बालाजी महाराज की आँखें सदियों से श्रद्धालुओं के बीच आस्था, भक्ति और आध्यात्मिक अनुभव का विषय रही हैं। मेहंदीपुर बालाजी धाम आने वाले अनेक भक्त मानते हैं कि बालाजी महाराज के दिव्य नेत्रों का शांत भाव से दर्शन करने पर एक विशेष आध्यात्मिक अनुभूति होती है। हालांकि यह व्यक्तिगत श्रद्धा का विषय है, लेकिन इसी कारण यह धाम अपने अनोखे धार्मिक रहस्यों के लिए भी प्रसिद्ध माना जाता है। यदि आप इस धाम से जुड़े अन्य चमत्कारों और रहस्यमयी मान्यताओं के बारे में विस्तार से जानना चाहते हैं, तो मेहंदीपुर बालाजी का रहस्य लेख भी अवश्य पढ़ें।
क्या आपने कभी श्री बालाजी महाराज की आँखो में आँखे डालकर देखी हैं ?
क्या आपने कभी श्री बालाजी महाराज की आँखो में आँखे डालकर देखने का ध्यान लगाया है ?
आपको बालाजी महाराज की आँखें देखकर क्या महसूस हुआ है ?
मेहंदीपुर बालाजी महाराज अर्थात् श्री राम भक्त हनुमान जिनका सारा समय अपने आराध्य प्रभु श्री रामचन्द्रजी महाराज के चरणों में ही गुजारता है। तो सोचिए जरा कि ऐसे श्री राम भक्त हनुमान जी महाराज की आँखो में क्या बसा होगा ?
क्या श्री रामचरित् मानस के प्रसंग के अनुसार जिस तरह से इनके सीने में साक्षात् प्रभु सिया राम प्रतिबिंबित हुए थे उसी प्रकार से इनकी आँखो में भी मर्यादा पुरुषोत्तम राम का वास है ?
जी हाँ, यह बिल्कुल सत्य है। क्योंकि अक्सर कहा भी जाता है –
तेरे जैसा राम भक्त कोई हुआ ना होगा मतवाला
एक जरा सी बात की खातिर सीना फाड़ दिखा डाला
श्री हनुमान जी महाराज अपने प्रभु के सर्वाधिक प्रिय हैं। और हो भी क्यों न इन्होनें अपनी योग्यता श्री राम जी के समक्ष असंख्य बार प्रकट भी की है। इनकी अविरल भक्ति के कई प्रसंग हम लोग बचपन से सुनते आए हैं।
तो आपने कभी ये सोचा है कि जो बाला जी महाराज की आँखें सदैव टकटकी लगाकर अपने ईष्ट प्रभु श्री रामचन्द्रजी को ध्यान मुद्रा में उन्हें निहारते रहते हैं तो श्री बालाजी महाराज की आँखो में आँखे डालकर देखने से आपको कैसा महसूस होता है।
बालाजी महाराज की आंखों से जुड़ी धार्मिक मान्यता
मेहंदीपुर बालाजी आने वाले अनेक लोगों का मानना है कि बालाजी महाराज के नेत्र केवल एक प्रतिमा के नेत्र नहीं हैं, बल्कि वे भक्त के भाव, श्रद्धा और मन की स्थिति को भी अनुभव कर लेते हैं। इसी कारण कई श्रद्धालु कुछ क्षण तक शांत भाव से उनके नेत्रों का दर्शन करना अपनी आध्यात्मिक साधना का हिस्सा मानते हैं।
बालाजी महाराज के कई भक्तों के अनुभवों के आधार पर यही सब कुछ जानने की कोशिश की गई तो पता चला कि कुछ लोग इनकी आँखो की त्राटक साधना करके अभीष्ट सिद्धी को प्राप्त हुए। तो दूसरी ओर इनकी आँखो में देखने से कुछ लोगों को आत्मीय संतुष्टि का आभास हुआ।
ऐसा भी बताया गया कि जो भक्त लोग बालाजी महाराज की आँखो को अपनी बंद आँखो से इन्हें निहारते हैं उनमें एक अलग ही चेतना का प्रसार होता हुआ महसूस हुआ।
कुछ लोग ये भी बताते हैं कि इनकी दृष्टि का ध्यान लगाने से व्यक्ति में निर्भीकता उभर कर आती है। व्यक्ति को स्थिर बुद्धि प्राप्त होती है।
योग विद्या का अभ्यास करने वाले वाले साधक इसे ध्यान लगाने की साधना बताते हैं। कुछ लोग बताते हैं कि बालाजी महाराज की दृष्टि से अपनी दृष्टि मिलाने से उनके कष्ट जिसे मेहंदीपुर में संकट कहा जाता है, दूर हुए हैं और उन्हें बालाजी महाराज की शक्ति के अंश भी प्राप्त हुए हैं जिसे बालाजी महाराज के दूत महाराज कहा जाता है।
ये शक्ति अंश दूत महाराज अपने आप में इतने सक्षम होते हैं जो दूसरे व्यक्तियों के कष्ट भी चुटकी मात्र में हर लिया करते हैं।
भूरे नेत्र वाले वानर राज बजरंग बली श्री हनुमान चुंबकीय आकर्षण रखते हैं। इनकी आंखो की चुंबकीय शक्ति के कारण कोई भी व्यक्ति स्वतः अपने आपको इनकी ओर खिंचा सा महसूस करता है।
इनके नेत्रों की तरफ़ ध्यान लगाने से सभी को किसी ना किसी रूप में लाभ होता पाया गया है। तो दूसरी तरफ, ऐसा भी पाया गया है कि जो लोग छल कपट करने वाले होते हैं या बेईमान किस्म के होते हैं बालाजी महाराज की दृष्टि से या तो ऐसे लोग अपने चरित्र को सुधार बैठे हैं और इनके आगे नतमस्तक हो गए हैं। जो हठी प्रकार के होते हैं वे दंड भी पाते हैं।
ऐसे कई उदाहरण मेहंदीपुर की पावन धरती पर देखने को मिले हैं। यहाँ बताया जाता है कि श्री प्रेतराज सरकार की आँखो से आँखे मिलाकर देखने का जिसने भी चैलेंज स्वीकार किया है, दबे स्वरों में उसने यही बताया है कि कुछ सेकंड में ही आँखो में मिर्च लगने का आभास होता है और आँखे स्वतः बंद हो जाती है।
जो लोग सच्चे मन से श्री बालाजी महाराज की आराधना करते हैं उन्हें इनकी आंखो से चमत्कार होते हुए ही दिखायी दिये हैं । और किसी ना किसी रूप में इन्हें आध्यात्मिक लाभ ही प्राप्त हुआ है ।
बालाजी महाराज की आंखों का आध्यात्मिक महत्व
कई श्रद्धालुओं का मानना है कि बालाजी महाराज के नेत्र केवल एक प्रतिमा का हिस्सा नहीं हैं, बल्कि वे भक्ति, करुणा और दिव्य चेतना के प्रतीक हैं। इसी कारण अनेक भक्त कुछ क्षण शांत मन से उनके नेत्रों का दर्शन कर ध्यान लगाने का प्रयास करते हैं। हालांकि प्रत्येक व्यक्ति का अनुभव अलग हो सकता है और इसे आस्था का विषय माना जाता है।
क्या शास्त्रों में भगवान के नेत्रों का महत्व बताया गया है?
सनातन परंपरा में भगवान के नेत्रों को करुणा, कृपा और संरक्षण का प्रतीक माना गया है। अनेक मंदिरों में भक्त भगवान के चरणों के साथ-साथ उनके मुखमंडल और नेत्रों का भी श्रद्धापूर्वक दर्शन करते हैं। इसी भावना के कारण मेहंदीपुर बालाजी धाम आने वाले कई श्रद्धालु बालाजी महाराज के नेत्रों के दर्शन को विशेष महत्व देते हैं।
क्या बालाजी महाराज की आंखों में देखना कोई धार्मिक नियम है?
मंदिर में ऐसा कोई अनिवार्य धार्मिक नियम नहीं है कि प्रत्येक श्रद्धालु बालाजी महाराज की आंखों में देखकर ही दर्शन करे। यह पूरी तरह व्यक्तिगत श्रद्धा, ध्यान और आध्यात्मिक अनुभव का विषय है। कुछ लोग सामान्य दर्शन करते हैं जबकि कुछ भक्त ध्यानपूर्वक उनके नेत्रों का अवलोकन कर आत्मिक शांति का अनुभव करने का प्रयास करते हैं।
जिनके रोम रोम में राम बसे हो उनकी आराधना अर्चना करने वाले को प्रभु श्री रामचन्द्रजी महाराज की कृपा स्वतः ही प्राप्त होने लगती है ।
ऐसी मान्यता है कि मेहंदीपुर में हनुमान जी अपने बाल रूप के कारण विख्यात हैं। बताया जाता है कि ये बहुत जल्दी ही अपने भक्तों पर कृपा दृष्टि डालते हैं । मन्नत मुराद मांगने के लिए यहाँ अर्जी लगाने का रिवाज है जिस पर बालाजी महाराज तुरंत अपना फैसला लिख देते हैं ।
अगर आपने भी इनके नेत्रों का ध्यान लगाकर असाधारण कृपा का अनुभव किया हो तो नीचे जाकर कमेंट बॉक्स में लिख कर हमें भी अवगत कराए ताकि श्री मेहंदीपुर बालाजी महाराज के अन्य भक्तों को भी आपके सुखद अनुभव का आनंद प्राप्त हो सके।
मेहंदीपुर बालाजी महाराज की आंखों से जुड़ी मान्यताएं वर्षों से श्रद्धालुओं के बीच चर्चा का विषय रही हैं। इन अनुभवों का आधार व्यक्तिगत श्रद्धा और आध्यात्मिक अनुभूति है। इसलिए किसी भी अनुभव को अंतिम सत्य मानने के बजाय इसे अपनी आस्था और विश्वास के साथ ही समझना चाहिए।
क्या बालाजी महाराज की आंखों में देखने से सभी को एक जैसा अनुभव होता है?
नहीं। प्रत्येक श्रद्धालु का अनुभव अलग हो सकता है। किसी को मानसिक शांति का अनुभव होता है, किसी को गहरी भक्ति की अनुभूति होती है, जबकि कई लोगों को सामान्य दर्शन ही होते हैं। इसे व्यक्तिगत आस्था का विषय माना जाता है।
क्या बालाजी महाराज की आंखों में देखना शुभ माना जाता है?
कई श्रद्धालु इसे शुभ और आध्यात्मिक अनुभव मानते हैं। हालांकि यह पूरी तरह व्यक्तिगत श्रद्धा और आस्था का विषय है।
क्या सभी भक्तों को एक जैसा अनुभव होता है?
नहीं। प्रत्येक व्यक्ति का अनुभव अलग हो सकता है। किसी को मानसिक शांति मिलती है, किसी को भक्ति की अनुभूति होती है और कुछ लोगों को सामान्य दर्शन ही होते हैं।
क्या बालाजी महाराज की आंखों में देखने का कोई धार्मिक नियम है?
मंदिर में ऐसा कोई अनिवार्य नियम नहीं है। श्रद्धालु अपनी आस्था और सुविधा के अनुसार दर्शन करते हैं।
निष्कर्ष
बालाजी महाराज की आँखों से जुड़ी मान्यताएँ वर्षों से श्रद्धालुओं के बीच आस्था और चर्चा का विषय रही हैं। किसी को उनके नेत्रों में प्रभु श्रीराम का स्वरूप दिखाई देता है तो किसी को आत्मिक शांति का अनुभव होता है। यदि आपने भी बालाजी महाराज के दर्शन के दौरान कोई विशेष आध्यात्मिक अनुभूति की है, तो उसे श्रद्धा के साथ साझा कर सकते हैं। ऐसे अनुभव अन्य श्रद्धालुओं के लिए भी प्रेरणादायक हो सकते हैं।
॥जय श्री राम॥
॥जय बाल हनुमान॥
॥मेहंदीपुर दरबार की जय॥






Jai shri mehandipur balaji maharaj
jai shri ram…jai jai shri ram…
जय श्री राम जी
ये बात तो सच हैं मैंने श्री प्रेतराज सरकार की आँखों में आँखें डालकर देखने का प्रयास किया था लेकिन उनके नैनों में देखते ही मेरी आँखों में बहुत तेज़ मिर्ची लगी और आँखें अपने आप बंद हो गयी