मेहंदीपुर बालाजी में रज-रज में समाए हैं बजरंगबली

0
4865

भक्तों, जय श्री राम! मेहंदीपुर बालाजी धाम के बारे में श्रद्धालुओं के बीच एक प्रसिद्ध मान्यता है कि यहाँ की रज-रज में बजरंगबली का वास है। इस विश्वास को केवल धार्मिक मान्यता ही नहीं, बल्कि अनेक भक्तों के व्यक्तिगत अनुभव भी मजबूत करते हैं। इस पोस्ट में हम एक ऐसे ही अनुभव के माध्यम से समझेंगे कि श्रद्धालु मेहंदीपुर बालाजी की महिमा को किस प्रकार अनुभव करते हैं।

यदि आप मेहंदीपुर बालाजी धाम के इतिहास, प्रमुख दर्शनीय स्थलों और धार्मिक मान्यताओं के बारे में विस्तार से जानना चाहते हैं, तो मेहंदीपुर बालाजी का इतिहास अवश्य पढ़ें।

जानकारी विवरण
मुख्य विषय मेहंदीपुर बालाजी में बजरंगबली की महिमा और भक्तों का अनुभव
स्थान मेहंदीपुर बालाजी धाम, दौसा (राजस्थान)
आधार भक्त का वास्तविक अनुभव एवं धार्मिक आस्था
मुख्य संदेश सच्ची श्रद्धा और विश्वास का महत्व
उपयुक्त पाठक मेहंदीपुर बालाजी की महिमा और अनुभव जानने वाले भक्त
मेहंदीपुर बालाजी में बजरंगबली की महिमा - यहां रज रज में समाए हुए हैं, बजरंग बली हनुमान
यहां रज रज में समाए हुए हैं, बजरंग बली हनुमान

मेहंदीपुर बालाजी बजरंगबली की महिमा – रज-रज में बजरंगबली का वास क्यों माना जाता है?

Mehandipur Balaji मे एक ऐसा मंदिर है जिसके बारे में यह कहना अतिश्योक्ति नहीं होगी कि यहाँ की मिट्टी के कण-कण मे बालवीर हनुमान निवास करते हैं।
मेवाड़ राजपूतों की धरती देवभूमि “राजस्थान“ के “मेहंदीपुर” नामक ग्राम मे अवतरित हनुमान जी का यह Balaji Mandir भक्ति भाव से पूरी तरह से ओत प्रोत है। बजरंग बली मे आस्था रखने वालो के लिए यह मंदिर किसी स्वर्ग से कम नहीं है।

Mehandipur Balaji मे स्थापित यह मंदिर हनुमान जी का ऐसा मंदिर है जो कि आज “Mehandipur Ke Balaji” के रूप मे विश्व विख्यात है।

Balaji Temple की आलोचना करने वालों का कहना रहता है कि यहाँ गंदगी की मार है, स्वच्छता का स्तर बहुत ही निम्न है। एक कारण चाहे जो भी कुछ हो, यहाँ आने वाले लोगों मे कभी कोई कमी नहीं आई बल्कि बालाजी मंदिर मेहंदीपुर की प्रसिद्धी और यात्रियों की संख्या दिनों दिन बढ़ती ही जा रही है।

मेहंदीपुर बालाजी में बजरंगबली से जुड़ा एक श्रद्धालु का अनुभव

अनुभव का पहलू विवरण
समस्या ऊपरी बाधा से पीड़ित पुत्री
उपाय मेहंदीपुर बालाजी धाम की यात्रा
मुख्य घटनाएँ अर्जी, प्रेतराज दरबार, समाधि वाले बाबा की परिक्रमा
अनुभव श्रद्धा और विश्वास के साथ सकारात्मक परिवर्तन
मुख्य संदेश सच्ची भक्ति और विश्वास का महत्व

एक छोटा सा वृतांत जो कभी-कभी रह रह कर याद दिलाता है और हमारी पोस्ट के शीर्षक को न्याय संगत भी कराता है कि वाकई में यहां के कण कण या कहें तो रज रज में बालाजी हनुमान निवास करते हैं।

हमारे एक घनिष्ठ मित्र हैं जिनकी पुत्री ऊपरी बाधा से पीड़ित थी। अचानक से कहीं भी कभी भी कोई अदृश्य सी चीज़ उसके शरीर में दाखिल हो जाया करती थी। कभी भी रोना, चीख देना, डांटना, बालों को बिखेर कर बैठ जाना रोज की दैनिक गति विधियों का एक अंग सा हो गया था।

ना खाने की सुध ना ही पीने की सुध। बंदा करे तो क्या करे, सिवाय अश्रु विच्छेद के। ऐसा नहीं था कि चिकित्सा ना करायी गयी हो। एक से एक अच्छे मनो- चिकित्सक को दिखाया गया। परिणाम शून्य।

मेहंदीपुर बालाजी की यात्रा

किसी ने सलाह दी कि राजस्थान के दौसा जिले स्थित Mehandipur Balaji ले जाओ। वहाँ के नियम आदि बतलाय गए कि वहां जाकर ऐसा करना है वैसा करना है, और वहां क्या क्या नहीं करना है।

निराश को क्या चाहिए बस एक आशा की किरण और ये मित्रवर सपरिवार चल दिए Delhi To Mehandipur Balaji By Train. Bandikui Station पर पहुँच कर वहाँ से स्थानीय सवारी से पहुंच गए Mehandipur Balaji.

यात्रा के दौरान आई कठिनाइयाँ

वहाँ ये लोग पहुंचे शाम के समय। फटाफट लिया एक सस्ती सी धर्मशाला में एक कमरा। चूंकि आर्थिक स्थिति इतनी सुदृढ़ नहीं थी इसलिए सभी एक ही Room मे समा गए।

शाम का समय था, बालाजी महाराज के दर्शन मिलना तो अत्यन्त ही कठिन था। उपर से शाम की आरती का भी वक़्त हो चला था। ये ऐसा समय होता है कि चाहे लोग दिन भर अपने होटल या धर्मशाला के कमरे से ना निकले, आरती में शामिल होने जरूर जाएंगे। ऐसे में भीड़ का भयंकर आलम होना तो लाजिमी ही था।

तो, हमारे ये बन्धु चल पड़े बालाजी महाराज के दर्शन करने। वहाँ आरती हो रही थी। आरती पूरी हुई तो mehndipur balaji mandir के अंदर की तरफ जाने के लिए भीड़ भागी तो कुछ अपने अपने कमरे में जाने के लिए। कुछ समाधि वाले बाबा की आरती की तरफ। सबकी दिशाएं अलग अलग।

इस भागम भाग में हमारे बंधु अपनी जेब कटा बैठे। कंगाली मे आटा गीला जैसी हालत हो गई। दर्शन तो मिले नहीं, देर से आने के कारण आरती के छींटे भी ना मिल पाए।

ख़ैर, निराश होकर इन्होने अपनी धर्मशाला का रुख किया। जब तक सोए नहीं येही सोचते रहे कि जेब कैसे कटी, एक दूसरे पर आरोप मंड देना आदि आदि।

सुबह हुई, बताने वाले ने समझा कर भेजा था कि जाकर बालाजी मंदिर में अर्जी लगाना। 200 रुपये के करीब का खर्चा समझो। श्रीमान् जी जेब कटने के बाद हिसाब लगाने लगे कि वापिस जाने, room के किराए और खाने पीने के खर्च के बाद शेष राशि कितनी बचेगी। बची राशि से अर्जी तो लग सकती थी नहीं, सो 5 रुपए की darkhast लगाना ही उचित समझा। मंगलवार का दिन था लाइन बहुत लंबी थी। घबरा कर वापिस धर्मशाला लौट आए।

मेहंदीपुर बालाजी में बजरंगबली पर अटूट विश्वास

वही room me ही बालाजी की photo रखी, दीपक जो घर से लाए थे जलाया और अपने 5 रुपए बालाजी महाराज के आगे रख दिए। वहीं बालाजी महाराज के जयकारे लगाते रहे।

दोपहर को 2 बजे से 4 बजे तक प्रेतराज सरकार के मंदिर में कचहरी लगती है। समझाया था कि बेटी को वहां बिठाना। सो, पहुंच गए प्रेत राज जी के दरबार में। वहाँ माथा टेका और वापिस आ गए। इनकी समझ मे ये आया कि इन्हे वहां बस माथा टेकना है जबकि दो घंटे वहीं रुकना था।

श्रद्धालु का अनुभव

💡 क्या आप जानते हैं?

समाधि वाले बाबा स्थल पर मेहंदीपुर बालाजी धाम के प्रथम महंत गणेशपुरी गोसाईं जी की समाधि स्थित है। आज भी बड़ी संख्या में भक्त बालाजी महाराज के दर्शन के बाद यहां श्रद्धापूर्वक माथा टेकने आते हैं।

बैठे बैठे क्या करते शाम को समाधि वाले बाबा की तरफ चल पड़े। वहां लोगो की देखा देखी परिक्रमा देने लगे। परिक्रमा देने के वक़्त ही इनकी पुत्री चीखने चिल्लाने लगी। मुझे छोड़ दो, अब नहीं आऊंगा, मत मारो मुझे ऐसा बोलने लगी।

पिता जी इसे परिक्रमा से हटा कर सामने रेत के मैदान मे ले आए और बिठा दिया। सोच मे पड़ गए कि अब क्या करें। किससे पूछे क्या करे। कुछ भी समझ ना आया तो वहीं से रेत उठा कर बोले हे बालाजी, ना तो मै कोई मंत्र जानू ना तेरी पूजा। इस भूत को भगा। इतना ही बोल कर वो रेत बेटी के माथे से लगा दी। बेटी तुरंत बेहोश सी होकर गिर पड़ी। उसे हिला डुलाकर खड़ा किया।

अनुभव का परिणाम

बिटिया को फिर जाने क्या हुआ जैसे कोई शक्ति सी आ गयी हो उसमें बालाजी का जयकारा लगाने लगी। बोली आज से हम इस बच्ची की रक्षा करेंगे। तुम घर जाओ आज के बाद कोई बुरी आत्मा इसे परेशान नहीं करेगी।

ये सुन कर सबके आंसू बह निकले। बालाजी महाराज का धन्यवाद किया और शाम को ही बिना दर्शन किए ये वापिस ट्रेन से अपने घर आ गए। आज इनकी बेटी पूरी तरह से स्वस्थ है और आने के बाद कोई परेशानी नहीं आई।

इन्हे दर्शन ना कर पाने का मलाल था जो उन्होने अगले साल जा कर पूरा किया।

यहाँ एक बात ध्यान देने की है, कि यहाँ संकट वालों के लिए इतने नियम हैं जिसे पूरा करने में धन, श्रम और समय बहुत अधिक लगता है। परंतु, धन और उचित मार्गदर्शन के अभाव मे भी सिर्फ भक्ति के बल पर या कहे तो विश्वास बल के कारण संकट का कट जाना वो भी बिना मंदिर के अंदर गए। वाकई में कहना गलत नहीं होगा यहां की रज रज में हनुमान बसते हैं।

जरूरी नहीं कि आप दर्शन करने मंदिर के अंदर ही जाओ, अर्जी ही लगाओ तभी बाबा आपकी पुकार सुनेंगे। यहाँ के चप्पे चप्पे पर बाबा का वासा है। यहां की धरती पर आपके कदम पड़ गए तो समझो कि भक्त का भगवान् शिरोमणि श्री Mehandipur Balaji महाराज से खुद ही सम्पर्क सध गया।

यदि आप मेहंदीपुर बालाजी धाम के अन्य प्रमुख धार्मिक स्थलों के बारे में जानना चाहते हैं, तो तीन पहाड़ी मंदिर की जानकारी भी पढ़ सकते हैं।

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न (FAQ)

मेहंदीपुर बालाजी में “रज-रज में बजरंगबली” का क्या अर्थ है?

यह एक धार्मिक मान्यता है, जिसके अनुसार मेहंदीपुर बालाजी धाम का प्रत्येक कण भगवान हनुमान की कृपा और उपस्थिति का प्रतीक माना जाता है। अनेक श्रद्धालु अपने व्यक्तिगत अनुभवों के आधार पर इस विश्वास को व्यक्त करते हैं।

क्या इस लेख में बताया गया अनुभव वास्तविक घटना पर आधारित है?

यह लेख एक श्रद्धालु द्वारा साझा किए गए अनुभव पर आधारित है। ऐसे अनुभव व्यक्तिगत होते हैं और प्रत्येक व्यक्ति का अनुभव अलग हो सकता है।

क्या केवल श्रद्धा से मेहंदीपुर बालाजी की कृपा प्राप्त हो सकती है?

श्रद्धालुओं का विश्वास है कि सच्ची श्रद्धा, भक्ति और सकारात्मक भावना से की गई प्रार्थना का विशेष महत्व होता है। धार्मिक आस्था प्रत्येक व्यक्ति का व्यक्तिगत विषय है।

क्या मेहंदीपुर बालाजी जाने वाले प्रत्येक व्यक्ति का अनुभव एक जैसा होता है?

नहीं। प्रत्येक श्रद्धालु का अनुभव उसकी परिस्थितियों, आस्था और व्यक्तिगत जीवन से जुड़ा होता है। इसलिए सभी के अनुभव अलग-अलग हो सकते हैं।

निष्कर्ष

मेहंदीपुर बालाजी धाम से जुड़ी ऐसी अनेक घटनाएँ और अनुभव श्रद्धालुओं की आस्था को और अधिक मजबूत बनाते हैं। चाहे इसे श्रद्धा का विषय माना जाए या व्यक्तिगत अनुभव का, लाखों भक्त आज भी इस पावन धाम को बजरंगबली की कृपा का केंद्र मानते हैं। यदि आप भी मेहंदीपुर बालाजी जाएँ, तो श्रद्धा, मर्यादा और मंदिर के नियमों का पालन करते हुए दर्शन करें तथा इस आध्यात्मिक वातावरण का अनुभव करें।

।। जय श्री राम ।।

।। जय Mehandipur Balaji महाराज ।।

Disclaimer : उपरोक्त विचार स्वयं लेखक के हैं।
पिछला लेखआपका ये सिर का दर्द कहीं संकट की निशानी तो नहीं – Mehandipur Balaji Facts
अगला लेखकैसे करने जाये दर्शन मेहंदीपुर बालाजी मंदिर मे || Darshan Mehandipur Balaji ||
PUNIT NAGAR
पुनीत नागर JSBJM.org के संस्थापक और लेखक हैं। वे मेहंदीपुर बालाजी धाम, मंदिर से जुड़ी धार्मिक परंपराओं, दर्शन, अर्जी-दरखास्त, हनुमान भक्ति और सनातन धर्म से संबंधित विषयों पर हिंदी में लेख लिखते हैं। उनका प्रयास उपलब्ध आधिकारिक एवं विश्वसनीय स्रोतों, शोध सामग्री, पुस्तकों तथा संबंधित धार्मिक और स्थानीय परंपराओं के संदर्भ में जानकारी को सरल भाषा में प्रस्तुत करना है। जहाँ किसी जानकारी का आधार धार्मिक मान्यता या स्थानीय परंपरा होता है, उसे उसी संदर्भ में स्पष्ट करने का प्रयास किया जाता है।

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें