Mehandipur Balaji – खेत के भूत की सच्ची कहानी

0
2086

आज हम आपको एक सच्ची कहानी सुनाने जा रहे हैं। यह कहानी आज से 22 वर्ष पुरानी खेत के भूत की सच्ची कहानी है।

खेत के भूत की सच्ची कहानी क्या है?

कहानी एक नजर में

विषय जानकारी
मुख्य पात्र राधा
घटना खेत में डरावना अनुभव
समस्या लगातार भय और अस्वस्थता
अंतिम उपाय मेहंदीपुर बालाजी धाम की यात्रा
परिणाम स्वास्थ्य में धीरे-धीरे सुधार

गांवों में आज भी ऐसी कई घटनाएं सुनने को मिलती हैं, जिन्हें लोग अपने अनुभव के आधार पर भूत-प्रेत या ऊपरी बाधा से जोड़कर देखते हैं। यह कहानी भी ऐसे ही एक परिवार के अनुभव पर आधारित है, जिसे वर्षों से लोग सुनाते आ रहे हैं। इस पोस्ट का उद्देश्य किसी अंधविश्वास को बढ़ावा देना नहीं, बल्कि उस घटना को उसी रूप में प्रस्तुत करना है जैसा परिवार के लोगों ने अनुभव किया।

एक लड़की का विवाह एक छोटे से गांव में हुआ था। ये कहानी है राधा नाम की एक लड़की का। राधा की एक बड़ी बहन थी राखी। और उसका एक छोटा भाई था।

राधा को सजने संवरने का बहुत शौक था। उसकी उम्र मात्र 16 वर्ष की थी। मेकअप की शौकीन राधा बहुत ही खुशबूदार क्रीम पावडर लगाया करती थी और हर वक्त इधर उधर घूमती रहती थी।

कुछ दिन पहले बड़ी बहन राखी का रिश्ता हो गया था और शादी का दिन करीब आ गया था।

सब लोग शादी की तैयारियों मे ही लगे हुए थे। शादी मे अब सिर्फ चार दिन ही बचे थे और आज से घर में नाचने गाने का कार्यक्रम प्रारंभ होने जा रहा था।

mehandipur balaji - खेत के भूत की सच्ची कहानी

इसी तरह दो दिन गुजर गए और अब शादी से एक दिन पहले का दिन था। दिन तो अन्य कामों मे बीत गया और रात को शुरू हुआ नाचने गाने का प्रोग्राम।

आज नाचने गाने के साथ ही मेहंदी लगाने की भी रात थी। दोनों काम साथ साथ चल रहे थे।

राधा ने आज नए नए कपड़े और खूब मेकअप कर रखा था। साथ ही पूरी बाहें भर के मेहंदी भी लगा रखी थी।

लेकिन आज सुबह से राधा के पेट में दर्द हो रहा था। अब रात को 1 बज गया था सब लोगों को नाचते गाते हुए।

उन दिनों गाँव मे शौचालय नहीं हुआ करते थे इस हेतु सभी को खेतों में जाना पड़ता था।

राधा के पेट मे बहुत दर्द हो रहा था इसलिए मजबूरी बन पड़ी खेत में जाने के लिए।

उसने अपनी दादी और चाची को साथ चलने को कहा। दादी के कहा कि चलो चलते हैं लेकिन रात बहुत हो गई है इसलिए अपने चाचा को साथ ले चलो।

वो भी साथ चलेगा और हमसे थोड़ी दूर खड़ा हो जाएगा।

राधा अपने चाचा को बुला लायी और सब लोग खेतों की तरफ चल दिए। साथ में एक टॉर्च भी ले ली।

जैसे ही वो लोग खेतों के पास पहुंचे राधा के चाचाजी वहीं पर रुक गए और तीनों को कहा कि वो लोग जाए।

खेतों में आगे जाकर राधा की दादी और चाची थोड़ा पहले ही रुक जाते हैं और राधा खेतों के अंदर चली जाती है और एक तरफ खाली सी जगह पर बैठ जाती है।

और तभी राधा की नजर एक पेड़ के नीचे नाचते हुए भूतो पर पड़ती है और वह बहुत ज्यादा घबरा जाती है। राधा उन्हें देखते ही जल्दी से वहां से खड़ी हो जाती है और वहां से भागने लगती है।

ऐसी घटनाओं और अनुभवों के कारण ही मेहंदीपुर बालाजी का रहस्य आज भी लाखों श्रद्धालुओं के बीच चर्चा का विषय बना हुआ है।

लेकिन उन प्रेतों को भी राधा की खुशबू पहुंच जाती है। वो नाचना बंद कर देते हैं और राधा की तरफ देखते हैं। राधा वहां से निकल भी नहीं पाती और तब तक एक प्रेत पल भर में राधा के पास होता है।

राधा जल्दी से दादी की तरफ भागती है। मगर तब तक एक प्रेत राधा के साथ हो लेता है। राधा पागलों की तरह घर की तरफ भागने लगती है।

दादी भूत प्रेत आ गया, चाची भूत प्रेत आ गया, भागो भागो…. भागते भागते ऐसा कहकर चिल्लाने लगती है।

ऐसी घटनाओं को लेकर लोगों के मन में कई तरह की धारणाएँ बन जाती हैं। मेहंदीपुर बालाजी का सच जानने के बाद कई भ्रम दूर हो जाते हैं।

राधा को घर आते आते डर की वजह से बुखार चढ़ जाता है। दो दिन तक राधा बुखार मे ही पडी रहती है।

उस पर किसी भी दवाई का कोई असर नहीं हो रहा होता है। राधा के पिता जगह जगह डॉक्टर बदल बदल कर थक चुके होते हैं।

वह राधा जब भी होश मे आती एक ही बात कहती, “पापा भूत आ गया। मम्मी भूत आ गया। भूत मुझे मार देगा।”

फिर राधा के पिता जी ने उसको एक अघोरी बाबा को दिखाना शुरू किया। एक एक करके फिर न जाने कितने बाबा आए। और कितने ही डॉक्टर भी आए।

लेकिन सभी यही कहते कि वो प्रेतराज है और वो शक्तिशाली भी है। हमारी शक्ति इस प्रेतराज के सामने कम पड़ रही है।

जब भी कोई अघोरी बाबा उस प्रेत राज को आवाज देकर राधा के शरीर को छोड़ने की बात करते तो वह प्रेत राधा के शरीर में जोर जोर से चिल्लाता और कहता, “नहीं जाउंगा, नहीं जाउंगा, मै इसे छोडकर कहीं नहीं जाउंगा, यह मुझे बहुत पसंद है मै इसे अपने साथ लेकर जाउंगा, तुम लोग छोड़ दो जाने दो मुझे नहीं तो मै इसको मार दूंगा”।

ऐसी हालत देखकर राधा के माता पिता बहुत परेशान थे। अभी तक तो राधा को थोड़ा पानी और एक आधी रोटी जबरदस्ती करके उसके माँ बाप खिला दिया करते थे।

लेकिन जब अघोरी बाबा राधा को ठीक करने के लिए प्रेत राज को परेशान कर रहे थे और उसको राधा का शरीर छोड़ने के लिए कह रहे थे तो प्रेत बौखला गया और उसने राधा का बहुत बुरा हाल कर दिया।

राधा अब खाना भी नहीं खा पाती थी और पानी भी न पी पाती थी।

मतलब कोई भी चीज़ हो खाने या पीने की वह कुछ भी खा नहीं पा रही थी क्योंकि उसको हर चीज़ मे कीड़े ही कीड़े नजर आते थे।

कीड़े देखते ही वह खाने पीने की चीजों को फेंक कर मारती और कहती, “तुम लोग मुझे खाने की बजाय कीड़े खिलाना चाहते हो।

इन सबमें कीड़े भरे पड़े हैं” और कभी वो अपना सिर दीवार मे पटकती और कभी जमीन पर।

भूख से परेशान होकर अपने ही पेट में घूसे मारती और लेट कर चिल्लाती, “माँ मुझे बचा लो। पापा मुझे बचा लो।”

राधा का किसी से कोई इलाज न हो सका। बेटी की ये हालत देखकर माँ का रो रोकर बुरा हाल हो रहा था।

आखिर में कुछ परिवार वालों, पड़ोसियो और अघोरी बाबा ने कहा कि इस लड़की को ठीक करने की आखिरी उम्मीद यह है कि तुम लोग इसे मेहंदीपुर बालाजी धाम के मंदिर ले जाओ।

अब तो ये वहीं पर जाकर ठीक हो सकती है। अब तो बालाजी महाराज ही इसकी जिंदगी बचा सकते हैं। ना जाने कितने ही लोग बालाजी मंदिर से ठीक होकर अपने घर को जाते हैं।

मेहंदीपुर बालाजी धाम में राधा के साथ क्या हुआ?

सबकी बात मानकर अगले ही दिन राधा के पिता जी ने राधा को बालाजी मंदिर ले जाने का इंतजाम किया और वो उसको बालाजी मंदिर ले गए। उसके माता पिता राधा को लेकर बालाजी मे करीब 15 से 20 दिन रहे।

मेहंदीपुर बालाजी धाम में आने वाले श्रद्धालु आज भी कई धार्मिक परंपराओं और मेहंदीपुर बालाजी से जुड़ी मान्यताएँ का पालन करते हैं।

इन दिनों राधा की हालत में थोड़ा सा सुधार था। बालाजी मंदिर मे सुबह शाम आरती होती। मंदिर के पुजारियों के खास मन्त्रों से मंदिर का भवन गूंजता और पवित्र जल सभी भक्तों पर छिड़का जाता।

अब राधा धीरे धीरे ठीक हो रही थी। राधा के माता पिता राधा को लेकर वापस घर जाने की तैयारी कर रहे थे। लेकिन वो सोच रहे थे कि ये परेशानी पहले जिस वजह से हुई थी पहले वो काम करना है।

इसलिए वो राधा को अपने गाँव न ले जाकर शहर मे अपने एक रिश्तेदार के यहां छोडकर गाँव जाकर अपने यहां एक शौचालय बनवाते है। फिर जाकर राधा को वापस लाते हैं।

तो यह थी मेहंदीपुर बालाजी में ठीक हुई एक लड़की की खेत के भूत की सच्ची कहानी थी।

इस कहानी से क्या सीख मिलती है?

इस घटना से यही सीख मिलती है कि कठिन परिस्थितियों में घबराने के बजाय धैर्य रखना और ईश्वर पर विश्वास बनाए रखना चाहिए। हर व्यक्ति की आस्था अलग हो सकती है, लेकिन श्रद्धा, सकारात्मक सोच और परिवार का साथ कठिन समय में सबसे बड़ी शक्ति बनते हैं।

यह बालाजी भगवान् की ही शक्ति थी जो राधा ठीक हो पायी और न जाने कितने ही लोग जो भूत प्रेत जैसे अन्य रोगों से बीमार होते हैं सभी लोग बालाजी भगवान् के मंदिर से ठीक होकर जाते हैं।

ऐसे ही अनेक अनुभवों के कारण कई श्रद्धालु मेहंदीपुर बालाजी के चमत्कार के बारे में विस्तार से जानना चाहते हैं।

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न (FAQ)

खेत के भूत की सच्ची कहानी क्या है?

यह कहानी राधा नाम की एक लड़की के अनुभव पर आधारित है, जिसमें खेत में हुई एक घटना के बाद उसकी तबीयत बिगड़ जाती है और बाद में उसे मेहंदीपुर बालाजी धाम ले जाया जाता है।

राधा को मेहंदीपुर बालाजी धाम क्यों ले जाया गया?

जब दवा, डॉक्टर और अन्य उपायों से कोई लाभ नहीं हुआ, तब परिवार की सलाह पर राधा को मेहंदीपुर बालाजी धाम ले जाया गया, जहाँ उसकी स्थिति में धीरे-धीरे सुधार बताया गया।

क्या यह खेत के भूत की सच्ची कहानी वास्तविक घटना पर आधारित है?

यह लेख एक प्रचलित अनुभव और परिवार द्वारा साझा की गई घटना पर आधारित है। पाठक इसे आस्था और व्यक्तिगत अनुभव के रूप में पढ़ें।

क्या आज भी लोग ऐसी घटनाओं के बाद मेहंदीपुर बालाजी धाम जाते हैं?

हाँ, अनेक श्रद्धालु अपनी आस्था और मान्यताओं के अनुसार विभिन्न प्रकार की परेशानियों में मेहंदीपुर बालाजी धाम जाकर दर्शन और प्रार्थना करते हैं।

मेहंदीपुर बालाजी धाम में श्रद्धालु कितने दिन रुकते हैं?

यह प्रत्येक श्रद्धालु की परिस्थिति, श्रद्धा और उद्देश्य पर निर्भर करता है। कोई एक दिन रुकता है तो कुछ लोग कई दिनों तक धाम में रहकर पूजा-अर्चना और दर्शन करते हैं।

निष्कर्ष

खेत के भूत की सच्ची कहानी आस्था, भय और उम्मीद का एक अनुभव साझा करती है। मेहंदीपुर बालाजी धाम के प्रति करोड़ों श्रद्धालुओं की श्रद्धा का यही कारण है कि कठिन समय में वे बालाजी महाराज की शरण में पहुंचते हैं।

 

पिछला लेखकृष्ण पक्ष और शुक्ल पक्ष क्या होता है और इसके उपाय क्या हैं?
अगला लेखKhedapati Hanuman – यहां हनुमान जी के मंदिर के आगे रुक जाती है हर ट्रेन
PUNIT NAGAR
पुनीत नागर JSBJM.org के संस्थापक और लेखक हैं। वे मेहंदीपुर बालाजी धाम, मंदिर से जुड़ी धार्मिक परंपराओं, दर्शन, अर्जी-दरखास्त, हनुमान भक्ति और सनातन धर्म से संबंधित विषयों पर हिंदी में लेख लिखते हैं। उनका प्रयास उपलब्ध आधिकारिक एवं विश्वसनीय स्रोतों, शोध सामग्री, पुस्तकों तथा संबंधित धार्मिक और स्थानीय परंपराओं के संदर्भ में जानकारी को सरल भाषा में प्रस्तुत करना है। जहाँ किसी जानकारी का आधार धार्मिक मान्यता या स्थानीय परंपरा होता है, उसे उसी संदर्भ में स्पष्ट करने का प्रयास किया जाता है।

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें