Mehandipur Balaji Nearest Railway Station Kaun Sa Hai – JSBJM.ORG

3
43482

यदि आप ट्रेन से मेहंदीपुर बालाजी धाम जाने की योजना बना रहे हैं, तो सबसे पहले यह जानना जरूरी है कि मेहंदीपुर बालाजी का सबसे नजदीकी रेलवे स्टेशन कौन सा है। हर साल लाखों भक्तजन देश के अलग-अलग राज्यों से ट्रेन द्वारा यहां पहुंचते हैं और बांदीकुई रेलवे स्टेशन से आगे सड़क मार्ग से मेहंदीपुर बालाजी जाते हैं।

इस पोस्ट के माध्यम से आप जानेंगे कि मेहंदीपुर बालाजी का निकटतम रेलवे स्टेशन कौन सा है, उसकी दूरी कितनी है, वहां से मंदिर तक कैसे पहुंचें, कौन-कौन से वाहन उपलब्ध हैं तथा यात्रा के दौरान किन बातों का ध्यान रखना चाहिए।

Mehandipur balaji nearest railway station

Mehandipur Balaji Nearest Railway Station

विषय जानकारी
निकटतम रेलवे स्टेशन बांदीकुई रेलवे स्टेशन (BKI)
मेहंदीपुर बालाजी से दूरी 36 किलोमीटर
यात्रा समय 35-40 मिनट
राज्य राजस्थान
रेलवे जोन उत्तर पश्चिम रेलवे
स्टेशन कोड BKI

मेहंदीपुर बालाजी धाम का सबसे नजदीकी रेलवे स्टेशन बांदीकुई जंक्शन (Bandikui Junction – BKI) है। यह स्टेशन मेहंदीपुर बालाजी से लगभग 36 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है और अधिकांश श्रद्धालु ट्रेन से यहीं उतरकर सड़क मार्ग से मंदिर तक पहुंचते हैं।

Bandikui Railway Station

बांदीकुई जंक्शन उत्तर पश्चिम रेलवे (North Western Railway) के जयपुर मंडल के अंतर्गत आने वाला एक प्रमुख रेलवे स्टेशन है। दिल्ली, जयपुर, आगरा, मथुरा, कोटा, अलवर और देश के कई अन्य शहरों से यहां के लिए ट्रेनें उपलब्ध हैं। यही कारण है कि मेहंदीपुर बालाजी आने वाले अधिकांश श्रद्धालु बांदीकुई रेलवे स्टेशन पर उतरते हैं।

यदि आप दिल्ली से ट्रेन द्वारा मेहंदीपुर बालाजी आ रहे हैं, तो दिल्ली से मेहंदीपुर बालाजी कैसे जाएं यह विस्तृत गाइड भी पढ़ सकते हैं।

1स्थानSH 25, बांदीकुई, राजस्थान
2MapBandikui Junction
Click Here For Map
3समुद्र तल से ऊँचाई222 मीटर/728.346 ft.
4स्वामित्वभारतीय रेलवे
5संचालनकर्ताउत्तर पश्चिम रेलवे
6No. Of Platforms6
7Tracks10
8यातायात से जुड़ावसभी ऑटो रिक्शा और प्राइवेट बसे
9पार्किंग की सुविधामौजूद है
10स्टेशन कोडBKI
11स्टेशन का टाइम टेबलClick Here

बांदीकुई जंक्शन उत्तर पश्चिम रेलवे (North Western Railway) के जयपुर मंडल के अंतर्गत आने वाला एक प्रमुख रेलवे स्टेशन है। दिल्ली, जयपुर, आगरा, मथुरा, कोटा, अलवर और देश के कई अन्य शहरों से यहां के लिए ट्रेनें उपलब्ध हैं। यही कारण है कि मेहंदीपुर बालाजी आने वाले अधिकांश श्रद्धालु बांदीकुई रेलवे स्टेशन पर उतरते हैं।

Mehandipur Balaji Railway Station Code

यदि आप IRCTC या किसी अन्य रेलवे बुकिंग प्लेटफॉर्म से टिकट बुक कर रहे हैं, तो गंतव्य स्टेशन के रूप में Bandikui Junction (BKI) का चयन करें। बांदीकुई जंक्शन का स्टेशन कोड BKI है, जिसका उपयोग टिकट बुकिंग और ट्रेन की जानकारी प्राप्त करने के लिए किया जाता है।

बांदीकुई से मेहंदीपुर बालाजी की दूरी

बांदीकुई जंक्शन से मेहंदीपुर बालाजी धाम की दूरी लगभग 36 किलोमीटर है। सामान्य ट्रैफिक की स्थिति में यह दूरी सड़क मार्ग से लगभग 35 से 40 मिनट में पूरी की जा सकती है।

बालाजी जाने वाली सड़क यहां से काफी अच्छी और चौड़ी है। आप मात्र 35 से 40 मिनटों में मेहंदीपुर बालाजी धाम पहुंच जायेंगे।

रेलवे स्टेशन से बाहर निकलते ही मेहंदीपुर बालाजी जाने के लिए आपको शेयरिंग जीप, निजी टैक्सी और बस जैसी सुविधाएं आसानी से उपलब्ध हो जाती हैं। आप अपनी सुविधा और बजट के अनुसार किसी भी वाहन का चयन कर सकते हैं।

यात्रा का किराया वाहन के प्रकार, यात्रियों की संख्या और समय के अनुसार अलग-अलग हो सकता है। इसलिए यात्रा शुरू करने से पहले चालक से किराया अवश्य पूछ लें।

अगर आप मंगलवार या शनिवार के दिन यहां पहुंच रहे हैं तो आपको कुछ ज्यादा भी खर्च करना पड़ सकता है। बस और अन्य सार्वजनिक परिवहन आपको मेहंदीपुर बालाजी तक पहुंचा देते हैं। वहां से आवश्यकता होने पर स्थानीय ऑटो या अन्य उपलब्ध साधनों से मंदिर तक आसानी से पहुंचा जा सकता है।

यदि आप निजी टैक्सी या जीप से यात्रा कर रहे हैं, तो चालक आपको मंदिर के अधिक नजदीक तक छोड़ सकता है। भीड़ और यातायात व्यवस्था के अनुसार उतरने का स्थान अलग-अलग हो सकता है।

बांदीकुई रेलवे स्टेशन से मेहंदीपुर बालाजी कैसे पहुंचें?

बांदीकुई जंक्शन पर उतरने के बाद मेहंदीपुर बालाजी धाम पहुंचना काफी आसान है। रेलवे स्टेशन के बाहर आपको साझा जीप, निजी टैक्सी, बस और अन्य स्थानीय वाहन आसानी से मिल जाते हैं। अपनी सुविधा, बजट और साथ यात्रा कर रहे लोगों की संख्या के अनुसार आप किसी भी साधन का चयन कर सकते हैं।

यदि आप अकेले या कम बजट में यात्रा करना चाहते हैं, तो शेयरिंग जीप और बस एक अच्छा विकल्प हो सकता हैं। वहीं परिवार के साथ यात्रा करने वाले यात्री निजी टैक्सी या रिजर्व जीप का उपयोग कर सकते हैं, जिससे सीधे धाम के पास तक पहुंचना अधिक सुविधाजनक रहता है।

यदि आप पहली बार मेहंदीपुर बालाजी जा रहे हैं, तो यात्रा से पहले होटल, दर्शन का समय और आवश्यक नियमों की जानकारी भी अवश्य प्राप्त कर लें। इससे आपकी पूरी यात्रा अधिक व्यवस्थित और सुविधाजनक हो जाएगी।

निष्कर्ष

यदि आप ट्रेन से मेहंदीपुर बालाजी धाम जाने की योजना बना रहे हैं, तो बांदीकुई जंक्शन (BKI) आपके लिए सबसे नजदीकी और सुविधाजनक रेलवे स्टेशन है। यहां से सड़क मार्ग द्वारा कम समय में आसानी से मेहंदीपुर बालाजी मंदिर पहुंचा जा सकता है।

यदि आप मेहंदीपुर बालाजी धाम की यात्रा, दर्शन की पूरी प्रक्रिया, नियम और अन्य महत्वपूर्ण जानकारियां विस्तार से जानना चाहते हैं, तो दर्शन मेहंदीपुर बालाजी की विस्तृत गाइड भी अवश्य पढ़ें।

तो भक्तों आपको अब समझ आ गया होगा कि मेहंदीपुर बालाजी नियरेस्ट रेलवे स्टेशन कौन सा है और कैसे आप यहां से बालाजी पहुंच सकते हैं। अगर आपको यह पोस्ट पसंद आयी हो तो इसे शेयर जरूर करें ताकि जिन्हें जानकारी न हो उन तक यह जानकारी पहुंचाई जा सके।

यदि आप पहली बार ट्रेन से मेहंदीपुर बालाजी आ रहे हैं, तो पहली बार मेहंदीपुर बालाजी जाने वालों के लिए जरूरी टिप्स भी अवश्य पढ़ें।

Mehandipur Balaji Nearest Railway Station FAQ

मेहंदीपुर बालाजी का सबसे नजदीकी रेलवे स्टेशन कौन सा है?

मेहंदीपुर बालाजी का सबसे नजदीकी रेलवे स्टेशन बांदीकुई जंक्शन (BKI) है।

बांदीकुई से मेहंदीपुर बालाजी कितनी दूरी पर है?

बांदीकुई रेलवे स्टेशन से मेहंदीपुर बालाजी लगभग 36 किलोमीटर दूर है।

बांदीकुई से मेहंदीपुर बालाजी कैसे जाएं?

स्टेशन के बाहर से बस, जीप और टैक्सी आसानी से उपलब्ध हो जाती हैं।

मेहंदीपुर बालाजी का अपना रेलवे स्टेशन है क्या?

नहीं, मेहंदीपुर बालाजी का अपना कोई रेलवे स्टेशन नहीं है।

क्या बांदीकुई जंक्शन पर सभी प्रमुख ट्रेनों का ठहराव होता है?

बांदीकुई जंक्शन उत्तर पश्चिम रेलवे का एक महत्वपूर्ण स्टेशन है। यहां कई एक्सप्रेस और पैसेंजर ट्रेनें रुकती हैं। यात्रा से पहले अपनी ट्रेन का स्टॉपेज अवश्य जांच लें।

क्या बांदीकुई रेलवे स्टेशन से मेहंदीपुर बालाजी के लिए टैक्सी मिल जाती है?

हाँ। रेलवे स्टेशन के बाहर प्राइवेट टैक्सी, शेयरिंग जीप और अन्य स्थानीय वाहन आसानी से उपलब्ध हो जाते हैं, जिनसे मेहंदीपुर बालाजी तक पहुंचा जा सकता है।

क्या बांदीकुई से मेहंदीपुर बालाजी के लिए बस भी चलती है?

हाँ। समय-समय पर बस सेवाएं भी उपलब्ध रहती हैं। भीड़ और समय की वजह से उनकी समय सारणी में अंतर हो सकता है।

क्या रात में भी बांदीकुई से मेहंदीपुर बालाजी जाना सुरक्षित है?

सामान्य परिस्थितियों में लोग दिन और रात दोनों समय यात्रा करते हैं। फिर भी यदि आप पहली बार जा रहे हैं, तो पहले से वाहन की व्यवस्था कर लेना अधिक सुविधाजनक रहता है।

क्या मेहंदीपुर बालाजी का अपना रेलवे स्टेशन बनने की कोई योजना है?

वर्तमान समय में मेहंदीपुर बालाजी धाम का अपना रेलवे स्टेशन नहीं है। अधिकतर लोग बांदीकुई जंक्शन पर उतरकर सड़क मार्ग से मंदिर पहुंचते हैं।

क्या पहली बार आने वाले श्रद्धालुओं को पहले से यात्रा की योजना बना लेनी चाहिए?

हाँ। ट्रेन, होटल, दर्शन का समय और स्थानीय जगह की जानकारी पहले से प्राप्त कर लेने पर आपकी यात्रा अधिक सुविधाजनक रहती है।

यदि आप बांदीकुई रेलवे स्टेशन से मेहंदीपुर बालाजी तक पहुंचने के सभी यात्रा विकल्प, बस, जीप, टैक्सी और अन्य महत्वपूर्ण जानकारी विस्तार से जानना चाहते हैं, तो बांदीकुई रेलवे स्टेशन से मेहंदीपुर बालाजी कैसे जाएं यह विस्तृत गाइड भी पढ़ें।

पिछला लेखMehandipur Balaji Hotels – क्या आपको बजट होटल चाहिये ?
अगला लेखBest Mehandipur Balaji Ke Bhajan – Superhit Song, Video
PUNIT NAGAR
पुनीत नागर JSBJM.org के संस्थापक और लेखक हैं। वे मेहंदीपुर बालाजी धाम, मंदिर से जुड़ी धार्मिक परंपराओं, दर्शन, अर्जी-दरखास्त, हनुमान भक्ति और सनातन धर्म से संबंधित विषयों पर हिंदी में लेख लिखते हैं। उनका प्रयास उपलब्ध आधिकारिक एवं विश्वसनीय स्रोतों, शोध सामग्री, पुस्तकों तथा संबंधित धार्मिक और स्थानीय परंपराओं के संदर्भ में जानकारी को सरल भाषा में प्रस्तुत करना है। जहाँ किसी जानकारी का आधार धार्मिक मान्यता या स्थानीय परंपरा होता है, उसे उसी संदर्भ में स्पष्ट करने का प्रयास किया जाता है।

3 टिप्पणी

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें