Hamare Aise Hai Hanuman Bhajan Lyrics In Hindi ॥ हमारे ऐसे हैं हनुमान भजन लिरिक्स ॥

0
2285

Hamare Aise Hai Hanuman Bhajan Lyrics In Hindi ॥ हमारे ऐसे हैं हनुमान भजन लिरिक्स ॥ Hanuman Song॥ Hanuman Hit Balaji Bhajan 2026॥


Hamare Aise Hai Hanuman Bhajan Lyrics

विवरण जानकारी
भजन हमारे ऐसे हैं हनुमान
गायक मनोज मिश्रा
गीतकार देवेन्द्र राणा
संगीत Samuel Paul
श्रेणी हनुमान भजन
समर्पित भगवान हनुमान जी

Hamare Aise Hai Hanuman Bhajan Lyrics

हमारे ऐसे हैं हनुमान,
हमारे ऐसे हैं हनुमान,
संकट मोचन संकट हरते,
रखे सभी का ध्यान।
हमारे ऐसे हैं हनुमान।
ओ हमारे ऐसे हैं हनुमान।


ये मंगलवार को जन्मे,
हुआ चहूं और उजाला।
पवन के पुत्र कहाये,
माता अंजनी के लाला।


केशरीनंदन प्यारे,
हे शंकर के अवतारी।
वज्र सी काया सोहे,
ज्ञान और बल के धारी।


संकट मोचन नाम से करते,
इनका सभी गुणगान।
हमारे ऐसे हैं हनुमान।
ओ हमारे ऐसे हैं हनुमान।


बसाए अपने हृदय में,
प्रभु श्री राम की झांकी।
लीन सेवा में रहते,
सदा ही सीता मां की।


हमारा ऐसे है हनुमान | Hamara Aise Hai Hanuman | @HanumanBhajanIndia | Hnauman Ji Ke Bhajan


राम के दूत कहाए,
प्रभु को प्राणों से प्यारे।
प्रभु पर विपदा आई,
आप ने कष्ट निवारे।
दूजा कोई भक्त न देखा,
जग में इनके समान।
हमारे ऐसे हैं हनुमान।
ओ हमारे ऐसे हैं हनुमान।


पवन के वेग से उड़कर,
हनुमत लंका धाएं।
मात सीता को खोजा,
छोटा सा रूप बनाए।
रूप विकराल बनाकर,
प्रभुका संदेश सुनाया।


पूंछ में आग लगाकर,
सारी लंका को जलाया।
रावण को उपदेश दिया है,
बुरा है ये अभिमान।
हमारे ऐसे हैं हनुमान।
ओ हमारे ऐसे हैं हनुमान।


लखन को शक्ति लागी,
प्रभु ने नीर बहाए।
प्रेम से अपने प्रभु को,
हनुमत धीर बंधाए।
प्रभु की आज्ञा लेकर,
काज हर एक बनाए।
एक बूटी के बदले,
पूरा ही पर्वत लाए।


लाए संजीवन और बचाए,
लक्ष्मण जी के प्राण।
हमारे ऐसे हैं हनुमान।
ओ हमारे ऐसे हैं हनुमान।


जहां हो राम की बातें,
वहीं पर करे बसेरा।
सुखों की बरखा बरसे,
जहां हो इनका डेरा।
व्याध ना कोई सताए,
काल भी डरकर भागे।
दया करे बालाजी तो,
सभी के भाग्य है जागे।


पलभर में ही खुश हो जाते,
देते शुभ वरदान।
हमारे ऐसे हैं हनुमान।
ओ हमारे ऐसे हैं हनुमान।


हमारे ऐसे हैं हनुमान।
हमारे ऐसे हैं हनुमान।
संकट मोचन संकट हरते,
रखे सभी का ध्यान।
हमारे ऐसे हैं हनुमान।
हमारे ऐसे हैं हनुमान।


हमारे ऐसे हैं हनुमान एक लोकप्रिय बालाजी भजन है। Hamare Aise Hai Hanuman Bhajan Lyrics में हनुमान जी की भक्ति, शक्ति और श्रीराम के प्रति समर्पण का सुंदर वर्णन मिलता है।

Hamare Aise Hai Hanuman Bhajan का महत्व

हमारे ऐसे हैं हनुमान भजन हनुमान जी की भक्ति, शक्ति और श्रीराम के प्रति उनके समर्पण का सुंदर वर्णन करता है। इस भजन में हनुमान जी को संकट मोचन, भक्तों के रक्षक और प्रभु श्रीराम के परम सेवक के रूप में याद किया गया है।

भक्तजन इस भजन को विशेष रूप से मंगलवार और शनिवार के दिन श्रद्धा के साथ गाते हैं। मान्यता है कि हनुमान जी के भजन और स्मरण से मन को शांति मिलती है तथा सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है। यह भजन हनुमान भक्तों के बीच काफी लोकप्रिय है और विभिन्न धार्मिक आयोजनों में भी गाया जाता है।


  • Singer : Manoj Mishra
  • Writer : Devendra Rana
  • Music : Samuel Paul
  • Graphics : Wings Music
  • Company : Wings Entertainment Ltd.
  • Promoted By : Mehandipur Balaji Blog Website

Hamare Aise Hai Hanuman Bhajan Lyrics FAQ

हमारे ऐसे हैं हनुमान भजन किसने गाया है?

इस भजन को प्रसिद्ध भजन गायक मनोज मिश्रा ने गाया है।

हमारे ऐसे हैं हनुमान भजन किस भगवान को समर्पित है?

यह भजन भगवान हनुमान जी की महिमा और उनके भक्तवत्सल स्वरूप को समर्पित है।

क्या हमारे ऐसे हैं हनुमान भजन मंगलवार को गाया जा सकता है?

हाँ, हनुमान जी के भक्त इस भजन को विशेष रूप से मंगलवार और शनिवार को गाते हैं।

क्या इस पोस्ट में पूरे भजन के बोल दिए गए हैं?

हाँ, इस पोस्ट में Hamare Aise Hai Hanuman Bhajan Lyrics के सम्पूर्ण बोल हिंदी में उपलब्ध हैं।

यह भी पढ़ें

Tags: Hamare Aise Hai Hanuman Bhajan Lyrics In Hindi ॥ हमारे ऐसे हैं हनुमान भजन लिरिक्स ॥ Hanuman Song॥ Hanuman Hit Balaji Bhajan 2026॥

पिछला लेखजानिए क्यों चढ़ता है मेहंदीपुर बालाजी मंदिर में सवामणि का प्रसाद? Savamani Prasad Ki Katha
अगला लेखश्री बोरवट हनुमान मंदिर – आस्था का महातीर्थ
PUNIT NAGAR
पुनीत नागर JSBJM.org के संस्थापक और लेखक हैं। वे मेहंदीपुर बालाजी धाम, मंदिर से जुड़ी धार्मिक परंपराओं, दर्शन, अर्जी-दरखास्त, हनुमान भक्ति और सनातन धर्म से संबंधित विषयों पर हिंदी में लेख लिखते हैं। उनका प्रयास उपलब्ध आधिकारिक एवं विश्वसनीय स्रोतों, शोध सामग्री, पुस्तकों तथा संबंधित धार्मिक और स्थानीय परंपराओं के संदर्भ में जानकारी को सरल भाषा में प्रस्तुत करना है। जहाँ किसी जानकारी का आधार धार्मिक मान्यता या स्थानीय परंपरा होता है, उसे उसी संदर्भ में स्पष्ट करने का प्रयास किया जाता है।

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें