Dausa To Mehandipur Balaji Train Time Table, RSRTC, Bus, Cab, Taxi

0
6707

Dausa To Mehandipur Balaji By Bus, RSRTC, Train, Cab, Taxi :- इस पोस्ट के माध्यम से आज हम जानेंगे कि दौसा से मेहंदीपुर बालाजी की दूरी कितनी है? कितना समय लगता है यहां पहुंचने में और Rsrtc की रोडवेज बस, प्राइवेट टूर आपरेटर्स, बस टाइमिंग, कैब, टैक्सी, ट्रेन टाईम टेबल की पूरी जानकारी ताकि आपको बालाजी महाराज की यात्रा करने मे कोई दिक्कत न हो सके।

Dausa To Mehandipur Balaji की यात्रा राजस्थान के सबसे खास धार्मिक मार्गों में से एक है। यदि आप दौसा से मेहंदीपुर बालाजी धाम जाने की योजना बना रहे हैं, तो इस लेख में आपको Dausa To Mehandipur Balaji Distance, बस, ट्रेन, टैक्सी, कैब, यात्रा समय, निकटतम रेलवे स्टेशन और यात्रा से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी एक ही जगह पर मिलेगी, जिससे आपकी यात्रा आसान और व्यवस्थित हो सके।

मेहंदीपुर बालाजी धाम लाखों श्रद्धालुओं की आस्था का प्रमुख केंद्र है। सही यात्रा जानकारी होने से आपकी यात्रा अधिक सुविधाजनक और सुगम बन सकती है।

Dausa to mehandipur balaji

Dausa To Mehandipur Balaji कैसे जाएं?

Dausa To Mehandipur Balaji Distance?

Dausa से मेहंदीपुर बालाजी की दूरी Dausa के Roadways Bus Stand office से मेहंदीपुर बालाजी तक लगभग 49 किलोमीटर है। यह दूरी दौसा से Via आगरा रोड होते हुए रास्ते की है। दौसा से सड़क मार्ग का यह रास्ता सबसे छोटा और सुविधाजनक रास्ता माना गया है। अगर आप दौसा से मेहंदीपुर बालाजी जा रहे हैं तो आपके लिए ये सबसे अच्छा route साबित होगा। Google Navigation Map पर आप from मे Dausa, Rajasthan और destination मे Mehandipur, Rajasthan लिखिए आपको map पर पूरा route मिल जाएगा।

यदि आप ट्रेन से यात्रा करना चाहते हैं, तो पहले बांदीकुई जंक्शन पहुंचना होगा। वहां से बस, टैक्सी या साझा जीप द्वारा मेहंदीपुर बालाजी धाम आसानी से पहुंचा जा सकता है।

अगर आप ट्रेन द्वारा Balaji जाना चाहते हैं तो आपको बता दें कि आप सीधे तौर पर ट्रेन द्वारा बालाजी नहीं पहुंच सकते क्योंकि मेहंदीपुर बालाजी में कोई भी Railway Station नहीं है। यहां का नजदीकी स्टेशन बांदीकुई है।

यदि आप बांदीकुई रेलवे स्टेशन से मेहंदीपुर बालाजी तक पहुंचने के सभी यात्रा विकल्प विस्तार से जानना चाहते हैं, तो बांदीकुई रेलवे स्टेशन से मेहंदीपुर बालाजी कैसे जाएं यह विस्तृत गाइड भी पढ़ें।

Dausa से ट्रेन मार्ग द्वारा बांदीकुई स्टेशन तक की कुल दूरी 29 किलोमीटर है।

बांदीकुई से आगे की यात्रा आपको सड़क मार्ग द्वारा जारी रखनी होगी। बांदीकुई से बालाजी मंदिर की दूरी 36 किलोमीटर है। यानि कि यदि आप ट्रेन द्वारा आना चाहते हैं तो आपको कुल दूरी 29+36 = 65 किलोमीटर तय करनी होगी।

बांदीकुई स्टेशन के बारे में पूरी जानकारी के लिए आप हमारी यह पोस्ट पढ़ें।

Mehandipur Balaji Nearest Railway Station Kaun Sa Hai?

जानकारी विवरण
दौसा से मेहंदीपुर बालाजी दूरी लगभग 49 किमी
सड़क मार्ग समय लगभग 1 घंटा
निकटतम रेलवे स्टेशन बांदीकुई जंक्शन
बांदीकुई से बालाजी दूरी लगभग 36 किमी
यात्रा के साधन बस, ट्रेन, टैक्सी, कैब

Dausa से मेहंदीपुर बालाजी कितनी दूरी पर है?

सड़क मार्ग द्वारा उपर बताये गये route के अनुसार आपको Mehandipur Balaji पहुंचने मे लगभग एक घंटे का समय लगता है।

दौसा से ट्रेन द्वारा बांदीकुई तक सभी एक्सप्रेस ट्रेन आपको लगभग 20 से 35 मिनट मे पहुंचा देती है और यहां से आगे सड़क मार्ग द्वारा आपको सिर्फ 45 मिनट लगते हैं यानि कि ट्रेन और फिर सड़क मार्ग से जाने पर आप को कुल दूरी 65 किलोमीटर तय करने के लिए एक घंटे से सवा घंटा लगेगा।

सड़क मार्ग से यात्रा करने वाले अधिकांश श्रद्धालुओं के लिए यह सबसे तेज और सुविधाजनक मार्ग माना जाता है।

Dausa To Mehndipur Balaji Bus :-

अगर आप Dausa To Mehandipur Balaji Roadways Bus द्वारा जाना चाहते हैं तो आपको बता दें कि Dausa के Roadways Bus Stand से Mehandipur के लिए सीधी बस नियमित तौर पर हर एक घंटे में संचालित की जाती है। दौसा से आगरा, मथुरा, भरतपुर जाने वाली सभी Roadways बसे बालाजी मोड़ से होकर गुजरती हैं। बालाजी मोड़ से बालाजी मंदिर की दूरी महज 5 किलोमीटर है और यहां से आपको मंदिर तक की सवारी भी बड़ी आसानी से मिल जाती है।

अगर आप Dausa से राजस्थान रोडवेज की Volvo, Deluxe या Semi-Deluxe बस से अपनी सीट ऑनलाइन बुक कराकर बालाजी जाना चाहते हैं तो आप नीचे लिखे लिंक पर क्लिक करके अपनी login Id बनाए और बस का टाईम टेबल देख कर अपनी सीट ऑनलाइन बुक कर सकते हैं। उदाहरण के लिए Roadways Bus का टाईम टेबल कुछ इस तरह का दिखाई देगा।

यात्रा से पहले बस का समय और उपलब्धता अवश्य जांच लें, क्योंकि समय में परिवर्तन संभव है।

राजस्थान राज्य पथ परिवहन निगम

Dausa to mehandipur balaji roadways bus time table

Dausa To Mehandipur Balaji Roadways Bus Time Table

यदि आप मेहंदीपुर बालाजी में रुकने की योजना बना रहे हैं, तो मेहंदीपुर बालाजी के होटल और धर्मशालाओं की जानकारी भी पहले से देख लें।

Dausa To Mehndipur Balaji Taxi

टैक्सी, प्राइवेट कार या cab से अगर आप बालाजी जाना चाहते हैं तो दौसा से मेहंदीपुर बालाजी के लिए टैक्सी और कैब आसानी से बुक की जा सकती है। ऑनलाइन बुक कराना चाहते हैं तो Gozocabs पर भी बुक करा सकते हैं। इसका लिंक हमने नीचे दिया है।

Dausa To Mehandipur Balaji Cabs Booking By Gozocabs

दौसा से मेहंदीपुर बालाजी -Private Bus Operators :-

Volvo, AC बस से अगर आप बालाजी जाना चाहते हैं तो कई प्राइवेट ऑपरेटर बस Dausa से संचालित की जाती है। आप नीचे दिए गए प्राइवेट बस ऑपरेटर पर क्लिक करके भी अपनी सीट ऑनलाइन बुक करवा सकते हैं।

➡️ Redbus.in

Dausa To Mehndipur Balaji Train

जैसा कि हम आपको बता चुके हैं कि Dausa Railway Station से बालाजी जाने का सबसे पास का स्टेशन बांदीकुई है और दोनों स्टेशन के बीच की दूरी 29 किलोमीटर है। यहां तक आने के लिए लगभग सभी एक्स्प्रेस ट्रेन 20 मिनट से लेकर 35 मिनट का समय लेती हैं।

आपको बता दें कि बांदीकुई से आपको सड़क मार्ग से बालाजी पहुंचने मे लगभग 45 मिनट का अतिरिक्त समय और लगेगा। प्राइवेट टैक्सी, जीप, बस आदि यहां से आसानी से उपलब्ध रहती है।

Dausa To Mehandipur Balaji Train Time Table

चूंकि बांदीकुई रेलवे स्टेशन मेहंदीपुर बालाजी का सबसे करीबी रेलवे स्टेशन है और आप ट्रेन द्वारा जाना चाहते हैं तो हम आपको बता दें कि दौसा से बांदीकुई के लिए कुल 31 ट्रेन चलती है।

नीचे हमने सभी 31 ट्रेन की एक टेबल बनाई है। आप अपनी सुविधानुसार बालाजी जाने के लिए ट्रेन देख सकते हैं। चूंकि ट्रेनों के संचालन का समय आदि समय समय पर परिवर्तित होता रहता है इसलिए एक बार भारतीय रेलवे की आधिकारिक वेबसाइट से ट्रेन का मिलान अवश्य कर ले।

SR. No. Train No. Train NameDeparting Time From DausaArrival Time To BandikuiFrequency
0120989UDZ CDG SF EXPRESS 00:0500:35Sun, Thu.
0204813BGKT DNR SPL.00:0600:53Thurs.
0322491Mandore Express 02:0102:23All Days
0420913RJT DEE Express 05:0305:24Fri.
0509523OKHA SSB SF SPECIAL 05:1305:33Wed.
0612915Ashram Express 05:2305:45All Days
0719666UDZ KURJ EXPRESS 06:4807:20All Days
0820489BME MTJ SUPERFAST 07:2807:49Sun,Mon, Wed,Thu,Sat.
0919415SBIB SVDK EXPRESS 08:1208:43Mondays
1022987AII AF SUPERFAST 09:0209:41All Days
1114322BAREILLY EXPRESS 09:2809:50Sun, Mon, Tue, Fri
1214312ALA HAZRAT EXPRESS 09:2809:50Wed,Thurs,Sat.
1314661BME JAT EXPRESS 10:3411:14All Days
1414866MARUDHAR EXPRESS 14:3715:23Wednesday
1514864MARUDHAR EXPRESS 14:3715:23Sun,Tues,Fri.
1614854MARUDHAR EXPRESS 14:3715:23Mon, Thurs, Sat.
1715716GARIB NAWAJ EXPRESS 15:0017:32Mon, Tues, Thurs
1812404BKN PRYJ SF EXP15:4316:05Sun, Tues, Wed, Fri
1920404LGH PRYJ SF EXP15:4316:05Mon, Thurs, Sat
2015013RANIKHET EXPRESS 16:1816:40All Days
2112413GALTADHAM POOJA 17:0217:23All Days
2212196AII AF INTERCITY 17:4918:28All Days
2304130KWP SFG SPECIAL 19:0419:48Mon, Wed, Sat
2414716JP HSR EXPRESS 19:5720:34All Days
2519611AJMER ASR EXPRESS 20:5921:21Thurs, Sat
2619613AJMER ASR EXP20:5921:21Mon, Wed.
2719411GNC DLPC EXP21:1321:40ALL Days
2819409SBIB THAWE EXPRESS 21:3722:23Thurs, Sat
2919715JP GTNR EXPRESS21:5722:23Sun, Tues, Fri
3009609UDZ YNRK EXPRESS 22:4223:13Tuesday
3119609UDZ YNRK EXPRESS 22:4223:13Mon, Thurs, Sat.

यदि आप पहली बार मेहंदीपुर बालाजी धाम जा रहे हैं, तो पहली बार जाने वालों के लिए जरूरी टिप्स भी अवश्य पढ़ें।

Dausa To Mehandipur Balaji FAQ

Dausa से Mehandipur Balaji की दूरी कितनी है?

सड़क मार्ग से लगभग 49 किलोमीटर दूरी है।

दौसा से मेहंदीपुर बालाजी पहुंचने में कितना समय लगता है?

सामान्यतः लगभग 1 घंटे का समय लगता है।

क्या दौसा से मेहंदीपुर बालाजी के लिए सीधी बस मिलती है?

हाँ, रोडवेज और अन्य बस सेवाएं उपलब्ध रहती हैं।

मेहंदीपुर बालाजी का निकटतम रेलवे स्टेशन कौन सा है?

बांदीकुई जंक्शन मेहंदीपुर बालाजी का निकटतम प्रमुख रेलवे स्टेशन है।

क्या टैक्सी और कैब सेवा उपलब्ध है?

हाँ, दौसा से मेहंदीपुर बालाजी के लिए टैक्सी और कैब आसानी से उपलब्ध हैं।

निष्कर्ष

दौसा से मेहंदीपुर बालाजी की यात्रा सड़क और रेल दोनों मार्गों से सरल है। यदि आप पहले से यात्रा की योजना बना लें और सही साधन चुनें, तो आपकी यात्रा अधिक सुविधाजनक हो सकती है।

यदि आप मेहंदीपुर बालाजी धाम में दर्शन की पूरी प्रक्रिया जानना चाहते हैं, तो दर्शन मेहंदीपुर बालाजी की विस्तृत पोस्ट भी जरूर पढ़ें।

यह भी पढ़ें :-

पिछला लेखसालासर धाम के 265वे स्थापना दिवस पर सजाया गया बालाजी महाराज जी का मंदिर
अगला लेखतीन पहाड़ी मंदिर मेहंदीपुर बालाजी की जानकारी
PUNIT NAGAR
पुनीत नागर JSBJM.org के संस्थापक और लेखक हैं। वे मेहंदीपुर बालाजी धाम, मंदिर से जुड़ी धार्मिक परंपराओं, दर्शन, अर्जी-दरखास्त, हनुमान भक्ति और सनातन धर्म से संबंधित विषयों पर हिंदी में लेख लिखते हैं। उनका प्रयास उपलब्ध आधिकारिक एवं विश्वसनीय स्रोतों, शोध सामग्री, पुस्तकों तथा संबंधित धार्मिक और स्थानीय परंपराओं के संदर्भ में जानकारी को सरल भाषा में प्रस्तुत करना है। जहाँ किसी जानकारी का आधार धार्मिक मान्यता या स्थानीय परंपरा होता है, उसे उसी संदर्भ में स्पष्ट करने का प्रयास किया जाता है।

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें