होम Mehandipur Balaji Mandir – Janiye Yahan Ki Poori Jankari Hindi Me Mehandipur Balaji ke Niyam In Hindi – Poori Jankari आरती श्री प्रेतराज सरकार – Shri Pretraj Sarkar Ki Aarti Lyrics In...

आरती श्री प्रेतराज सरकार – Shri Pretraj Sarkar Ki Aarti Lyrics In Hindi.

0
3497

आरती श्री प्रेतराज सरकार – Shri Pretraj Sarkar Ki Aarti Lyrics In Hindi.

श्री प्रेतराज सरकार कौन हैं?

श्री प्रेतराज सरकार मेहंदीपुर बालाजी मंदिर में विराजमान तीन प्रमुख देवताओं में से एक हैं। यदि आप मेहंदीपुर बालाजी धाम की यात्रा की तैयारी कर रहे हैं, तो दर्शन से पहले मेहंदीपुर बालाजी के नियम अवश्य जान लें। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार उन्हें दैवीय न्याय का देवता और हनुमान जी का सहायक माना जाता है। मेहंदीपुर बालाजी आने वाले भक्तजन बालाजी महाराज के साथ प्रेतराज सरकार के भी दर्शन करते हैं और अपनी समस्याओं के समाधान के लिए प्रार्थना करते हैं।

आरती श्री प्रेतराज सरकार

आरती श्री प्रेतराज सरकार का महत्व

आरती श्री प्रेतराज सरकार का पाठ श्रद्धा और भक्ति के साथ करने से मन को शांति प्राप्त होती है। इसी प्रकार अनेक श्रद्धालु श्री प्रेतराज चालीसा का पाठ भी नियमित रूप से करते हैं। भक्तों का विश्वास है कि नियमित रूप से आरती करने से नकारात्मकता दूर होती है और जीवन में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है। मेहंदीपुर बालाजी में आने वाले अनेक श्रद्धालु इस आरती का पाठ करते हैं।

आरती श्री प्रेतराज सरकार – Shri Pretraj Sarkar Ki Aarti Lyrics In Hindi.

जय प्रेतराज कृपालु मेरी, अरज अब सुन लीजिये।
मैं शरण तुम्हारी आ गया हूँ, नाथ दर्शन दीजिये।

मैं करूं विनती आपसे, अब तुम दयामय चित धरो।
चरणों का ले लिया आसरा, प्रभु वेग से मेरा दुख हरो।

सिर पर मुकुट कर में धनुष, गलबीच मोतियन माल है।
जो करे दर्शन प्रेम से, सब कटत तन के जाल हैं।

जब पहन बख्तर ले खड़ग, बांई बगल में ढाल है।
ऐसा भयंकर रूप जिनका, देख डरपत काल है।

अति प्रबल सेना विकट योद्धा, संग में विकराल हैं।
भूत प्रेत पिशाच बांधे, कैद करते हाल हैं।

तब रूप धरते वीर का, करते तैयारी चलन की।
संग में लड़ाके ज्वान जिनकी, थाह नहीं है बलन की।

तुम सब तरह सामर्थ्य हो, प्रभुसकल सुख के धाम हो।
दुष्टों के मारनहार हो, भक्तों के पूरण काम हो।

मैं हूं मती का मन्द मेरी, बुद्धि को निर्मल करो।
अज्ञान का अन्धेर उर में, ज्ञान का दीपक धरो।

सब मनोरथ सिद्ध करते, जो कोई सेवा करे।
तन्दुल बूरा घृत मेवा, भेंट ले आगे धरे।

सुयश सुन कर आपका, दुखिया तो आये दूर के।
सब स्त्री अरू पुरूष आकर, पड़े हैं चरण हजूर के।

लीला है अद्भुत आपकी, महिमा तो अपरंपार है।
मैं ध्यान जिस दम धरत हूँ, रच देना मंगलाचार है।

सेवक गणेशपुरी महन्त जी, की लाज तुम्हारे हाथ है।
करना खता सब माफ, उनकी देना हरदम साथ है।

दरबार में आओ अभी, सरकार में हाजिर खड़ा।
इन्साफ मेरा अब करो, चरणों में आकर गिर पड़ा।

अर्जी बमूजिब दे चुका, अब गौर इस पर कीजिये।
तत्काल इस पर हुक्म लिख दो, फैसला कर दीजिए।

महाराज की यह स्तुति, कोई नेम से गाया करे।
सब सिद्ध कारज होय उनके, रोग पीड़ा सब टरे।

‘‘सुखराम ’’ सेवक आपका, उसको नहीं बिसराइये।
जै जै मनाऊं आपकी, बेड़े को पार लगाइये।

आरती श्री प्रेतराज सरकार के लाभ

  • मन को शांति और आत्मिक बल प्राप्त होता है।
  • भक्ति और श्रद्धा में वृद्धि होती है।
  • नकारात्मक विचारों से मुक्ति मिलती है।
  • धार्मिक और आध्यात्मिक उन्नति का मार्ग प्रशस्त होता है।
  • प्रेतराज सरकार की कृपा प्राप्त होने की मान्यता है।
विवरण जानकारी
आरती श्री प्रेतराज सरकार की आरती
संबंधित धाम मेहंदीपुर बालाजी धाम
मुख्य उद्देश्य भक्ति एवं प्रार्थना
भाषा हिंदी
पाठ का समय प्रातः एवं संध्या
Aarti Pretraj Sarkar Ki - Jai Pretraj Kripalu Meri (Full Song) Balaji Bhajan #Ambey


मेहंदीपुर बालाजी धाम में प्रेतराज सरकार का महत्व

मेहंदीपुर बालाजी धाम में प्रेतराज सरकार को दैवीय न्याय का प्रतीक माना जाता है। प्रेतराज सरकार की महिमा का विस्तृत वर्णन श्री मेहंदीपुर बालाजी चालीसा में भी मिलता है। बालाजी महाराज और भैरव बाबा के साथ प्रेतराज सरकार की पूजा भी विशेष रूप से की जाती है। इसी क्रम में श्रद्धालु श्री भैरव बाबा की आरती का पाठ भी श्रद्धापूर्वक करते हैं। श्रद्धालु अपनी समस्याओं और मनोकामनाओं के समाधान के लिए प्रेतराज सरकार के दरबार में प्रार्थना करते हैं।

आरती श्री प्रेतराज सरकार से जुड़े सामान्य प्रश्न

श्री प्रेतराज सरकार कौन हैं?

श्री प्रेतराज सरकार मेहंदीपुर बालाजी मंदिर में विराजमान तीन प्रमुख देवताओं में से एक हैं।

आरती श्री प्रेतराज सरकार कब करनी चाहिए?

भक्त प्रातःकाल या संध्या समय श्रद्धा के साथ आरती कर सकते हैं।

क्या आरती का पाठ घर पर किया जा सकता है?

हाँ, श्रद्धा और भक्ति के साथ घर पर भी आरती का पाठ किया जा सकता है।

प्रेतराज सरकार का मेहंदीपुर बालाजी धाम से क्या संबंध है?

मेहंदीपुर बालाजी धाम में बालाजी महाराज, प्रेतराज सरकार और भैरव बाबा की पूजा विशेष रूप से की जाती है।

Tags: आरती श्री प्रेतराज सरकार, Shri Pretraj Sarkar Ki Aarti Lyrics In Hindi.

पिछला लेखमेहंदीपुर के भैरो बाबा की आरती (Shri Bhairav Ji Ki Aarti Lyrics)
अगला लेखभैरो बाबा की स्तुति – जयकार सदा बोलो श्री भैरव कोतवाल कप्तान की | Bhairav Ji Ki Stuti
PUNIT NAGAR
पुनीत नागर JSBJM.org के संस्थापक और लेखक हैं। वे मेहंदीपुर बालाजी धाम, मंदिर से जुड़ी धार्मिक परंपराओं, दर्शन, अर्जी-दरखास्त, हनुमान भक्ति और सनातन धर्म से संबंधित विषयों पर हिंदी में लेख लिखते हैं। उनका प्रयास उपलब्ध आधिकारिक एवं विश्वसनीय स्रोतों, शोध सामग्री, पुस्तकों तथा संबंधित धार्मिक और स्थानीय परंपराओं के संदर्भ में जानकारी को सरल भाषा में प्रस्तुत करना है। जहाँ किसी जानकारी का आधार धार्मिक मान्यता या स्थानीय परंपरा होता है, उसे उसी संदर्भ में स्पष्ट करने का प्रयास किया जाता है।

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें