यदि आप अपने परिवार के साथ मेहंदीपुर बालाजी के धाम की यात्रा की योजना बना रहे हैं, तो सबसे पहले ठहरने की व्यवस्था के बारे में जानना जरूरी है। हर वर्ष लाखों लोग यहां दर्शन के लिए आते हैं, इसलिए भीड़ वाले दिनों में पहले से मेहंदीपुर बालाजी होटल्स या धर्मशाला की जानकारी होना आपके लिए बहुत उपयोगी साबित हो सकता है।
इस पोस्ट में हमने मेहंदीपुर बालाजी मंदिर के पास स्थित प्रमुख होटल, धर्मशालाएं, उनके पते, संपर्क नंबर और ठहरने से जुड़ी आवश्यक जानकारी सरल भाषा में दी गई है, ताकि आप अपनी यात्रा की बेहतर योजना बना सकें।
मेहंदीपुर बालाजी होटल्स : मुख्य जानकारी
| क्रम संख्या | विषय | जानकारी |
|---|---|---|
| 01 | स्थान | मेहंदीपुर बालाजी |
| 02 | होटल प्रकार | बजट होटल, धर्मशाला |
| 03 | किराया | ₹300–₹500 (सामान्य दिनों में) |
| 04 | बुकिंग | अधिकांश स्थानों पर फोन द्वारा। |
| 05 | मंदिर से दूरी | अधिकांश होटल मंदिर के पास। |
अगर आप मेहंदीपुर बालाजी होटल्स की जानकारी के लिए ऐसे कुछ सवाल सर्च कर रहे हैं तो आप बिल्कुल सही जगह हैं। इस पोस्ट के माध्यम से हम आपको बताएंगे कि आपको मेहंदीपुर बालाजी मे कहां रुकना चाहिये।
मेहंदीपुर बालाजी में अनेक होटल और धर्मशाला बनी हुई है जिनमें से कई मेंहदीपुर बालाजी मुख्य मंदिर के पास ही हैं। अगर आप अपने परिवार के साथ जा रहे हैं तो मंदिर के नजदीक की धर्मशाला या होटल मे आपका रुकना ठीक रहेगा क्योंकि मंदिर के पास होने के कारण आप जब चाहे अपने रूम से बाहर निकल कर मेहंदीपुर बालाजी दर्शन के लिए जा सकते हैं।
अगर हम मेहंदीपुर बालाजी में होटल्स की बात करें तो यहां ज्यादातर low budget या medium level की धर्मशालाएं या होटल वगैरह हैं। त्योहारी सीजन और विशेष दिनों को छोड़कर अन्य दिनों में आपको मेहंदीपुर बालाजी होटल्स के कमरे काफी किफायती दरों पर उपलब्ध हो जाते हैं। सामान्य दिनों में यहां का किराया 300 से 500 रुपये तक का होता है जो कि अन्य विशेष दिनों में काफी ज्यादा बढ़ जाता है।
यदि आप भीड़ वाले दिनों में यात्रा कर रहे हैं, तो पहली बार जाने वालों की 21 सामान्य गलतियां भी जान लें, ताकि यात्रा के दौरान अनावश्यक परेशानियों से बच सकें
नीचे मेहंदीपुर बालाजी के कुछ प्रमुख होटल और धर्मशालाओं की सूची दी गई है। यदि आप दर्शन की पूरी योजना बनाना चाहते हैं, तो दर्शन मेहंदीपुर बालाजी की विस्तृत गाइड भी पढ़ सकते हैं। यात्रा पर जाने से पहले संबंधित होटल या धर्मशाला में फोन करके कमरे की उपलब्धता, किराया और अन्य सुविधाओं की जानकारी अवश्य प्राप्त कर लें। यदि आप ट्रेन से यात्रा कर रहे हैं, तो मेहंदीपुर बालाजी का सबसे नजदीकी रेलवे स्टेशन भी जान लें।
मेहंदीपुर बालाजी में अधिकांश होटल और धर्मशालाएं फोन के माध्यम से ही बुकिंग स्वीकार करते हैं। विशेष अवसरों, त्योहारों, मंगलवार और शनिवार को भीड़ अधिक रहने के कारण पहले से संपर्क करके कमरा आरक्षित कर लेना बेहतर रहता है।
यह आपके लिए काफी सुविधा जनक भी है क्योंकि मोबाइल से बुकिंग पर आपको कोई advance भी नहीं देना पड़ता। जब आप hotel me check in करेंगे तभी आपको pay करना होता है।
मेहंदीपुर बालाजी होटल्स – होटल्स इन मेहंदीपुर बालाजी
1. कोलकाता धर्मशाला
पता : अंजनी माता मंदिर के पास, मेहंदीपुर बालाजी
वेबसाइट : http://www.mehandipur.org
मोबाइल : 8290879350, 9928887949
2. जय श्री राम धर्मशाला
पता :- mehandipur balaji todabhim रोड, नये बस स्टैंड के पास, mehndipur balaji.
मोबाइल : 09828661554
3. श्री कृष्णा आश्रम
पता : अंजनी माता के मंदिर के पास।
संपर्क व्यक्ति : श्री राजेश मित्तल
मोबाइल :- 9314047523
4. कमांडर साहब की धर्मशाला
पता :- मेन रोड, Near Mehandipur Balaji Temple.
संपर्क व्यक्ति : श्री मुकेश सारस्वत
Mobile : 09829693453, 09672243434
5. तायल धर्मशाला
पता :- मेन रोड, Mehandipur Balaji Temple के पास, Rajasthan
संपर्क व्यक्ति : श्री मुकेश शर्मा
Mobile :- 01420-247024, 095094-12697
6. मधुबन यात्री निवास
पता :- कमांडर साहब वाली धर्मशाला वाली गली, मेहंदीपुर बालाजी मंदिर के पास , राजस्थान
संपर्क व्यक्ति : श्री घन श्याम योगी
मोबाइल : 98295-52711 , 97843-09595
7. मित्तल धर्मशाला
पता : मेन रोड , मेहंदीपुर बालाजी टेम्पल , राजस्थान
संपर्क व्यक्ति : श्री भगवान् सहाय
मोबाइल : 01420-247053, 094143-44628
8. खण्डेलवाल धर्मशाला
पता : महंत किशोर पुरी चिकित्सालय के सामने , Balaji Temple Road, Mehndipur
संपर्क व्यक्ति :- श्री ओम प्रकाश शर्मा जी
मोबाइल :- 080030-14276
9. शिव धाम आश्रम
पता : Main Road, Balaji Temple, Rajasthan
संपर्क व्यक्ति : श्री अमित विश्नोई जी
मोबाइल : 01420-247149, 098288-26539
10. बाबा यात्री निवास
पता : मेन रोड, Mehandipur Balaji, Rajasthan
सम्पर्क व्यक्ति : श्री राधा मोहन जी
मोबाइल : 094139-49161, 098293-59744
11. श्री राम सेवा आश्रम
पता : गली आरती हॉल वाली , बालाजी मेहंदीपुर, राजस्थान
सम्पर्क व्यक्ति : श्री गुड्डू भारद्वाज जी
मोबाइल : 098295-52243, 087644-79010
12. सहारिया विश्राम गृह
पता :- टोडाभीम रोड , Mehndipur Balaji , Rajasthan
सम्पर्क व्यक्ति : श्री सत्येन्द्र जी
मोबाइल : 098284-03406, 098293-22728
13. श्री कृष्णा यात्री निवास
पता : मेन रोड , मेहंदीपुर बालाजी मन्दिर , राजस्थान
सम्पर्क व्यक्ति : श्री शिव राम मीना
मोबाइल : 097848-00490, 088758-69303
ध्यान दें: होटल का किराया और उपलब्धता समय के अनुसार बदल सकती है, इसलिए यात्रा से पहले संबंधित होटल से फोन पर पुष्टि अवश्य कर लें।
मेहंदीपुर बालाजी में होटल बुक करते समय इन बातों का ध्यान रखें
अगर आप अंजनी माता मंदिर के पास ठहरना चाहते हैं, तो अंजनी महल धर्मशाला की जानकारी भी आपके लिए उपयोगी हो सकती है।
आपको कुछ खास बातें बता रहे है अगर आप इन पर ध्यान दें तो आपकी यात्रा सुगम, सुविधाजनक और श्रद्धामय रहेगी।
- मंगलवार को हनुमान जी के भक्तों के लिए विशेष दिन माना जाता है। इस दिन भक्त हनुमान जी की पूजा अर्चना और अनुष्ठान करना शुभ मानते है। इसलिए ये निश्चित है कि मंगलवार के दिन आपको मेहंदीपुर बालाजी में अन्य दिनों के मुकाबले अधिक भीड़ देखने को मिल सकती है। इसलिए अपनी यात्रा की योजना में इसका ध्यान रखें।
- शनिवार के दिन भी मंगलवार की ही तरह बालाजी में भीड़ हो सकती है इसलिए इस बात को अपने यात्रा प्लान में ध्यान में रखें।
- त्योहार के दिन बालाजी में विशेष स्थान रखते है। होली, दशहरा, हनुमान जयंती, गुरु पूर्णिमा, जन्माष्टमी आदि पर्वो पर यहां पैर रखने की भी जगह नहीं मिलती। इसलिए इस बात का ध्यान रखें।
- फोन से अगर आप होटल या धर्मशाला में कमरे की बुकिंग कर रहे हैं तो बुकिंग के बाद एक बार फिर से कन्फर्म कर लें कि बुकिंग कन्फर्म है या नहीं। यह आपको अचानक से हुई असुविधा से बचाता है।
- अपनी यात्रा से एक या दो दिन पहले होटल या धर्मशाला में फोन करके बता दें कि आप कब Check In करने आ रहे है। जिससे आपका रूम गलती से किसी और को आवंटित न कर दिया जाए।
क्या मेहंदीपुर बालाजी में ऑनलाइन होटल बुकिंग होती है?
वर्तमान समय में मेहंदीपुर बालाजी के अधिकांश होटल और धर्मशालाओं में ऑनलाइन बुकिंग की सुविधा उपलब्ध नहीं है। अधिकांश स्थानों पर कमरे की बुकिंग सीधे मोबाइल फोन के माध्यम से की जाती है। इसलिए यात्रा पर निकलने से पहले संबंधित होटल या धर्मशाला से संपर्क करके कमरे की उपलब्धता, किराया और अन्य सुविधाओं की जानकारी अवश्य प्राप्त कर लें।
यदि आप मंगलवार, शनिवार, किसी बड़े त्योहार या छुट्टियों के दौरान मेहंदीपुर बालाजी जाने की योजना बना रहे हैं, तो पहले से फोन पर कमरा आरक्षित कर लेना अधिक सुविधाजनक रहता है। इससे धाम पहुंचने के बाद होटल खोजने में समय और परेशानी दोनों से बचा जा सकता है।
यदि आप पहली बार मेहंदीपुर बालाजी आ रहे हैं, तो हमारी पहली बार जाने वालों के लिए जरूरी टिप्स गाइड भी जरूर पढ़ें।
मेहंदीपुर बालाजी होटल्स से जुड़े सामान्य प्रश्न (FAQ)
क्या मेहंदीपुर बालाजी मंदिर के पास होटल आसानी से मिल जाते हैं?
हाँ। मेहंदीपुर बालाजी मंदिर के आसपास कई होटल, धर्मशालाएं और यात्री निवास उपलब्ध हैं। सामान्य दिनों में कमरा आसानी से मिल जाता है, लेकिन मंगलवार, शनिवार और त्योहारों के समय पहले से संपर्क करना बेहतर रहता है।
मेहंदीपुर बालाजी में होटल का किराया कितना होता है?
सामान्य दिनों में अधिकांश बजट होटल और धर्मशालाओं का किराया लगभग ₹300 से ₹500 या उससे अधिक हो सकता है। सुविधाओं, स्थान और भीड़ के अनुसार किराया बदल सकता है।
क्या मेहंदीपुर बालाजी में ऑनलाइन होटल बुकिंग की सुविधा उपलब्ध है?
अधिकांश होटल और धर्मशालाएं फोन के माध्यम से बुकिंग स्वीकार करती हैं। इसलिए यात्रा से पहले संबंधित होटल से संपर्क करके कमरे की उपलब्धता, किराया और अन्य आवश्यक जानकारी की पुष्टि कर लेना उचित रहता है।
क्या परिवार के साथ ठहरने के लिए होटल उपलब्ध हैं?
हाँ। मेहंदीपुर बालाजी में परिवार, बुजुर्गों और समूहों के लिए कई होटल और धर्मशालाएं उपलब्ध हैं। अपनी आवश्यकता और बजट के अनुसार उपयुक्त होटल या धर्मशाला का चयन किया जा सकता है।
क्या मंदिर के बिल्कुल पास भी होटल मिल जाते हैं?
हाँ। मंदिर के मुख्य मार्ग और आसपास के क्षेत्र में कई होटल और धर्मशालाएं स्थित हैं, जहां से लोग आसानी से पैदल मंदिर तक पहुंच सकते हैं।
भीड़ वाले दिनों में होटल कब बुक करना चाहिए?
यदि आप मंगलवार, शनिवार, अमावस्या, पूर्णिमा, बड़े त्योहार या छुट्टियों के दौरान यात्रा कर रहे हैं, तो कुछ दिन पहले ही संबंधित होटल से फोन पर संपर्क करके कमरा आरक्षित कर लेना बेहतर रहता है।
निष्कर्ष
यदि आप मेहंदीपुर बालाजी धाम की यात्रा की योजना बना रहे हैं, तो पहले से ठहरने की व्यवस्था की जानकारी होना आपकी यात्रा को अधिक सरल और सुविधाजनक बना सकता है। इस लेख में दी गई होटल और धर्मशालाओं की जानकारी आपकी आवश्यकता और बजट के अनुसार उपयुक्त स्थान चुनने में सहायता करेगी।
यात्रा पर निकलने से पहले संबंधित होटल या धर्मशाला से फोन पर संपर्क करके कमरे की उपलब्धता, किराया और अन्य आवश्यक जानकारी की पुष्टि अवश्य कर लें। यदि यह जानकारी आपके लिए उपयोगी रही हो, तो इसे अपने परिवार, मित्रों और अन्य श्रद्धालुओं के साथ भी साझा करें, ताकि उनकी मेहंदीपुर बालाजी यात्रा भी अधिक सुविधाजनक और सुखद बन सके।
मेहंदीपुर बालाजी की यात्रा से पहले नवीनतम पर्यटन संबंधी जानकारी के लिए राजस्थान पर्यटन विभाग की आधिकारिक वेबसाइट भी देख सकते हैं।
Sharing Is Caring.





