हनुमान और बाली का युद्ध की कहानी – सामने वाले की आधी ताकत खींच लिया करता था बाली।

0
1590

हनुमान और बाली का युद्ध का प्रसंग भक्तों के बीच काफी लोकप्रिय है। कई लोग जानना चाहते हैं कि क्या वास्तव में महाबली हनुमान और वानरराज बाली के बीच युद्ध हुआ था और यदि हुआ तो उसमें कौन विजयी हुआ।

रामायण में बाली को अत्यंत शक्तिशाली योद्धा बताया गया है। उन्हें ऐसा वरदान प्राप्त था कि जो भी उनसे युद्ध करता, उसकी आधी शक्ति बाली को प्राप्त हो जाती थी। इसी कारण देवता, दानव और बड़े-बड़े योद्धा भी उनसे भय खाते थे।

इस पोस्ट में बाली के वरदान, उनसे जुड़ी प्रचलित कथा और उससे मिलने वाली सीख के बारे में सरल भाषा में जानेंगे।

धार्मिक मान्यताओं के अनुसार भगवान हनुमान को भगवान शिव का रुद्रावतार भी माना जाता है। यदि आप इसके बारे में विस्तार से जानना चाहते हैं, तो शिव अवतार हनुमान पोस्ट भी पढ़ें।

विषय हनुमान और बाली का युद्ध
मुख्य पात्र भगवान हनुमान और वानरराज बाली
संबंधित ग्रंथ रामायण में बाली का वर्णन, जबकि युद्ध की यह कथा मुख्यतः लोकमान्यताओं में प्रचलित है।
मुख्य संदेश अहंकार का त्याग और विनम्रता

ध्यान दें: इस पोस्ट में वर्णित हनुमान और बाली के युद्ध की कथा विभिन्न लोककथाओं और धार्मिक मान्यताओं में प्रचलित है। यह प्रसंग वाल्मीकि रामायण या रामचरितमानस में इसी रूप में वर्णित नहीं मिलता।

हनुमान-और-बाली-का-युद्ध-hanuman-aur-bali-ka-yuddh

बाली इतना शक्तिशाली क्यों था?

वानरराज बाली को ब्रह्मा जी से ऐसा वरदान प्राप्त था कि जो भी योद्धा उनसे युद्ध करता, उसकी आधी शक्ति स्वतः बाली को प्राप्त हो जाती थी। इसी कारण युद्ध में उन्हें हराना अत्यंत कठिन माना जाता था।

यही कारण था कि सुग्रीव भी स्वयं बाली का सामना नहीं कर सके और बाद में भगवान श्रीराम की सहायता से बाली का वध हुआ।

रामायण की पुस्तक किष्किंधा काण्ड के 67 अध्यायों मे से अध्याय पांच से लेकर छब्बीस तक ही बाली का वर्णन किया गया है।

फिर भी रामायण में बाली की मुख्य भूमिका रही है विशेषकर उसके वध को लेकर।

बाली सुग्रीव का बड़ा भाई था और किष्किंधा का राजा था तथा उसे इन्द्र का पुत्र भी बताया जाता है।

सभी जानते हैं कि ब्रह्मा जी के वरदान के कारण बाली जिससे भी लड़ता था लड़ने वाला कितना भी शक्तिशाली हो उसकी आधी शक्ति बाली में समा जाती थी और लड़ने वाला कमजोर होकर मारा जाता था।

बाली ने अपनी इस अद्भुत शक्ति के बल पर हजार हाथियों का बल रखने वाले दुदुम्भी नामक राक्षस का वध कर दिया था।

दुदुम्भी के बाद बाली ने उसके भाई मायावी का भी एक गुफा में वध कर दिया था।

इसी घटना के बाद बाली और सुग्रीव के बीच शत्रुता पैदा हो गई थी।

इसी शक्ति के कारण वानर राज बाली से युद्ध करने मे देव, दानव या मानव कोई भी समर्थ नहीं था।

परन्तु इस पोस्ट के माध्यम से हम वानर राज बाली से जुड़ा बहुत ही रोचक प्रसंग बताने जा रहे हैं जब वानर राज बाली और महाबली हनुमान के बीच भीषण युद्ध छिड़ गया था।

हनुमान और बाली का युद्ध :-

क्या महाबली हनुमान जी ने बाली को हरा दिया था? या फिर बाली ने हनुमान जी को पराजित किया?

बात तब की है जब वानरराज बाली और लंकापति रावण में युद्ध छिड़ गया था। बताया जाता है कि बाली ने अपने वरदान के बल पर रावण को अपनी भुजाओं मे छह माह तक दबाए रखा था।

अंत में रावण ने उससे हार मानकर उसे अपना मित्र बना लिया था। इसी युद्ध के बाद बाली का घमण्ड आसमाँ छूने लगा था।

अपनी ताकत के नशे में चूर बाली यहां वहां लोगों को चुनौती देता रहता था।

एक दिन ऐसे ही वन में चिल्ला रहा था, “ऐसा कौन प्राणी है यहां जो इस वानर राज बाली को हरा सकता है और यदि किसी के अंदर पौरुष है तो मुझसे आकर द्वंद करे।”

हनुमान जी उसी वन में तपस्या कर रहे थे। और अपने आराध्य भगवान् राम का जाप कर रहे थे। बाली के चिल्लाने से उनकी तपस्या में खलल पड़ा।

उन्होंने बाली से कहा,” हे, वानर राज आप अति बलशाली हैं और आपको कोई भी नहीं हरा सकता। लेकिन आप इस तरह क्यों चिल्ला रहे हैं?”

इस पर बाली भड़क गया। उसने हनुमान जी और यहां तक कि भगवान् राम तक को चुनौती दे डाली।

बाली बोला, “हनुमान तुम तो क्या स्वयं तुम्हारे भगवान् श्री राम भी मुझे नहीं हरा सकते। अगर दम है तो बुला लो अपने राम को।”

अपने आराध्य श्री राम का मज़ाक उड़ता देख हनुमान जी को गुस्सा आ गया और उन्होंने बाली की चुनौती स्वीकार कर ली।

भगवान श्रीराम और हनुमान जी के अटूट संबंध से जुड़ा एक और रोचक प्रसंग आखिर क्यों क्रोधित हनुमान के लिए कृष्ण बने श्रीराम पोस्ट में विस्तार से पढ़ सकते हैं।

तय हुआ कि अगले दिन सूर्योदय होते ही दोनों के बीच दंगल होगा। अगले दिन हनुमान जी तैयार होकर दंगल के लिए निकले ही थे कि ब्रह्मा जी प्रकट हुए।

उन्होंने हनुमान जी को समझाया कि वो बाली की चुनौती स्वीकार न करें।

इस पर हनुमान जी ने कहा, “भगवान्, बाली जब मुझे ललकार रहा था तब तक तो ठीक था। लेकिन, उसने श्री राम जी को भी चुनौती दे दी है। इसलिए, मैं उसे सबक अवश्य सिखाउंगा।”

ब्रह्मा जी ने उसे फिर समझाने की कोशिश की। ब्रह्मा जी से हनुमान जी बोले, “अगर अब मैं पीछे हट गया तो दुनिया क्या कहेगी?”

इस पर ब्रह्मा जी ने कहा,”ठीक है आप दंगल के लिए जाओ लेकिन अपनी शक्ति का आधा हिस्सा ही लेकर जाओ। और बाकी बल अपने आराध्य के चरणों में अर्पित कर दो।

दंगल से लौट कर आप अपनी शक्ति पुनः हासिल कर लेना।”

हनुमान जी मान गए और कुल शक्ति का दसवां हिस्सा लेकर दंगल के लिए चल पड़े।

दंगल के मैदान में कदम रखते ही वरदान के मुताबिक हनुमान जी की शक्ति का आधा हिस्सा बाली के शरीर में चला गया।

इससे बाली के शरीर में जबरदस्त हलचल शुरू हो गई। उसे लगा जैसे कि ताकत का समंदर शरीर में हिलोरे ले रहा हो।

चंद पलों में बाली को लगा मानो उसकी नस फट जायेंगी और रक्त बाहर निकलने लगेगा।

तभी ब्रह्मा जी प्रकट हुए और उन्होंने बाली से कहा कि तुम खुद को दुनिया में सबसे ताकतवर समझते हो लेकिन तुम्हारा शरीर हनुमान जी की शक्ति का छोटा-सा हिस्सा भी नहीं संभाल पा रहा है।

खुद को जिंदा रखना चाहते हो तो हनुमान जी से कोसों दूर भाग जाओ।

बाली ने ऐसा ही किया और बाद में उसे एहसास हुआ कि हनुमान जी उससे कहीं अधिक ताकतवर हैं।

उसने हनुमान जी को दण्डवत प्रणाम किया और बोला, “अथाह बल होते हुए भी हनुमान जी शांत रहते हैं और राम भजन का पाठ करते रहते हैं।

और एक मैं हूं जो उनके एक बाल के बराबर भी नहीं हूं और उनको ललकार रहा था। मुझे क्षमा कीजिए प्रभु।”

हनुमान जी ने बाली को क्षमा कर दिया। भक्तों, यह प्रसंग कई सबक देता है कि व्यक्ति को अपनी शक्ति, धन और सामर्थ्य का कभी घमण्ड नहीं करना चाहिए।

भगवान हनुमान के अलग-अलग स्वरूपों का अपना धार्मिक महत्व माना जाता है। इनके बारे में विस्तार से जानने के लिए हनुमान जी के विभिन्न स्वरूपों के दर्शन के लाभ पोस्ट भी अवश्य पढ़ें।

इस कथा से क्या सीख मिलती है?

इस कथा का मुख्य संदेश यह है कि व्यक्ति को अपनी शक्ति, धन या पद का कभी अहंकार नहीं करना चाहिए। अहंकार अंततः पतन का कारण बनता है, जबकि विनम्रता व्यक्ति को महान बनाती है।

भगवान हनुमान अपार बल होने के बाद भी स्वयं को हमेशा भगवान श्रीराम का सेवक मानते हैं। यही उनका सबसे बड़ा गुण है और यही प्रत्येक भक्त के लिए प्रेरणा है।

निष्कर्ष

हनुमान और बाली का युद्ध भक्तों के बीच प्रचलित एक रोचक कथा है, जो अहंकार और विनम्रता का सुंदर संदेश देती है। चाहे इस कथा को धार्मिक मान्यता के रूप में देखा जाए या लोककथा के रूप में, इससे मिलने वाली सीख आज भी उतनी ही महत्वपूर्ण है।

भगवान हनुमान के जीवन, भक्ति, कथाओं, चालीसा, साधना और उनसे जुड़ी अन्य धार्मिक जानकारियों को विस्तार से पढ़ने के लिए हनुमान भक्ति, कथा और साधना: सम्पूर्ण मार्गदर्शिका भी जरूर देखें।

हनुमान और बाली का युद्ध – FAQs

क्या हनुमान और बाली का युद्ध वाल्मीकि रामायण में मिलता है?

नहीं। यह प्रसंग मुख्य रूप से लोककथाओं और प्रचलित धार्मिक मान्यताओं में मिलता है।

बाली को कौन-सा वरदान प्राप्त था?

बाली को ऐसा वरदान प्राप्त था कि जो भी उससे युद्ध करता, उसकी आधी शक्ति बाली को मिल जाती थी।

इस कथा का मुख्य संदेश क्या है?

यह कथा अहंकार छोड़कर विनम्र और धर्म के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देती है।

हनुमान और बाली का युद्ध से जुड़ी ये रोचक कहानी आपको कैसी लगी हमें जरूर बताएं और ऐसी ही धार्मिक पोस्ट को पढ़ने के लिए हमारी newsletter service subscribe करे और सभी पोस्ट अपने ईमेल पर पाए।

 

पिछला लेखश्री मायापती हनुमान मंदिर उज्जैन, यहां बजरंग बली निःसंतानो की झोली भर देते हैं।
अगला लेखJaipur To Mehandipur Balaji By Bus, RSRTC, Train, Cab, Taxi
PUNIT NAGAR
पुनीत नागर JSBJM.org के संस्थापक और लेखक हैं। वे मेहंदीपुर बालाजी धाम, मंदिर से जुड़ी धार्मिक परंपराओं, दर्शन, अर्जी-दरखास्त, हनुमान भक्ति और सनातन धर्म से संबंधित विषयों पर हिंदी में लेख लिखते हैं। उनका प्रयास उपलब्ध आधिकारिक एवं विश्वसनीय स्रोतों, शोध सामग्री, पुस्तकों तथा संबंधित धार्मिक और स्थानीय परंपराओं के संदर्भ में जानकारी को सरल भाषा में प्रस्तुत करना है। जहाँ किसी जानकारी का आधार धार्मिक मान्यता या स्थानीय परंपरा होता है, उसे उसी संदर्भ में स्पष्ट करने का प्रयास किया जाता है।

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें