होम Mehandipur Balaji Mandir – Janiye Yahan Ki Poori Jankari Hindi Me Mehandipur Balaji ke Niyam In Hindi – Poori Jankari श्री प्रेतराज चालीसा (लिरिक्स के साथ) | Shri Pretraj Chalisa Lyrics In...

श्री प्रेतराज चालीसा (लिरिक्स के साथ) | Shri Pretraj Chalisa Lyrics In Hindi

0
5396

श्री प्रेतराज चालीसा (लिरिक्स के साथ) | Shri Pretraj Chalisa Lyrics In Hindi

श्री प्रेतराज चालीसा

श्री प्रेतराज सरकार कौन हैं?

श्री प्रेतराज सरकार मेहंदीपुर बालाजी धाम में विराजमान प्रमुख देवताओं में से एक हैं। यदि आप मेहंदीपुर बालाजी धाम की पूजा-पद्धति, नियम, अर्जी, भोग तथा अन्य परंपराओं की विस्तृत जानकारी चाहते हैं, तो मेहंदीपुर बालाजी के नियम भी अवश्य पढ़ें। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार उन्हें न्याय के देवता का प्रतीक माना जाता है। बालाजी महाराज और भैरव बाबा के साथ प्रेतराज सरकार की पूजा भी विशेष रूप से की जाती है।

श्री प्रेतराज चालीसा का महत्व

श्री प्रेतराज चालीसा का पाठ श्रद्धा और विश्वास के साथ किया जाता है। इसी प्रकार अनेक श्रद्धालु श्री मेहंदीपुर बालाजी चालीसा का भी नियमित पाठ करते हैं। भक्तों का मानना है कि नियमित रूप से चालीसा का पाठ करने से मन को शांति प्राप्त होती है तथा जीवन में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।

॥ दोहा ॥
॥ गणपति की कर वंदना, गुरू चरनन चितलाये।
प्रेतराज जी का लिखूं, चालीसा हरषाय।
जय जय भूताधिप प्रबल, हरण सकल दुःख भार।
वीर शिरोमणि जयति, जय प्रेतराज सरकार ॥

॥ चौपाई ॥

जय जय प्रेतराज जग पावन, महाप्रबल त्रय तापनसावन।
विकट वीर करुणा के सागर,भक्त कष्टहर सबगुण आगर।

रतन जड़ित सिंहासन सोहे, देखत सुन नर मुनि मन मोहे।
जगमग सिरपर मुकुट सुहावन, कानन कुंडल अति मनभावन।

धनुष कृपाण बाण अरू भाला, वीरवेश अति भृकुटि कराला।
गजारूढ़ संग सेना भारी, बाजत ढोल मृदंग जुझारी।

छत्र चंवर पंखा सिर डोले,भक्त वृन्द मिल जय जय बोले।भक्त शिरोमणि वीर प्रचण्डा, दुष्ट दलन शोभित भुजदण्डा।

चलत सैन काँपत भूतलह, दर्शन करत मिटत कलि मलह।
घाटा मेंहदीपुर में आकर, प्रगटे प्रेतराज गुण सागर।

लाल ध्वजा उड़ रही गगन में, नाचत भक्त मगन ही मन में।
भक्त कामना पूरन स्वामी, बजरंगी के सेवक नामी।

इच्छा पूरन करने वाले, दुःख संकट सब हरने वाले।
जो जिस इच्छा से आते हैं, वे सब मन वाँछित फल पाते हैं।

रोगी सेवा में जो आते, शीघ्र स्वस्थ होकर घर जाते।
भूत पिशाच जिन्न वैताला, भागे देखत रूप कराला।

भौतिक शारीरिक सब पीड़ा, मिटा शीघ्र करते हैं क्रीड़ा
कठिन काज जग में हैं जेते, रटत नाम पूरन सब होते।

तन मन धन से सेवा करते, उनके सकल कष्ट प्रभु हरते।
हे करुणामय स्वामी मेरे, पड़ा हुआ हूं चरणों में तेरे।

कोई तेरे सिवा ने मेरा, मुझे एक आश्रय प्रभु तेरा।
लज्जा मेरी हाथ तिहारे, आन पड़ा हूं चरण सहारे।

या विधि अरज करे तन मन से, छूटत रोग शोक सब तन से।

मेंहदीपुर अवतार लिया है, भक्तों का दुख दूर किया है।
रोगी, पागल सन्तति हीना, भूत व्याधि सुत अरु धन हीना।

जो जो तेरे द्वारे आते, मन वांछित फल पा घर जाते।
महिमा भूतल पर है छाई है, भक्तों ने है लीला गाई है।

महन्त गणेश पुरी तपधारी, पूजा करते तन मन वारी।
हाथों में ले मुगदर घोटे, दूत खड़े रहते हैं मोटे।

लाल देह सिन्दूर बदन में, काँपत थरथर भूत भवन में।
जो कोई प्रेतराज चालीसा (Pretraj Chalisa), पाट करत नित एक अरू बीसा।

प्रातः काल नित स्नान करावै, तेल और सिन्दूर लगावै।
चन्दन इत्र फुलेल चढ़ावै, पुष्पन की माला पहनावै।

ले कपूर आरती उतारै, करे प्रार्थना जयति उचारै।
उनके सभी कष्ट कट जाते, हर्षित हो अपने घर जाते।

इच्छा पूरण करते जन की, होती सफल कामना मन की।
भक्त कटहर अरिकुल घातक, ध्यान धरत छूटत सब पातक।

जय जय जय प्रेताधिप जय, जयति भूपति संकट हर जय।
जो नर पढ़त प्रेत चालीसा, रहत न कबहूँ दुख लवलेशा।
कहत भक्त ध्यान धर मन में, प्रेतराज पावन चरनन में।

मेहंदीपुर बालाजी धाम में श्रद्धालु 14 जयकारे भी श्रद्धापूर्वक बोलते हैं।

॥ दोहा ॥
दुष्ट दलन जग अघ हरन, समन सकल भव शूल।
जयति भक्त रक्षक प्रवल, प्रेतराज सुख मूल।
विमल वेश अंजनि सुवन, प्रेतराज बल धाम।
बसहु निरन्तर मम हृदय, कहत भक्त सुखराम।

विवरण जानकारी
चालीसा श्री प्रेतराज चालीसा
संबंधित धाम मेहंदीपुर बालाजी धाम
मुख्य उद्देश्य भक्ति एवं प्रार्थना
भाषा हिंदी
पाठ का समय प्रातः एवं संध्या

श्री प्रेतराज जी के चालीसा पाठ के लाभ

  • मन को शांति और आत्मिक बल प्राप्त होता है।
  • भक्ति और श्रद्धा में वृद्धि होती है।
  • सकारात्मक सोच और आत्मविश्वास बढ़ता है।
  • आध्यात्मिक उन्नति में सहायता मिलती है।
  • प्रेतराज सरकार की कृपा प्राप्त होने की मान्यता है।

प्रेतराज चालीसा Pretraj Chalisa | Lakhbir Singh Lakha | Pretraj Bhajan | Pretraj Sarkar Chalisa


Tags: श्री प्रेतराज चालीसा (लिरिक्स के साथ) | Shri Pretraj Chalisa Lyrics In Hindi


 

श्री प्रेतराज चालीसा से जुड़े सामान्य प्रश्न

प्रेतराज सरकार कौन हैं?

श्री प्रेतराज सरकार मेहंदीपुर बालाजी धाम में पूजित प्रमुख देवताओं में से एक हैं।

प्रेतराज चालीसा का पाठ कब करना चाहिए?

भक्त प्रातःकाल या संध्या समय श्रद्धा के साथ चालीसा का पाठ कर सकते हैं।

क्या घर पर श्री प्रेतराज चालीसा का पाठ किया जा सकता है?

हाँ, श्रद्धा और भक्ति के साथ घर पर भी इसका पाठ किया जा सकता है।

प्रेतराज सरकार का मेहंदीपुर बालाजी धाम से क्या संबंध है?

मेहंदीपुर बालाजी धाम में बालाजी महाराज, प्रेतराज सरकार और भैरव बाबा की विशेष पूजा की जाती है।

पिछला लेखश्री मेहंदीपुर बालाजी चालीसा (लिरिक्स के साथ) | Shri Mehandipur Balaji Chalisa
अगला लेखश्री भैरव चालीसा | Shri Bhairav Chalisa Lyrics In Hindi
PUNIT NAGAR
पुनीत नागर JSBJM.org के संस्थापक और लेखक हैं। वे मेहंदीपुर बालाजी धाम, मंदिर से जुड़ी धार्मिक परंपराओं, दर्शन, अर्जी-दरखास्त, हनुमान भक्ति और सनातन धर्म से संबंधित विषयों पर हिंदी में लेख लिखते हैं। उनका प्रयास उपलब्ध आधिकारिक एवं विश्वसनीय स्रोतों, शोध सामग्री, पुस्तकों तथा संबंधित धार्मिक और स्थानीय परंपराओं के संदर्भ में जानकारी को सरल भाषा में प्रस्तुत करना है। जहाँ किसी जानकारी का आधार धार्मिक मान्यता या स्थानीय परंपरा होता है, उसे उसी संदर्भ में स्पष्ट करने का प्रयास किया जाता है।

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें