Home Hanuman Temples Khedapati Hanuman – यहां हनुमान जी के मंदिर के आगे रुक जाती...

Khedapati Hanuman – यहां हनुमान जी के मंदिर के आगे रुक जाती है हर ट्रेन

3
815

Khedapati Hanuman – यहां हनुमान जी के मंदिर के आगे रुक जाती है हर ट्रेन

भगवान् मे आपकी आस्था हो या न हो इससे भगवान् में लोगों की अटूट आस्था कम नहीं हो जाती है। आप भगवान् को माने या न माने ईश्वर अपने चमत्कार करता रहता है और सृष्टि उसी के अनुरूप चलती रहती है। खुद आप भी उसी के इशारों पर नाचते हैं। भगवान् मे आपकी श्रद्धा इस पोस्ट को पढ़कर और भी अधिक बढ़ जाएगी जब आप सुनेंगे कि कैसे एक khedapati Hanuman है जहां हर किसी ट्रेन की रफ्तार धीमी पड़ जाती है।

siddhveer khedapati hanuman mandir

क्या होता है यहां

आलम यह है कि यहां से गुजरने वाली हर ट्रेन धीमी पड़ जाती है। ट्रेन की रफ्तार अपने आप कम हो जाती है। यह देख कर लोग आज भी हैरानी और आश्चर्यचकित अवस्था में लोग रहते हैं।

आप भी इस हनुमान मंदिर के दर्शन करने एक बार अवश्य आए और अपने आप इस चमत्कार को देखें। यह मंदिर बड़ा ही चमत्कारी बताया जाता है। यहां पर आने वाले कई तरह के लोग इस बात से हैरान हैं कि आखिर यह होता कैसे है?

मध्य प्रदेश में है यह मंदिर

यहां की ख़बरें हर दिन अखबारों की सुर्खियों में बनी रहती है। भगवान् बालाजी हनुमान का यह मंदिर मध्य प्रदेश के शाजापुर जिले के बोलाई गाँव में स्थित है। इस मन्दिर का नाम श्री सिद्धवीर खेड़ापति हनुमान मंदिर है।

लोग कहते हैं कि यह मन्दिर 600 साल पुराना प्राचीन है। इस मन्दिर में हनुमान जी के दर्शन के लिए लोग दूर दूर से आते हैं। ऐसी मान्यता है कि यदि आप दिल से इस मन्दिर में भगवान् हनुमान जी से कुछ भी मांगो तो अवश्य ही मनोकामना पूरी होती है।

मन्दिर में आने वाले भक्तों की आस्था मंदिर के प्रति और भी मजबूत होती है जब वो यह चमत्कार देखते हैं कि कैसे लोगों की मान्यता है कि भगवान् हनुमान लोगों का यहाँ उनका भविष्य भी बताते हैं।

इससे लोग आने वाले संकटों से बच जाते हैं। लोग यहां अपना भविष्य जानने के लिए आते हैं सिर्फ मध्य प्रदेश से ही नहीं बल्कि पूरे देश से यहां लोगों का जमावड़ा लगा रहता है।

भविष्य का अहसास होता है यहां

मध्य प्रदेश का श्री सिद्द वीर खेड़ापति हनुमान मंदिर के आसपास के स्थानीय लोगों का कहना है कि इस मंदिर में आने वाले भक्तों को उनके आने वाले भविष्य का आभास हो जाता है और वे आने वाली परेशानियों से बच जाते हैं।

आपको जानकर हैरानी होगी कि इस मन्दिर के पास से गुजरने वाली ट्रेन जैसे ही इस मंदिर के पास से गुजरती है वैसे ही उसकी रफ्तार अचानक से कम हो जाती है। लोगों का मानना है कि यह भगवान् महावीर का ही एक चमत्कार है।

ऐसा आजतक कहीं नहीं हुआ जो यहां रोज घटित होता है। मन्दिर के पास आते ही ट्रेन की रफ्तार का कम होना सच में किसी चमत्कार से कम नहीं। यहाँ पर कुछ साल पहले दो मालगाड़ियों की आपस में टक्कर हो गयी थी।

जब माल गाड़ियों के दोनों मोटर मेन से इस बारे में पूछा गया तो दोनों ने यह बताया कि टक्कर से पहले ही दोनों को इस घटना का अचानक एहसास हो गया था। और ऐसा लगा था कि कोई माल गाड़ी की गति कम करने को कह रहा हैं।

इसके बाद उन्होंने अपनी माल गाड़ी की गति कम कर ली थी। इस वज़ह से हादसे में कोई ज्यादा नुकसान नहीं हुआ और दोनों ही पायलट समेत सभी यात्रियों की जान बच गयी थी।

सर्वव्यापी हनुमान

सच में ईश्वर के आगे किसी की नहीं चलती और जिसकी गाड़ी न चलती हो वो अगर ईश्वर की शरण में चला जाए तो उसकी किस्मत ही संवर जाती है।

Tags: Khedapati Hanuman Mandir

यह भी पढ़ें :-

Mehandipur Balaji – खेत के भूत की सच्ची कहानी