मेहंदीपुर के श्री बालाजी महाराज के चौदह जयकारे
आज इस पोस्ट के माध्यम से हम आपको बताएंगे कि क्रमशः, वो कौन से मेहंदीपुर के श्री बालाजी महाराज के 14 जयकारे हैं जो मेहंदीपुर बालाजी दरबार मे भक्त लोग जय-जयकार करते हैं।
आप सभी भक्त जनो से प्रार्थना है कि आप इन मेहंदीपुर के श्री बालाजी महाराज के चौदह जयकारे को कंठस्थ कर ले और हनुमत भक्ति का आनंद ले।
- बोलो सच्चे दरबार की जय।
- धर्म के अवतार की जय।
- सियावर राम चंद्र की जय।
- बजरंग बली की जय।
- श्री बालाजी महाराज की जय।
- प्रेतराज सरकार की जय।
- प्रेतराज बलवान की जय।
- कोतवाल कप्तान की जय।
- भैरो बाबा की जय।
- पहाड़ वाले बाबा की जय।
- विष्णु भगवान् की जय।
- घाटे वाले बाबा की जय।
- श्री महंत जी महाराज की जय।
- बोल सच्चे दरबार की जय।
Furthermore नोट:- आपने देखा होगा कि बहुत से लोग हनुमान चालीसा का पाठ करने में असमर्थ होते हैं। मेहंदीपुर के श्री बालाजी महाराज के 14 जयकारे बहुत ही आसानी से कंठस्थ हो जाते हैं और निश्चित रूप से ये 14 जयकारे कई गुना फलदायी होते हैं और तुरन्त असर भी दिखाते हैं।
बालाजी महाराज की महिमा अपरंपार है।
|| बोलो सच्चे दरबार की जय ||
|| बालाजी महाराज की जय ||
भक्तों, ये जयकारे बहुत ही प्रबल हैं और संकट वालों पर तुरंत असर दिखाते है। हमने अपने अनुभव से सीखा है जो लोग पढ़ना लिखना नहीं जानते या जिन्हें हनुमान चालीस कंठस्थ नहीं है वे सीधे तौर पर इन जयकारों को याद करके लाभ उठा सकते हैं। इन्हें हर कोई व्यक्ति याद कर सकता है क्योंकि ये बहुत ही आसान हैं।
हमारा हमेशा से यही प्रयास रहता है कि हम आपको बालाजी महाराज से संबंधित नवीनतम और गुणवत्ता से पूर्ण जानकारी निरंतर देते रहें।
फिर भी यदि आप कोई हमें सुझाव देना चाहें तो नीचे कमेंट करें ताकि हम आवश्यक सुधार कर सकें। आपके सुझावों का स्वागत है।











