मेहंदीपुर बालाजी में 2 रुपए के लड्डू का क्या महत्व है?

1
4749

क्या आपने कभी मेहंदीपुर बालाजी में 2 रुपए के लड्डुओं के बारे में सुना है? राजस्थान के प्रसिद्ध मेहंदीपुर बालाजी धाम में मिलने वाले ये लड्डू केवल प्रसाद नहीं, बल्कि श्रद्धालुओं की आस्था का महत्वपूर्ण हिस्सा माने जाते हैं। मान्यता है कि पेशी के लिए चढ़ाए जाने वाले 2 रुपए के इन लड्डुओं से संकटग्रस्त लोगों को राहत मिलने का अनुभव होता है। इस लेख में जानिए इन लड्डुओं का महत्व, इन्हें कैसे चढ़ाया जाता है और श्रद्धालु इन्हें इतना चमत्कारी क्यों मानते हैं।

यदि आप इस विषय को विस्तार से समझना चाहते हैं, तो मेहंदीपुर बालाजी का रहस्य भी अवश्य पढ़ें, जहाँ धाम से जुड़ी प्रमुख मान्यताओं और श्रद्धालुओं के अनुभवों की विस्तृत जानकारी दी गई है।

विषय जानकारी
प्रसाद का नाम 2 रुपए के पेशी के लड्डू
स्थान मेहंदीपुर बालाजी धाम, राजस्थान
कब चढ़ाए जाते हैं? सुबह और शाम की आरती से पहले
कीमत परंपरागत रूप से 2 रुपए
मान्यता श्रद्धालुओं के अनुसार संकटग्रस्त व्यक्ति की पेशी के लिए चढ़ाए जाते हैं।
मुख्य उद्देश्य बालाजी महाराज से संकट मुक्ति और कृपा की प्रार्थना करना।

 

मेहंदीपुर बालाजी में 2 रुपए के लड्डुओं का क्या महत्व है?

मेहंदीपुर बालाजी धाम में मिलने वाले 2 रुपए के लड्डुओं को श्रद्धालु पेशी के लड्डू के नाम से जानते हैं। मान्यता है कि ये लड्डू विशेष रूप से संकटग्रस्त व्यक्ति की पेशी के लिए बालाजी महाराज के समक्ष अर्पित किए जाते हैं। आरती के बाद यही प्रसाद संबंधित व्यक्ति को वापस दिया जाता है। भक्तों का विश्वास है कि यह प्रसाद संकट से मुक्ति की और बालाजी महाराज की कृपा प्राप्त करने का एक महत्वपूर्ण साधन है।

इसी कारण इन 2 रुपए के लड्डुओं का महत्व केवल प्रसाद तक सीमित नहीं माना जाता, बल्कि धाम की विशेष परंपरा का अभिन्न हिस्सा माना जाता है। देशभर से आने वाले अनेक श्रद्धालु पूरी श्रद्धा और विश्वास के साथ पेशी के लिए ये लड्डू चढ़ाते हैं।

भूत-प्रेत बाधा से पीड़ित लोग यहाँ क्यों आते हैं?

वैसे तो मेहंदीपुर बालाजी का मंदिर अपने आप में सिद्ध पीठ माना जाता है। यहाँ सम्पूर्ण भारत वर्ष से लोग यहाँ मन्नत मनोकामना पूरी करने के लिए यहाँ आते हैं और बालाजी महाराज के दरबार में अपनी हाजिरी लगाते हैं। मंगलवार और शनिवार को यहाँ बेहिसाब भीड़ रहती है। यहाँ आने वाला हर तबका बालाजी महाराज को अपनी अपनी अर्जी लगाता है।

यहाँ पर आने वाले ज्यादातर लोग भूत प्रेत बाधा से मुक्ति पाने के लिए आते हैं और मंदिर में अर्जी लगाते हैं। अर्जी लगाने के बाद ये लोग बालाजी महाराज से संकट ( जिसे यहाँ आम तौर पर भूत प्रेत बाधा के लिए कहा जाता है) की मुक्ति के लिए प्रार्थना करते हैं।

यहाँ आपको कोई तांत्रिक बाबा आदि इन लोगों का उपचार करते हुए नही मिलेगा बल्कि यहाँ स्वयं हनुमान जी ही इनका उपचार करते हैं। भूत-प्रेत से जुड़ी उपचार परंपरा के बारे में पोस्ट अवश्य पढ़ें।

ऐसे अनेक वास्तविक अनुभवों के कारण आज भी लोग मेहंदीपुर बालाजी का सच जानने के लिए उत्सुक रहते हैं।

2 रुपए के पेशी के लड्डू कैसे चढ़ाए जाते हैं?

यहाँ का विधान है कि जो व्यक्ति संकट से सताया होता है वह अपने आप भूत प्रेत से आवेशित हो जाता है। अपने आप ही बोलना शुरू कर देता है। ज़िद्दी से ज़िद्दी भूतों पर अदृश्य रूप से मार पड़ने लगती है और अंत में वह बालाजी महाराज के चरणों में बैठ जाता है।

जो भूत बोलते नहीं है या मानते नहीं हैं, उनके लिए एक अलग ही व्यवस्था है यहाँ। ये व्यक्ति प्रसाद की दुकान से मात्र दो लड्डू खरीदते हैं जिसकी कीमत मात्र दो रुपए होती है। सुबह शाम यहाँ होने वाली आरती शुरू होने से पहले ये लड्डू मंदिर में जमा करा दिए जाते हैं। जो कि आरती के बाद वापिस मिल जाते हैं। संकट से पीड़ित व्यक्ति ये लड्डू खा लेता है, फिर शुरू हो जाती है बालाजी महाराज की अनुकंपा।

ये लड्डू खाते ही मानो जैसे सिर में भयंकर दर्द उठना शुरू हो जाता है। सिर अपने आप गोल गोल घूमना शुरू कर देता है। और जो भी ऊपरी बाधा होती है वो सिर चढ़कर बोलने लगती है। बड़े से बड़ा भूत भी दो रुपए की कीमत के इन लड्डुओं के आगे अपने घुटने टेक देता है। ये वाकई किसी करिश्मे से कम नहीं है।

ऐसे कई चौंकाने वाले अनुभवों और घटनाओं को श्रद्धालु आज भी मेहंदीपुर बालाजी के चमत्कार के रूप में बताते हैं।

पेशी के लड्डुओं को श्रद्धालु चमत्कारी क्यों मानते हैं?

ऐसा कहा जाता है कि आरती शुरू होने से पहले इन लड्डुओं जिसे यहाँ “पेशी के लड्डू” कहा जाता है, को बालाजी महाराज के सामने रख दिए जाते हैं। आरती के बाद यही इतने चमत्कारी हो जाते हैं मानो बालाजी महाराज ने इनमे जान फूंक दी हो।

कारण चाहे कुछ भी हो, यहाँ आने वाला हर व्यक्ति बालाजी महाराज की लीलाओं का प्रत्यक्षदर्शी रहा है।

यदि आप पहली बार यात्रा की योजना बना रहे हैं, तो मेहंदीपुर बालाजी धाम की पूरी जानकारी भी अवश्य पढ़ें।

निष्कर्ष

मेहंदीपुर बालाजी में 2 रुपए के लड्डू केवल एक साधारण प्रसाद नहीं, बल्कि धाम की प्राचीन परंपरा और लाखों श्रद्धालुओं की आस्था का प्रतीक माने जाते हैं। श्रद्धालुओं की मान्यता के अनुसार इन पेशी के लड्डुओं को बालाजी महाराज के समक्ष अर्पित करने और प्रसाद स्वरूप ग्रहण करने से संकटों से मुक्ति की प्रार्थना की जाती है।

यदि आप भी मेहंदीपुर बालाजी धाम की यात्रा करने की योजना बना रहे हैं, तो मंदिर की परंपराओं और नियमों का पालन करते हुए श्रद्धापूर्वक दर्शन करें। आस्था और विश्वास के साथ की गई प्रार्थना ही इस पवित्र धाम की सबसे बड़ी विशेषता मानी जाती है।

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न (FAQ)

मेहंदीपुर बालाजी में 2 रुपए के लड्डू किस लिए चढ़ाए जाते हैं?

श्रद्धालुओं की मान्यता के अनुसार 2 रुपए के पेशी के लड्डू संकट से मुक्ति और बालाजी महाराज की कृपा प्राप्त करने की प्रार्थना के लिए चढ़ाए जाते हैं।

क्या 2 रुपए के लड्डू हर श्रद्धालु चढ़ा सकता है?

हाँ, मंदिर की परंपरा के अनुसार श्रद्धालु प्रसाद की दुकान से पेशी के लड्डू लेकर निर्धारित विधि से अर्पित कर सकते हैं।

इन लड्डुओं को कब चढ़ाया जाता है?

आमतौर पर सुबह या शाम की आरती से पहले पेशी के लड्डू मंदिर में अर्पित किए जाते हैं।

क्या 2 रुपए के लड्डू आज भी मिलते हैं?

मंदिर परिसर में परंपरा के अनुसार पेशी के लड्डू उपलब्ध कराए जाते हैं। समय के साथ व्यवस्था में परिवर्तन हो सकता है, इसलिए ताज़ा जानकारी मंदिर परिसर में ही प्राप्त करें।

वाकई में यहाँ की लीला अपरंपार और अद्वितीय है।

जय बाबा की।

जय श्री बाला जी महाराज ।

 

 

पिछला लेखनास्तिक भी आस्तिक बन जाते हैं, मेहंदीपुर के बालाजी दरबार में
अगला लेखआपका ये सिर का दर्द कहीं संकट की निशानी तो नहीं – Mehandipur Balaji Facts
PUNIT NAGAR
पुनीत नागर JSBJM.org के संस्थापक और लेखक हैं। वे मेहंदीपुर बालाजी धाम, मंदिर से जुड़ी धार्मिक परंपराओं, दर्शन, अर्जी-दरखास्त, हनुमान भक्ति और सनातन धर्म से संबंधित विषयों पर हिंदी में लेख लिखते हैं। उनका प्रयास उपलब्ध आधिकारिक एवं विश्वसनीय स्रोतों, शोध सामग्री, पुस्तकों तथा संबंधित धार्मिक और स्थानीय परंपराओं के संदर्भ में जानकारी को सरल भाषा में प्रस्तुत करना है। जहाँ किसी जानकारी का आधार धार्मिक मान्यता या स्थानीय परंपरा होता है, उसे उसी संदर्भ में स्पष्ट करने का प्रयास किया जाता है।

1 टिप्पणी

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें