Jaipur To Mehandipur Balaji By Bus, RSRTC, Train, Cab, Taxi

0
12540

Jaipur To Mehandipur Balaji की यात्रा राजस्थान के सबसे प्रसिद्ध धार्मिक मार्गों में से एक है। यदि आप जयपुर से मेहंदीपुर बालाजी मंदिर जाने की योजना बना रहे हैं, तो यात्रा से पहले दूरी, बस, ट्रेन, टैक्सी, कैब और अन्य यात्रा विकल्पों की जानकारी होना आपके लिए बहुत फ़ायदेमंद रहेगा। यदि आप पहले यह जानना चाहते हैं कि मेहंदीपुर बालाजी का सबसे नजदीकी रेलवे स्टेशन कौन सा है, तो हमारी Detailed पोस्ट भी पढ़ सकते हैं।

इस पोस्ट के द्वारा आप जानेंगे कि Jaipur To Mehandipur Balaji Distance कितनी है, सड़क मार्ग से कितना समय लगता है, राजस्थान रोडवेज (RSRTC) बस, ट्रेन, टैक्सी और कैब से यात्रा कैसे करें तथा पहली बार आने वाले श्रद्धालुओं को किन बातों का ध्यान रखना चाहिए।

Jaipur To Mehandipur Balaji Distance Bus Train Taxi Guide

Jaipur To Mehandipur Balaji कैसे जाएं?

जयपुर से मेहंदीपुर बालाजी कितने किलोमीटर है?

राजधानी जयपुर से मेहंदीपुर बालाजी की दूरी जयपुर के Roadways Bus Stand से मेहंदीपुर बालाजी तक लगभग 102 किलोमीटर है। यह दूरी NH 21 से दौसा होते हुए रास्ते की है। जयपुर से सड़क मार्ग का यह रास्ता सबसे छोटा और सुविधाजनक रास्ता माना गया है। अगर आप जयपुर से मेहंदीपुर बालाजी जा रहे हैं तो आपके लिए ये सबसे अच्छा route साबित होगा।

अगर आप ट्रेन द्वारा Balaji जाना चाहते हैं तो आपको बता दें कि आप सीधे तौर पर ट्रेन द्वारा बालाजी नहीं पहुंच सकते क्योंकि मेहंदीपुर बालाजी में कोई भी Railway Station नहीं है। यहां का नजदीकी स्टेशन बांदीकुई है। यदि आप बांदीकुई रेलवे स्टेशन से मेहंदीपुर बालाजी तक पहुंचने के सभी Travel Options जानना चाहते हैं, तो बांदीकुई रेलवे स्टेशन से मेहंदीपुर बालाजी कैसे जाएं यह पोस्ट अवश्य पढ़ें। जयपुर से ट्रेन मार्ग द्वारा बांदीकुई स्टेशन तक की कुल दूरी 91 किलोमीटर है।

बांदीकुई से आगे की यात्रा आपको सड़क मार्ग द्वारा जारी रखनी होगी। बांदीकुई से बालाजी मंदिर की दूरी 36 किलोमीटर है।

यदि आप ट्रेन से यात्रा करना चाहते हैं, तो पहले बांदीकुई जंक्शन तक पहुंचना होगा। वहां से बस, टैक्सी या साझा जीप द्वारा लगभग 36 किलोमीटर की सड़क यात्रा करके मेहंदीपुर बालाजी तक आसानी से पहुंचा जा सकता है।

जानकारी विवरण
जयपुर से मेहंदीपुर बालाजी दूरी लगभग 102 किमी
सड़क मार्ग समय लगभग 1 घंटा 45 मिनट से 2 घंटे
निकटतम रेलवे स्टेशन बांदीकुई जंक्शन
बांदीकुई से बालाजी दूरी लगभग 36 किमी
यात्रा के साधन बस, ट्रेन, टैक्सी, कैब

 

जयपुर से मेहंदीपुर बालाजी कितनी दूरी पर है?

सड़क मार्ग द्वारा उपर बताये गये route के अनुसार आपको Mehandipur Balaji पहुंचने मे लगभग पौने दो घंटे से दो घंटों का समय लगता है।

जयपुर से ट्रेन द्वारा बांदीकुई तक सभी एक्सप्रेस ट्रेन आपको लगभग सवा घंटे मे पहुंचा देती है और यहां से आगे सड़क मार्ग द्वारा आपको सिर्फ 45 मिनट लगते हैं यानि कि ट्रेन और फिर सड़क मार्ग से जाने पर आप को कुल दूरी 127 किलोमीटर तय करने के लिए दो घंटे लगेंगे।

जयपुर टू मेहंदीपुर बालाजी बस (Jaipur To Mehandipur Balaji Bus)

अगर आप Jaipur To Mehandipur Balaji Roadways Bus द्वारा जाना चाहते हैं तो आपको बता दें कि जयपुर के Roadways Bus Stand से Mehandipur के लिए सीधी बस नियमित तौर पर हर एक घंटे में संचालित की जाती है। जयपुर से आगरा, मथुरा, भरतपुर जाने वाली सभी Roadways बसे बालाजी मोड़ से होकर गुजरती हैं। बालाजी मोड़ से बालाजी मंदिर की दूरी महज 5 किलोमीटर है और यहां से आपको मंदिर तक की सवारी भी बड़ी आसानी से मिल जाती है।

अगर आप जयपुर से राजस्थान रोडवेज की Volvo, Deluxe या Semi-Deluxe बस से अपनी सीट ऑनलाइन बुक कराकर बालाजी जाना चाहते हैं तो आप नीचे लिखे लिंक पर क्लिक करके अपनी login Id बनाए और बस का टाईम टेबल देख कर अपनी सीट ऑनलाइन बुक कर सकते हैं। उदाहरण के लिए Roadways Bus का टाईम टेबल कुछ इस तरह का दिखाई देगा।

राजस्थान राज्य पथ परिवहन निगम

Jaipur To Mehandipur Balaji Roadways Bus Time Table

जयपुर से मेहंदीपुर बालाजी जाने वाली रोडवेज बस टाईम टेबल

Jaipur To Mehandipur Balaji Taxi

यदि आप परिवार या समूह के साथ यात्रा कर रहे हैं, तो टैक्सी या निजी कैब सबसे सुविधाजनक विकल्प हो सकती है। जयपुर से मेहंदीपुर बालाजी के लिए टैक्सी और कैब आसानी से उपलब्ध हैं। ऑनलाइन बुकिंग के लिए विश्वसनीय कैब सेवा प्रदाताओं की वेबसाइट का उपयोग किया जा सकता है।

Cabs Booking By Makemytrip

यदि आप मेहंदीपुर बालाजी में रुकने की योजना बना रहे हैं, तो मेहंदीपुर बालाजी के होटल और धर्मशालाओं की जानकारी भी पहले से देख लें।

जयपुर से मेहंदीपुर बालाजी प्राइवेट बस ऑपरेटर

यदि आप निजी बस से यात्रा करना चाहते हैं, तो कई ट्रैवल कंपनियां जयपुर से मेहंदीपुर बालाजी के लिए ऑनलाइन बुकिंग की सुविधा प्रदान करती हैं। यात्रा से पहले समय, किराया और सीट उपलब्धता की पुष्टि अवश्य कर लें।

  1. Redbus.in
  2. in.via.com
  3. yatra.com
  4. Goibibo.com

जयपुर टू मेहंदीपुर बालाजी ट्रेन (Jaipur To Mehandipur Balaji Train)

जैसा कि हम आपको बता चुके हैं कि जयपुर Railway Station से बालाजी जाने का सबसे पास का स्टेशन बांदीकुई है और दोनों स्टेशन के बीच की दूरी 91 किलोमीटर है। यहां तक आने के लिए लगभग सभी एक्स्प्रेस ट्रेन 1 घंटा 15 मिनट से लेकर 1 घंटा 20 मिनट का समय लेती हैं।

आपको बता दें कि बांदीकुई से आपको सड़क मार्ग से बालाजी पहुंचने मे लगभग 45 मिनट का अतिरिक्त समय और लगेगा। प्राइवेट टैक्सी, जीप, बस आदि यहां से आसानी से उपलब्ध रहती है।

Jaipur To Mehandipur Balaji Train Time Table

नीचे दी गई ट्रेन सूची केवल सामान्य जानकारी के उद्देश्य से दी गई है। ट्रेनों का समय और संचालन समय-समय पर बदल सकता है, इसलिए यात्रा से पहले IRCTC या Indian Railways Enquiry पर नवीनतम जानकारी अवश्य जांच लें।

SR. No. Train No. Train NameDeparting Time From JaipurArrival Time To BandikuiFrequency
0122491MANDORE EXPRESS 01:1502:23All Days
0204112GG PRYJ SPL EXP04:1006:38Mon, Thurs
0319201BVC AYC EXPRESS 04:1006:38Tuesday
0420913RJT DEE EXPRESS 04:1005:24Friday
0509523OKHA SSB SF SPL04:2005:33Wednesday
0612915ASHRAM EXPRESS 04:3005:45All Days
0722308BKN HWH SF EXP04:4006:08Sun, Mon, Thurs.
0812308JP HWH EXPRESS 04:4006:08Tues, wed, Fri, Sat.
0919666UDZ KURJ EXPRESS 05:5007:20All Days
1019403BHUJ DLI EXPRESS 06:2007:36All Days
1109425SBIB HW SPECIAL 06:2007:40Tuesday
1220489BME MTJ SUPERFAST 06:3007:49Sun,Mon,Wed,Thurs,Sat.
1319415SBIB SVDK EXPRESS 07:2008:43Monday
1409001MMCT BNW SF SPL07:5008:43Wed, Sat.
1522987AII AF SUPERFAST 08:1009:41All Days
1614312ALA HAZRAT EXP08:3009:50Wed, Thurs, Sat
1714322BAREILLY EXPRESS 08:3009:50Sun, Mon, Tues, Fri.
1809601MDJN PNBE SPL08:5010:38Thursday
1914661BME JAT EXPRESS 09:3511:14All Days
2012495BKN KOAA SUP EX11:3513:03Thursday
2114864MARUDHAR EXPRESS 13:4515:23Sun, Tues, Fri.
2214854MARUDHAR EXPRESS 13:4515:23Mon, Thurs, Sat.
2314866MARUDHAR EXPRESS 13:4515:23Wednesday
2415716GARIB NAWAJ EXPRESS 14:1015:32Mon,Tues,Thurs.
2520937PBR DEE EXPRESS14:1015:32Sun, Wed.
2619269PBR MOTIHARI EXPRESS14:1015:32Fri, Sat.
2720404LGH PRYJ SF EXP 14:4516:05Mon, Thurs, Sat.
2812404BKN PRYJ SF EXP 14:4516:05Sun, Tues, Wed, Fri.
2915013RANIKHET EXPRESS 15:2516:40All Days
3012413GALTADHAM POOJA 16:1017:23All Days
3112196AII AF INTERCITY 16:5018:28All Days
3212016AJMER SHTBDI17:3518:47All Days
3304215SBIB SLN SPL18:1019:40Saturday
3414716JP HSR EXPRESS 18:2520:34All Days
3519613AJMER ASR EXP20:0021:21Mon, Wed.
3619611AJMER ASR EXP 20:0021:21Thurs, Sat.
3719411GNC DLPC EXP 20:2021:40All Days
3819401ADI LUCKNOW EXP20:4022:23Mondays
3919409SEBI THAWE EXPRESS 20:4522:23Thurs, Sat.
4019715JP GTNR EXPRESS 21:0522:23Sun, Tues, Fri.
4119609UDZ YNRK EXPRESS 21:5023:03Mon, Thurs, Sat
4209609UDZ YNRK SPL22:0023:13Tuesday
4319031YOGA EXPRESS22:5000:15All Days
4419615KAVI GURU EXP23:1000:43Monday
4519623AMRIT BHARAT EXP23:1000:43Friday
4620989UDZ CDG SF EXP 23:1000:35Wed, Sat.
4704823JU MAU SPL23:1000:53Sunday
4804813BGKT DNR SPL 23:1500:53Wednesday

अगर आप पहली बार जयपुर से मेहंदीपुर बालाजी की यात्रा कर रहे हैं, तो पहली बार मेहंदीपुर बालाजी जाने वालों के लिए जरूरी टिप्स भी जरूर पढ़ें।

Jaipur To Mehandipur Balaji FAQ

जयपुर से मेहंदीपुर बालाजी की दूरी कितनी है?

सड़क मार्ग से लगभग 102 किलोमीटर दूरी है।

जयपुर से मेहंदीपुर बालाजी पहुंचने में कितना समय लगता है?

सामान्यतः 1 घंटा 45 मिनट से 2 घंटे का समय लगता है।

क्या जयपुर से मेहंदीपुर बालाजी के लिए सीधी बस मिलती है?

हाँ, राजस्थान रोडवेज और निजी बस सेवाएं नियमित रूप से उपलब्ध हैं।

मेहंदीपुर बालाजी का निकटतम रेलवे स्टेशन कौन सा है?

बांदीकुई जंक्शन मेहंदीपुर बालाजी का सबसे निकटतम प्रमुख रेलवे स्टेशन है।

क्या जयपुर से टैक्सी और कैब सेवा उपलब्ध है?

हाँ, जयपुर से टैक्सी और कैब आसानी से बुक की जा सकती हैं।

जयपुर से मेहंदीपुर बालाजी जाने का सबसे अच्छा तरीका कौन-सा है?

यदि आप सुविधा और समय दोनों का ध्यान रखना चाहते हैं, तो सड़क मार्ग से बस, निजी कार या टैक्सी द्वारा यात्रा सबसे आसान विकल्प माना जाता है।

क्या जयपुर से मेहंदीपुर बालाजी के लिए RSRTC बसें नियमित चलती हैं?

हाँ। राजस्थान राज्य पथ परिवहन निगम (RSRTC) की बसें नियमित रूप से संचालित होती हैं। यात्रा से पहले बस का समय अवश्य जांच लें।

क्या जयपुर से मेहंदीपुर बालाजी ट्रेन द्वारा सीधे पहुंचा जा सकता है?

नहीं। पहले बांदीकुई जंक्शन तक ट्रेन से जाना होता है, उसके बाद सड़क मार्ग द्वारा मेहंदीपुर बालाजी धाम पहुंचा जाता है।

क्या परिवार के साथ टैक्सी से यात्रा करना सुविधाजनक है?

हाँ। यदि परिवार, बुजुर्ग या छोटे बच्चे साथ हों, तो निजी टैक्सी या कैब अधिक आरामदायक विकल्प हो सकती है।

क्या यात्रा से पहले होटल बुक कर लेना चाहिए?

यदि आप मंगलवार, शनिवार या किसी बड़े त्योहार पर जा रहे हैं, तो होटल या धर्मशाला पहले से बुक कर लेना बेहतर रहता है।

निष्कर्ष

Jaipur To Mehandipur Balaji की यात्रा बस, ट्रेन, टैक्सी या निजी वाहन से आसानी से की जा सकती है। यदि आप यात्रा की पहले से योजना बना लें और सही मार्ग का चयन करें, तो आपकी यात्रा अधिक आरामदायक और सुविधाजनक रहेगी।

यदि आप मेहंदीपुर बालाजी धाम में दर्शन की पूरी प्रक्रिया, मंदिर के नियम और अन्य महत्वपूर्ण जानकारी विस्तार से जानना चाहते हैं, तो दर्शन मेहंदीपुर बालाजी की विस्तृत गाइड भी अवश्य पढ़ें।

पिछला लेखहनुमान और बाली का युद्ध की कहानी – सामने वाले की आधी ताकत खींच लिया करता था बाली।
अगला लेखसालासर धाम के 265वे स्थापना दिवस पर सजाया गया बालाजी महाराज जी का मंदिर
PUNIT NAGAR
पुनीत नागर JSBJM.org के संस्थापक और लेखक हैं। वे मेहंदीपुर बालाजी धाम, मंदिर से जुड़ी धार्मिक परंपराओं, दर्शन, अर्जी-दरखास्त, हनुमान भक्ति और सनातन धर्म से संबंधित विषयों पर हिंदी में लेख लिखते हैं। उनका प्रयास उपलब्ध आधिकारिक एवं विश्वसनीय स्रोतों, शोध सामग्री, पुस्तकों तथा संबंधित धार्मिक और स्थानीय परंपराओं के संदर्भ में जानकारी को सरल भाषा में प्रस्तुत करना है। जहाँ किसी जानकारी का आधार धार्मिक मान्यता या स्थानीय परंपरा होता है, उसे उसी संदर्भ में स्पष्ट करने का प्रयास किया जाता है।

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें