करमनघाट हनुमान मंदिर हैदराबाद – यहां सिपाही बनकर खड़े हैं बजरंग बली

0
3329

करमनघाट हनुमान मंदिर तेलंगाना की राजधानी हैदराबाद के सबसे प्रसिद्ध और प्राचीन हनुमान मंदिरों में से एक है। यहां भगवान हनुमान के बारे में मान्यता है कि उन्होंने स्वयं अपने मंदिर की रक्षा की थी। इसी कारण यह मंदिर देशभर के भक्तों के बीच विशेष आस्था का केंद्र बना हुआ है।

अगर आप करमनघाट हनुमान मंदिर का इतिहास, यहां की अनोखी मान्यता, सैनिक स्वरूप, पूजा का विधान और दर्शन की पूरी जानकारी चाहते हैं, तो इस पोस्ट को अंत तक जरूर पढ़ें।

करमनघाट हनुमान मंदिर हैदराबाद – यहां सिपाही बनकर खड़े हैं बजरंग बली॥ भक्तों आज हम आपको ऐसे मंदिर के बारे में बताएंगे जहां हनुमान जी सिपाही बनकर खड़े हैं। और बताएंगे कि करमनघाट हनुमान मंदिर कहां है, इसकी कहानी व इतिहास क्या है साथ ही क्यों हैरान करता है इस मंदिर का विधान? आपको यह भी बताएंगे कि क्यों यहां सिपाही बनकर खड़े हैं वीरवर हनुमान।

करमनघाट हनुमान मंदिर एक नजर में

मंदिर का नाम करमनघाट हनुमान मंदिर
स्थान करमनघाट, हैदराबाद, तेलंगाना
मुख्य देवता भगवान हनुमान
विशेष पहचान सैनिक स्वरूप और स्वयंभू हनुमान
मुख्य मान्यता मंदिर की रक्षा स्वयं भगवान हनुमान ने की
विशेष पूजा रविवार को विशेष पूजा

करमनघाट हनुमान मंदिर हैदराबाद karmanghat hanuman mandir hyderabad

हैदराबाद के करमन घाट मे है एक ऐसा धाम जहां अपने ही मंदिर की रक्षा के लिए संकट मोचन बन गए सिपाही। सबसे दिलचस्प बात यह है कि यहां बजरंग बली मंगलवार की नहीं बल्कि रविवार की पूजा से होते हैं प्रसन्न।
देश के अलग-अलग हिस्सों में भगवान हनुमान के कई ऐसे मंदिर हैं जहां पूजा की परंपराएं अलग हैं। ऐसी ही एक अनोखी मान्यता होरी हनुमान मंदिर में भी देखने को मिलती है।

हैदराबाद के करमनघाट हनुमान – जितना भव्य बजरंग बली का दरबार, उतना ही सम्मोहक उनका रूप। एक झलक देखने के बाद मन-मंदिर में जिसकी छवि बस जाए ऐसा ही है हैदराबाद के करमनघाट का स्वरूप। पवन पुत्र का यह रूप जितना सुदर्शन है उतनी ही इनकी कहानी दिलचस्प है।

करमनघाट हनुमान मंदिर की खास बातें

करमनघाट हनुमान मंदिर अपनी प्राचीन मान्यता और चमत्कारी इतिहास के लिए प्रसिद्ध है। यहां हर दिन बड़ी संख्या में भक्त दर्शन करने आते हैं।

मंदिर में आने वाले लोगों का विश्वास है कि सच्चे मन से भगवान हनुमान की पूजा करने पर जीवन की परेशानियां दूर होती हैं और साहस तथा आत्मविश्वास मिलता है।

करमन घाट हनुमान मंदिर कहा है और करमन घाट हनुमान मंदिर की क्या कहानी है?

करमनघाट हनुमान मंदिर का इतिहास कई सौ वर्ष पुराना माना जाता है। स्थानीय मान्यताओं के अनुसार यह मंदिर स्वयंभू हनुमान जी से जुड़ा है और समय के साथ इसकी प्रसिद्धि पूरे दक्षिण भारत में फैल गई।

कहते हैं कि हैदराबाद के रंगा रेड्डी जिले में स्थित करमनघाट की यह अनोखी मूरत स्वयंभू है। कहानी सन 1142 की है जब काकतीय वंश के राजा रुद्र शिकार को निकले और शिकार करते करते जब वो इतना थक गए तो वो आराम करने लगे।

तभी कहीं से शेर की आवाज आयी और राजा उस ओर शिकार करने बढ़े। लेकिन आगे चलने पर उन्हें शेर तो नहीं दिखा भगवान् की मूर्ति जरूर दिखाई दी। तभी कहीं से आवाज आयी कि मंदिर बनाओ और भगवान् को स्थापित करो। कहते हैं कि तभी से यह मंदिर यहां स्थापित है।
अगर आप भगवान हनुमान से जुड़े अन्य ऐतिहासिक स्थलों के बारे में जानना चाहते हैं, तो चित्रकूट हनुमान धारा की कथा भी जरूर पढ़ें।

करमनघाट हनुमान मंदिर की मान्यता

हनुमान जी यहां सैनिक रूप मे क्यों विराजमान हैं?

ये तो है हनुमान जी के स्वयं भू होने की कहानी लेकिन हनुमान जी यहां सैनिक रूप में क्यों विराजमान हैं? यह कहानी जानने के लिए आपको चलना होगा मुग़लों के शासनकाल में।

कहते हैं कि औरंगजेब जब दुनिया पर कब्जा जमाने चला तो हैदराबाद के इस जिले की तरफ भी उसके कदम बढ़े। उसके सैनिक सारे मंदिरों को तहस नहस कर रहे थे। लेकिन जब वो इस मंदिर को तोड़ने लगे तो ये टूटा ही नहीं।

फिर औरंगजेब खुद चल कर इस मंदिर की तरफ आया और दरवाजा तोड़कर अंदर जाने की कोशिश करने लगा। तभी अंदर से एक आवाज आयी, “करमनघट” यानि मन को मजबूत बनाओ।

ऐसा सुनकर औरंगजेब ने वैसा ही किया और मंदिर के अंदर गया। लेकिन वहां से निकलकर फिर वो उस मंदिर को नुकसान नहीं पहुंचा पाया और चुपचाप निकल गया। कहते हैं कि तभी से इस मंदिर को करमनघाट हनुमान मंदिर कहा जाता है।

यह कथा स्थानीय लोगों की धार्मिक मान्यता का हिस्सा है। इसी वजह से भक्त भगवान हनुमान को इस मंदिर का रक्षक मानते हैं और बड़ी श्रद्धा के साथ उनके दर्शन करने आते हैं।

करमनघाट हनुमान मंदिर में पूजा का महत्व

रविवार के दिन यहां विशेष पूजा और दर्शन के लिए बड़ी संख्या में भक्त पहुंचते हैं। कई लोग अपनी मनोकामना पूरी होने पर नारियल चढ़ाकर भगवान हनुमान का आभार व्यक्त करते हैं।

हैरान करता इस मंदिर की पूजा का विधान।

इस मंदिर का इतिहास जितना पुराना है उतना ही यहां चमत्कार के किस्से मशहूर हैं। लेकिन यहां सबसे ज्यादा हैरान करता है पवन पुत्र की पूजा का विधान। क्योंकि यहां शनिवार या मंगलवार को नहीं बल्कि रविवार को पूजे जाते हैं बजरंग बली वो भी नारियल से।

पूजा का विधान हो या चढ़ावा हनुमान जी का यह रूप हर तरह से सबसे अलग और सबसे खास है। तभी तो दूर दूर से लोग पवन पुत्र के इस मनोहारी और चमत्कारी रूप के दर्शन करने चले आते हैं और, भगवान् की एक झलक पाकर और कई कामनाएँ पूरी होने का वरदान ले जाते हैं।
अगर आप भारत के अन्य प्रसिद्ध हनुमान मंदिरों के बारे में भी जानना चाहते हैं, तो भारत के प्रसिद्ध हनुमान मंदिर की यह विस्तृत जानकारी भी पढ़ सकते हैं।

करमनघाट हनुमान मंदिर का धार्मिक महत्व

करमनघाट हनुमान मंदिर तेलंगाना के सबसे प्रसिद्ध हनुमान मंदिरों में से एक माना जाता है। यहां भगवान हनुमान को साहस, रक्षा और संकट दूर करने वाले देवता के रूप में पूजा जाता है। स्थानीय लोगों के साथ-साथ देश के अलग-अलग हिस्सों से भी भक्त यहां दर्शन करने आते हैं।

मंदिर से जुड़ी मान्यताओं के कारण यह स्थान केवल पूजा का केंद्र ही नहीं, बल्कि लोगों की आस्था और विश्वास का भी महत्वपूर्ण स्थल बन चुका है।
अगर आप भारत के अलग-अलग राज्यों में स्थित प्रसिद्ध हनुमान मंदिरों की यात्रा करना चाहते हैं, तो श्री पंचमुखी हनुमान मंदिर, कोलकाता की जानकारी भी आपके लिए उपयोगी होगी।

करमनघाट हनुमान मंदिर कैसे पहुंचे?

करमनघाट हनुमान मंदिर तेलंगाना की राजधानी हैदराबाद में स्थित है। यह मंदिर शहर के प्रमुख इलाकों से सड़क मार्ग द्वारा आसानी से पहुंचा जा सकता है। हैदराबाद रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड और राजीव गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से टैक्सी, कैब और स्थानीय बसों की सुविधा उपलब्ध रहती है।

मंदिर जाने से पहले ध्यान रखें

  • रविवार, मंगलवार और हनुमान जयंती पर यहां अधिक भीड़ रहती है।
  • सुबह के समय दर्शन करना अधिक सुविधाजनक रहता है।
  • मंदिर परिसर की साफ-सफाई और नियमों का पालन करें।
  • प्रसाद और पूजा सामग्री मंदिर के बाहर की दुकानों से आसानी से मिल जाती है।
  • भीड़ वाले दिनों में वाहन पार्किंग के लिए थोड़ा अतिरिक्त समय लेकर पहुंचें।

करमनघाट हनुमान मंदिर से जुड़े सवाल

करमनघाट हनुमान मंदिर कहां स्थित है?

यह मंदिर करमनघाट, हैदराबाद (तेलंगाना) में स्थित है।

करमनघाट हनुमान मंदिर किस लिए प्रसिद्ध है?

यह मंदिर स्वयंभू हनुमान जी, सैनिक स्वरूप और मंदिर की रक्षा से जुड़ी प्रसिद्ध मान्यताओं के लिए जाना जाता है।

करमनघाट नाम कैसे पड़ा?

स्थानीय मान्यता के अनुसार औरंगजेब के समय “कर मन घट” (मन को मजबूत करो) शब्द सुनाई दिए थे। इसी से इस स्थान का नाम करमनघाट पड़ा माना जाता है।

क्या करमनघाट हनुमान मंदिर में रविवार का विशेष महत्व है?

हां, यहां रविवार को विशेष पूजा की परंपरा है और इस दिन बड़ी संख्या में भक्त दर्शन करने आते हैं।

क्या यह मंदिर बहुत पुराना है?

हां, स्थानीय मान्यताओं के अनुसार यह मंदिर कई सौ वर्ष पुराना है और इसका इतिहास काकतीय काल से जुड़ा माना जाता है।

क्या मंदिर में नारियल चढ़ाने की परंपरा है?

हां, यहां कई भक्त अपनी मनोकामना के साथ भगवान हनुमान को नारियल अर्पित करते हैं।

पिछला लेखश्री पंचमुखी हनुमान जी प्राचीन मंदिर, राजा कटरा, कोलकाता
अगला लेखश्री मायापती हनुमान मंदिर उज्जैन, यहां बजरंग बली निःसंतानो की झोली भर देते हैं।
PUNIT NAGAR
पुनीत नागर JSBJM.org के संस्थापक और लेखक हैं। वे मेहंदीपुर बालाजी धाम, मंदिर से जुड़ी धार्मिक परंपराओं, दर्शन, अर्जी-दरखास्त, हनुमान भक्ति और सनातन धर्म से संबंधित विषयों पर हिंदी में लेख लिखते हैं। उनका प्रयास उपलब्ध आधिकारिक एवं विश्वसनीय स्रोतों, शोध सामग्री, पुस्तकों तथा संबंधित धार्मिक और स्थानीय परंपराओं के संदर्भ में जानकारी को सरल भाषा में प्रस्तुत करना है। जहाँ किसी जानकारी का आधार धार्मिक मान्यता या स्थानीय परंपरा होता है, उसे उसी संदर्भ में स्पष्ट करने का प्रयास किया जाता है।

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें