“हनुमान राम या सीता के सेवक थे? यह प्रश्न भक्तों के मन में अक्सर उठता है। इस लोकप्रचलित भक्तिमय कथा में श्रीहनुमान जी की भक्ति से जुड़ी अनेक कथाएँ प्रचलित हैं, जिनमें से एक प्रसिद्ध कथा यह भी है कि हनुमान जी भगवान श्रीराम के सेवक थे या माता सीता के? इस भक्तिमय कथा में भगवान श्रीराम और माता सीता स्वयं श्रीहनुमान जी की निष्ठा की परीक्षा लेते हैं। अंत में हनुमान जी ऐसा उत्तर देते हैं, जो केवल उनकी सेवा-भावना ही नहीं, बल्कि श्रीराम और माता सीता के प्रति उनकी अखंड भक्ति का भी परिचय देता है।
ध्यान दें: यह एक लोकप्रचलित भक्तिमय कथा है, जिसका उद्देश्य भक्ति, सेवा और समर्पण का संदेश देना है। इसे किसी प्राचीन धर्मग्रंथ की प्रमाणित घटना के रूप में नहीं देखा जाना चाहिए।
| विषय | जानकारी |
|---|---|
| कथा का नाम | हनुमान जी श्रीराम के सेवक थे या माता सीता के? |
| कथा का प्रकार | लोकप्रचलित भक्तिमय कथा |
| मुख्य पात्र | भगवान श्रीराम, माता सीता और श्रीहनुमान जी |
| मुख्य उद्देश्य | हनुमान जी की निष्काम सेवा, समर्पण और अखंड भक्ति का संदेश देना |
| मुख्य संदेश | सच्चा भक्त किसी एक का नहीं, बल्कि ईश्वर और शक्ति दोनों की आज्ञा का समान भाव से पालन करता है। |
| धार्मिक आधार | यह कथा लोकमान्य परंपरा में प्रचलित है। इसे किसी प्रमुख धर्मग्रंथ की प्रमाणित घटना नहीं माना जाता। |
| किनके लिए उपयोगी | हनुमान भक्तों, धार्मिक कथाओं में रुचि रखने वाले पाठकों एवं बच्चों के लिए |
महत्वपूर्ण सूचना:इस लेख में वर्णित “हनुमान जी श्रीराम के सेवक थे या माता सीता के” कथा एक लोकप्रचलित भक्तिमय कथा है, जो विभिन्न धार्मिक प्रवचनों, कथावाचन परंपराओं और जनश्रुतियों में सुनाई जाती है। इसका उद्देश्य भगवान श्रीराम, माता सीता और श्रीहनुमान जी के बीच प्रेम, सेवा, समर्पण एवं भक्ति के आदर्श को समझाना है।
इस घटना का स्पष्ट उल्लेख वाल्मीकि रामायण, रामचरितमानस या अन्य प्रमुख प्रामाणिक हिन्दू धर्मग्रंथों में उपलब्ध नहीं है। इसलिए इसे ऐतिहासिक या शास्त्रीय रूप से प्रमाणित प्रसंग के बजाय भक्ति-परंपरा में प्रचलित प्रेरणादायक कथा के रूप में पढ़ना और समझना उचित है।
हनुमान राम या सीता के सेवक थे जानिए कथा द्वारा –
हनुमान जी श्रीराम के सेवक थे या माता सीता के?
एक दिन की बात है श्री रामचन्द्र जी और सीता जी बैठे हुए थे।
आपस में बातें हो रही थी। बालाजी महाराज की चर्चा छिड़ी तो श्री राम जी ने कहा – “हनुमान मेरा बड़ा भक्त है।”
सीता जी ने कहा – “अजी वाह! आपने यह कैसे जाना ? वह तो मेरा भक्त है।”
श्री राम जी हंसने लगे और बोले – “तुम्हें अभी क्या मालूम, मुझसे बढ़कर वह किसी को नहीं मानता।”
सीता जी मुस्कुराई और बोली – “आप धोखे में हैं, वह जितना मुझे मानता है उतना किसी को नहीं। ”
श्री राम जी बोले – “तो इसमे झगड़ने की कौन सी बात है ? पूछ लिया जाए। ” सीता जी ने कहा – अच्छी बात है।
आज ही जब वे आएंगे तब मैं एक चीज मांगूगी। उसी समय आप भी कोई चीज मांगिएगा।
जिसकी चीज पहले आ जाए उसकी जीत पक्की हो जाएगी।” श्री राम चन्द्र जी ने कहा – ” पक्की रही। ”
थोड़ी देर में बालाजी महाराज भी वहां पहुंच गए। राम और सीता जी दोनों ने प्रसन्न होकर उनका स्वागत किया।
बालाजी महाराज एक हाथ से श्री राम चन्द्र भगवान् का और एक हाथ से सीता माता पैर दबाने लगे। सीता जी ने राम जी की ओर देखा और आंख से कुछ इशारा किया।
भगवान् श्री राम जी बोले – ” हनुमान! तुम मेरे भक्त हो न ?” बालाजी महाराज पहले घबरा गए लेकिन फिर समझ गए कि आज दाल में कुछ काला है।
वे बड़े बुद्धिमान थे। सोचकर बोले – “क्या पूछा ? आपका भक्त! यानी कि राम का भक्त! नहीं मै राम का भक्त नहीं हूं।”
सीता जी ने समझा कि मेरी विजय हो गई – ” हनुमान मेरा भक्त है। ” यह सोचकर वह हंसने लगी।
उन्होंने राम जी की ओर देखा। श्री राम जी बेचारे शर्मसार हो गए। राम जी ने अपना पैर हटा लिया। बालाजी महाराज ने श्री रामजी का पैर छोड़ दिया।
तब सीता जी ने पूछा -” तुम तो मेरे भक्त हो हनुमान!” बालाजी महाराज ने कहा – आपका भक्त ? यानि कि सीता माता का भक्त ? ऊँ हूँ मैं सीता का भी भक्त नहीं हूं। ”
सीता जी आश्चर्य में पड़ गयी। राम जी हंसने लगे। सीता जी ने भी अपना पैर हटा लिया। बाला जी ने उनका भी पैर छोड़ दिया और दोनों के सामने हाथ जोड़कर खड़े हो गए। श्री रामजी और सीता माता दोनों चकित हो गए कि -” यह न तो राम जी का ही भक्त हैं और न ही सीता का तो फिर किसका भक्त है ?”
श्री राम जी ने फिर पूछा – ” तो तुम मेरे भक्त नहीं हो ?” बालाजी महाराज ने सिर हिलाकर कहा – “ऊँ हूँ।”
सीता जी ने पूछा – “मेरे भी भक्त नहीं हो।” इस बार बालाजी ने – “ऊँ हूँ।” कह दिया।
तब श्री राम जी ने झुंझला कर कहा -” तो फिर तुम किसके भक्त हो हनुमान ? इतनी सेवा किसलिए करते हो ?
यदि तुम दूसरे के भक्त हो तो तुम उसके साथ विश्वासघात कर रहे हो। उसकी सेवा न करके हमारी सेवा करते हो। अच्छा, अब ठीक ठीक बता दो कि तुम किसके भक्त हो ? ”
हनुमान जी ने स्वयं को श्रीराम का सेवक बताया या सीताराम का?
बालाजी महाराज ने हंसते हुए कहा – “न मैं श्री राम का भक्त हूँ न ही सीता मैया का बल्कि सीताराम का भक्त हूँ।
” इस उत्तर को सुनकर दोनों बड़े प्रसन्न हुए और श्री राम जी बोले -” हनुमान जितना तुममें बल है, उतनी ही बुद्धि भी है किन्तु आज तुम्हारी बुद्धि न चलेगी हमे तो आज ही फैसला करना है।”
भगवान श्रीराम और माता सीता ने हनुमान जी की परीक्षा कैसे ली?
तब सीता जी ने कहा -” हनुमान! प्यास लगी है, एक गिलास पानी ले आओ। ” बाला जी बोले – ” अभी लाया लाया मैया!” कह कर पानी लेने चल दिए।
इतने में ही श्री राम जी बोल उठे -” हनुमान! बड़ी गर्मी है, जल्दी से पंखा लाकर हवा करो नहीं तो मैं बेहोश हो जाऊंगा। ”
इतना सुनते ही बालाजी महाराज वहीं ठिठक गए और सोचने लगे कि आज भगवान् परीक्षा लेना चाहते हैं कि -” मैं किसकी आज्ञा का अधिक पालन करता हूं।”
बालाजी ने कहा – “भगवन्! माता के लिए पानी ले आऊं तब आपको पंखा लाकर हवा करूंगा। ”
भगवान् राम जी ने कहा -” तब तक तो मैं व्याकुल हो जाऊंगा। यदि तुम सेवक हो तो अभी पंखा लाकर हवा करो।”
अब हनुमान जी ने सीता जी से कहा – “माँ! राम जी को बड़ी गर्मी लग रही है कहिए तो पंखा लाकर हवा कर दूँ। तब आपको पानी पिलाऊं। ”
सीता जी ने गले पर हाथ रख कर कहा – ” हनुमान! प्यास के मारे होंठ सूखे जा रहे हैं। अब अधिक नहीं रहा जाता। जल्दी पानी पिलाओ। ”
हनुमान जी ने दोनों की आज्ञा का पालन एक साथ कैसे किया?
बालाजी महाराज सारा मामला समझ गए और मुस्कुराने लगे। फिर कुछ देर में बड़ी देर जोर से बोले – ” श्री सीता राम की जय ! ”
यह कहकर वहीं खड़े खड़े अपनी दोनों भुजाएं बढ़ाने लगे। श्री राम और सीता देख रहे थे। बालाजी महाराज खड़े खड़े हंस रहे थे।
थोड़ी देर में एक हाथ में पंखा और एक हाथ में पानी भरा गिलास आ गया।
एक हाथ से राम जी को पंखा झलने लगे और दूसरा गिलास वाला हाथ सीता जी की ओर बढ़ा दिया।
यह देखकर श्री राम जी और सीता जी बहुत प्रसन्न हुए। भक्त वत्सल भगवान् भक्त के प्रेम को देखकर आँखे मूंदकर प्रेम में मग्न हो गए।
सीता जी ने दौड़कर बालाजी महाराज के सिर पर हाथ रखा और कहा – “बेटा! अजर अमर होओ। संसार में तुम्हारी भक्ति से ही हम दोनों प्रसन्न होंगे।”
बालाजी ने मस्तक नीचे कर लिया। भगवान् श्री राम जी ने नेत्र खोल कर बालाजी महाराज को अपने हृदय से लिपटा लिया।
बालाजी महाराज जल्दी से एक हाथ राम के पैर पर और एक हाथ सीता जी के पैर पर रख कर दण्ड की तरह चरणों में गिर पड़े।
नोट: यह एक लोकप्रचलित भक्तिमय कथा है, जिसका उद्देश्य श्रीहनुमान जी की अनन्य भक्ति और सेवा-भाव का संदेश देना है। इस घटना का उल्लेख वाल्मीकि रामायण, रामचरितमानस अथवा अन्य प्रमुख रामायण ग्रंथों में स्पष्ट रूप से नहीं मिलता। अतः इसे श्रद्धा और प्रेरणा की दृष्टि से पढ़ें।
हनुमान जी राम के सेवक थे या सीता माता के? कथा का संदेश
इस भक्तिमय कथा का मूल संदेश यह है कि श्रीहनुमान जी स्वयं को केवल भगवान श्रीराम या केवल माता सीता का सेवक नहीं मानते, बल्कि सीताराम के अनन्य भक्त और सेवक मानते हैं। उनके लिए भगवान श्रीराम और माता सीता एक-दूसरे से अलग नहीं, बल्कि एक ही दिव्य स्वरूप के अभिन्न अंग हैं।
यदि आप हनुमान भक्ति के सबसे लोकप्रिय पाठ का इतिहास जानना चाहते हैं, तो हनुमान चालीसा की उत्पत्ति पोस्ट भी अवश्य पढ़ें।
इसी कारण जब उनकी भक्ति की परीक्षा ली गई, तब उन्होंने अपनी बुद्धि, शक्ति और समर्पण से दोनों की सेवा एक साथ करके यह सिद्ध कर दिया कि सच्चे भक्त के लिए प्रभु और शक्ति में कोई भेद नहीं होता। यही श्रीहनुमान जी की निष्काम सेवा, अटूट श्रद्धा और अद्वितीय भक्ति का सबसे बड़ा संदेश है।
निष्कर्ष
हनुमान जी श्रीराम के सेवक थे या माता सीता के, इस प्रश्न का उत्तर इस लोकप्रचलित भक्तिमय कथा में अत्यंत सुंदर ढंग से मिलता है। श्रीहनुमान जी स्वयं को केवल श्रीराम या केवल माता सीता का नहीं, बल्कि सीताराम का अनन्य सेवक और भक्त मानते हैं। उनके लिए प्रभु और शक्ति दोनों अभिन्न हैं, इसलिए वे दोनों की सेवा को समान भाव से निभाते हैं।
यही कारण है कि यह कथा आज भी भक्तों को निष्काम सेवा, अटूट श्रद्धा, समर्पण और बुद्धिमत्ता का संदेश देती है। यद्यपि यह घटना प्रमुख रामायण ग्रंथों में स्पष्ट रूप से वर्णित नहीं मिलती, फिर भी भक्ति परंपरा में इसका विशेष महत्व माना जाता है और श्रद्धालु इसे प्रेरणादायक कथा के रूप में पढ़ते हैं।
यदि आप भगवान हनुमान के जीवन, चमत्कारों, कथाओं, हनुमान चालीसा, बजरंग बाण और उनसे जुड़ी धार्मिक मान्यताओं के बारे में विस्तार से जानना चाहते हैं, तो हनुमान भक्ति, कथा और साधना: सम्पूर्ण मार्गदर्शिका पोस्ट भी अवश्य पढ़ें।
यदि आप भगवान हनुमान के पंचमुखी स्वरूप और अहिरावण-महिरावण वध की पूरी कथा पढ़ना चाहते हैं, तो पंचमुखी हनुमान की कथा पोस्ट भी जरूर पढ़ें।
अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न (FAQ)
क्या हनुमान जी केवल भगवान श्रीराम के सेवक थे?
लोकप्रचलित भक्तिमय कथाओं के अनुसार श्रीहनुमान जी स्वयं को केवल श्रीराम का नहीं, बल्कि सीताराम का अनन्य भक्त और सेवक मानते हैं। उनके लिए भगवान श्रीराम और माता सीता दोनों अभिन्न हैं।
क्या यह कथा वाल्मीकि रामायण या रामचरितमानस में मिलती है?
नहीं। इस घटना का स्पष्ट उल्लेख वाल्मीकि रामायण, रामचरितमानस अथवा अन्य प्रमुख रामायण ग्रंथों में नहीं मिलता। इसे एक लोकप्रचलित भक्तिमय कथा माना जाता है।
हनुमान जी ने एक साथ पानी और पंखा कैसे लाया?
कथा के अनुसार भगवान श्रीराम और माता सीता ने एक साथ अलग-अलग कार्य सौंपकर श्रीहनुमान जी की परीक्षा ली। अपनी शक्ति और बुद्धिमत्ता से उन्होंने एक हाथ में पानी और दूसरे हाथ में पंखा लाकर दोनों की आज्ञा का एक साथ पालन किया।
इस कथा से क्या शिक्षा मिलती है?
यह कथा सिखाती है कि सच्चा भक्त सेवा, समर्पण, विनम्रता और निष्काम भाव से ईश्वर की आज्ञा का पालन करता है तथा प्रभु और शक्ति में कोई भेद नहीं करता।
हनुमान जी को सीताराम का भक्त क्यों कहा जाता है?
क्योंकि श्रीहनुमान जी भगवान श्रीराम और माता सीता को एक ही दिव्य स्वरूप के अभिन्न अंग मानते हैं। इसलिए उनकी भक्ति किसी एक तक सीमित न होकर सीताराम के प्रति समर्पित मानी जाती है।
क्या आज भी भगवान हनुमान पृथ्वी पर विराजमान हैं? इस विषय की धार्मिक मान्यताओं को जानने के लिए हनुमान जी कहाँ रहते हैं पोस्ट भी पढ़ें।
जय श्री राम
Tags : हनुमान राम या सीता के सेवक थे जानिए कथा






जय बालाजी
Jai balaji maharaj
Jai shri Ram
Jai balaji
Jai shri mehandipur Balaji Maharaj
koi yeh btayega ki balaji kon the yahna kaise aaye plz
बालाजी हनुमान जी के बाल रूप को कहा जाता है।