Vishesh Hanuman Ki


Piche Shri Pret Viraj Rahe Sanmukh Bhairav Tum Gaaj Rahe
Bhay Se Bhutadik Bhag Rahe Jab Maar Pade Baldhaar Ki


Mahaveer Sharan Jo Aate Hain Shri Pretraj Gun Gate Hain
Bhairav Sab Rog Nashate Hain Harte Hain Peer Jahan Ki


Jag Ke Sab Sankat door karo Hey Bhairav Sukh Bharpoor Karo
Yah Karuna Kaan Hajur Dharo Hai Der Nipat Nadan Ki


Hamri Tumhi Tak Pesh Chali Hey Nath Karoge Aap Bhali
Tumhre Sir Aise Veer Bali Jinme Raghvar Aur Jaanki


Yah Deen Daad Dukh Garji Hai Dukh Haro Aapki Marji Hai
Jan Shivprasad Ki Arji Hai Ab Sharnagat Shriman Ki


भैरो बाबा की स्तुति से जुड़े प्रश्न

भैरो बाबा की स्तुति का क्या महत्व है?

भैरो बाबा की स्तुति श्रद्धा, भक्ति और कृपा प्राप्ति के लिए गाई जाती है। मेहंदीपुर बालाजी धाम में इसका विशेष महत्व माना जाता है। इसका नित्य पठन करना चाहिए। नियमित उपासना के लिए कई भक्त श्री भैरव चालीसा का पाठ भी करते हैं।

Bhairav Ji Ki Stuti कब पढ़नी चाहिए?

भक्त अपनी श्रद्धा के अनुसार किसी भी दिन स्तुति का पाठ कर सकते हैं, विशेष रूप से धार्मिक अवसरों पर इसका पाठ किया जाता है। नित्य सुबह शाम स्तुति का पाठ विशेष फलदाई होता है।

जयकार सदा बोलो श्री भैरव कोतवाल कप्तान की स्तुति कहाँ मिलेगी?

इस लेख में स्तुति के सम्पूर्ण हिंदी और अंग्रेजी बोल उपलब्ध हैं। भक्त जन अपनी सुविधानुसार भाषा का चयन करके लिरिक्स पढ़ सकते हैं।

Tags: Bhairav Ji Ki Stuti Lyrics, भैरो बाबा की स्तुति, जयकार सदा बोलो श्री भैरव कोतवाल कप्तान की, Jaikar Sada Bolo Shri Bhairav Kotwal Kaptan Ki Stuti.

पिछला लेखआरती श्री प्रेतराज सरकार – Shri Pretraj Sarkar Ki Aarti Lyrics In Hindi.
अगला लेखजय हो श्री घाटा मेहंदीपुर के प्रेतराज सरकार की भजन लिरिक्स।
PUNIT NAGAR
पुनीत नागर JSBJM.org के संस्थापक और लेखक हैं। वे मेहंदीपुर बालाजी धाम, मंदिर से जुड़ी धार्मिक परंपराओं, दर्शन, अर्जी-दरखास्त, हनुमान भक्ति और सनातन धर्म से संबंधित विषयों पर हिंदी में लेख लिखते हैं। उनका प्रयास उपलब्ध आधिकारिक एवं विश्वसनीय स्रोतों, शोध सामग्री, पुस्तकों तथा संबंधित धार्मिक और स्थानीय परंपराओं के संदर्भ में जानकारी को सरल भाषा में प्रस्तुत करना है। जहाँ किसी जानकारी का आधार धार्मिक मान्यता या स्थानीय परंपरा होता है, उसे उसी संदर्भ में स्पष्ट करने का प्रयास किया जाता है।

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें