होम Mehandipur Balaji Mandir – Janiye Yahan Ki Poori Jankari Hindi Me Mehandipur Balaji ke Niyam In Hindi – Poori Jankari बालाजी मंदिर में मंगलवार और शनिवार का महत्व

बालाजी मंदिर में मंगलवार और शनिवार का महत्व

0
135

मेहंदीपुर बालाजी मंदिर में मंगलवार और शनिवार को सबसे ज्यादा भक्त दर्शन के लिए पहुंचते हैं। यदि आप पहली बार घाटा मेहंदीपुर बालाजी धाम में दर्शनों के लिए जा रहे हैं और जानना चाहते हैं कि यहां मंगलवार और शनिवार का क्या महत्व है, किस दिन सबसे अधिक भीड़ होती है, किस दिन भक्तों को यहां पहुंच कर अर्जी लगानी चाहिए तथा दर्शन के लिए कौन सा दिन सबसे सुविधाजनक रहता है, तो हमारी इस पोस्ट में आपको सभी महत्वपूर्ण जानकारी सरल भाषा में मिलेगी।

विषय सूची

मेहंदीपुर बालाजी में मंगलवार और शनिवार का महत्व क्या है?

घाटा मेहंदीपुर बालाजी मंदिर में मंगलवार और शनिवार इन दो दिनों का विशेष महत्व है। ऐसा माना जाता है कि हनुमान जी की पूजा अर्चना और दर्शन के लिए ये दो दिन बहुत ही शुभ होते हैं। यही कारण है कि मेहंदीपुर में बालाजी महाराज के मंदिर में सप्ताह के इन्हीं खास दो दिनों में अन्य दिनों की तुलना में बहुत ज्यादा भीड़ रहती है।

बालाजी मंदिर में मंगलवार का महत्व

“चैत्र सुदी पूरन मंगल को जनम वीर ने पाया है।”

शास्त्रानुसार हनुमान जी महाराज का जन्म मंगलवार के दिन हुआ था इसीलिए मंगलवार का दिन हनुमान जी का दिन माना जाता है। खास मान्यता है कि मंगलवार के दिन श्री हनुमान जी की पूजा करने से भय दूर होता है, संकट और नकारात्मक शक्तियों से हनुमान जी महाराज अपने भक्तों की रक्षा करते हैं। हनुमत भक्त अपनी मनोकामना पूर्ण होने के लिए विशेष रूप से मंगलवार को हनुमान जी के दर्शनों के लिए आते है।

धार्मिक मान्यता के अनुसार मंगलवार को हनुमान जी की विशेष पूजा करने से साहस, आत्मविश्वास और सकारात्मक ऊर्जा प्राप्त होती है। इसी कारण देशभर से हजारों श्रद्धालु इस दिन मेहंदीपुर बालाजी में दर्शन करने आते हैं।

बालाजी मंदिर में मंगलवार और शनिवार का महत्व

मंगलवार को दर्शन के लाभ

  • हनुमान जी महाराज की विशेष कृपा प्राप्त होती है।
  • भक्तों द्वारा मनोकामना पूर्ति की प्रार्थना की जाती है।
  •  लोगों में आध्यात्मिक शांति और आत्मविश्वास बढ़ता है।
  • भक्त सुंदरकांड और हनुमान चालीसा का पाठ करते हैं।

बालाजी मंदिर में शनिवार का महत्व

शनिवार के दिन भी अन्य दिनों की तुलना में श्रद्धालु गण मेहंदीपुर बालाजी मंदिर पूजा और दर्शनों के लिए आते है। ऐसी मान्यता है कि शनिवार के दिन बजरंगबली की पूजा करने से शनि दोष और जीवन में आने वाली बाधाओं से भक्त को राहत मिलती है। यही कारण है कि शनिवार को हनुमान जी के समस्त धामों में श्रद्धालुओं की विशेष भीड़ देखने को मिलती है।

कई श्रद्धालु शनिवार को विशेष रूप से शनि संबंधी कष्टों से राहत की प्रार्थना करते हैं। हालांकि यह धार्मिक मान्यता है और व्यक्तिगत आस्था पर आधारित है।

हनुमान जी की पूजा उपासना में मंगलवार और शनिवार की विशेषता केवल स्थानीय मान्यता तक सीमित नहीं है। हनुमान-भक्ति पर हुए अकादमिक अध्ययनों में भी इन दोनों दिनों को हनुमान-पूजा के विशेष दिनों के रूप में दर्ज किया गया है। Philip Lutgendorf के अध्ययन में हनुमान मंदिरों के संदर्भ में मंगलवार और शनिवार को विशेष भीड़ का जिक्र मिलता है। इससे यह समझा जा सकता है कि इन दोनों दिनों हनुमान मंदिरों में अधिक श्रद्धालुओं का पहुँचना बहुत बड़ी लोक-परंपरा का हिस्सा है, न कि केवल मेहंदीपुर बालाजी तक सीमित प्रथा। ◉ Philip Lutgendorf — Hanuman Worship Research

शनिवार को दर्शन के लाभ

  • शनि दोष संबंधित कष्टों से राहत की कामना।
  • नकारात्मक ऊर्जा से रक्षा की मान्यता।
  • परिवार की सुख-शांति के लिए प्रार्थना।
  • विशेष पूजा और प्रसाद अर्पित करना।

मंगलवार और शनिवार में कौन सा दिन बेहतर है?

धार्मिक दृष्टिकोण से मंगलवार और शनिवार दोनों दिन अपने में खासमखास स्थान रखते हैं। मंगलवार हनुमान जी का विशेष दिन माना जाता है कि इस दिन हनुमान जी ने जन्म लिया था, जबकि शनिवार को शनि दोष संबंधी कष्टों से मुक्ति के लिए श्रद्धालु दर्शन करते हैं। यदि संभव और सुविधा दोनों हो तो दोनों दिनों में दर्शन किये जा सकते हैं।

यदि आपका उद्देश्य केवल शांतिपूर्वक दर्शन करना है, तो मंगलवार और शनिवार के अलावा किसी सामान्य दिन जाना अधिक सुविधाजनक हो सकता है क्योंकि उस समय भीड़ अपेक्षाकृत कम रहती है।

मंगलवार और शनिवार को दर्शन के समय ध्यान रखने योग्य बातें

  • भीड़ अधिक होने के कारण सुबह जल्दी पहुँचना ठीक रहता है।
  • यदि आप पहली बार आ रहे हैं तो बालाजी महाराज की पूजा में प्याज और लहसुन से जुड़े नियम तथा मंदिर के अन्य नियमों का पालन करें।
  • प्रसाद मंदिर के सामने बनी दुकानों से ही लें। दुकानों पर दुकान संख्या लिखी होती है।
  • छोटे बच्चों और बुजुर्गों का विशेष ध्यान रखें।
  • लाइन में लगे रहने के दौरान मन ही मन श्री राम जय राम बोलते रहे।
  • किसी से बिना मतलब वाद विवाद न करें।

मंगलवार और शनिवार को मेहंदीपुर बालाजी में इतनी भीड़ क्यों होती है?

मंगलवार और शनिवार हनुमान जी का विशेष दिन होते है। इस दिन बहुत दूर से देश भर से श्रद्धालु यहां बालाजी महाराज के दर्शन करने मेहंदीपुर बालाजी आते हैं। शनिवार के अगले दिन रविवार को लगभग सभी की छुट्टी रहती है और आस पास निवास करने वाले लोग यहां सुविधानुसार मंदिर में विशेष पूजा करने आते है जिस कारण से यहां बहुत अधिक भीड़ हो जाती है। इन दिनों में मनोकामना लेकर आने वाले भक्तों की संख्या बहुत अधिक रहती है।

पहली बार आने वाले श्रद्धालुओं के लिए आवश्यक सुझाव

  • भक्तगण को जितनी जल्दी हो सके सुबह के समय मेहंदीपुर धाम पहुंच जाना चाहिए।
  • पहुंचकर धर्मशाला या होटल में अपना कमरा ले लें।
  • तुरंत नहा धोकर और स्वच्छ कपड़े पहुंचकर प्रसाद की दुकान से अपनी अर्जी और दरखास्त ले लें और दर्शनों के लिए लाइन में लग जाए।
  • मंदिर के नियमों का कठोरता से पालन करें।
  • भीड़ में कीमती चीजें और रुपये साथ लेकर न चले और जेबकतरों से सावधान रहे।
  • बच्चों और वृद्ध जनों का विशेष ध्यान रखें।

क्या मंगलवार और शनिवार को अर्जी लगाई जा सकती है?

जैसा कि बताया कि मेहंदीपुर बालाजी महाराज के दर्शन के लिए मंगलवार और शनिवार को अन्य दिनों के मुकाबले बहुत ही ज्यादा भीड़ रहती है। ऐसी स्थिति में अर्जी से जुड़ी 16 महत्वपूर्ण बातें पहले से जान लेना आपके लिए उपयोगी रहेगा।

भक्त अपनी मनोकामना की पूर्ति के लिए इन्हीं दिनों अपनी अर्जी लगाते है और बालाजी महाराज से आशीर्वाद प्राप्त करते हैं। आपको बता दें कि अर्जी लगने का समय सुबह के लगभग 11 बजे तक का है। इसलिए सुबह जल्दी पहुंचकर अपनी अर्जी लगा दें।

यदि आप अर्जी लगाने की योजना बना रहे हैं, तो सुबह जल्दी पहुंचना सबसे उचित रहता है ताकि भीड़ बढ़ने से पहले प्रक्रिया पूरी की जा सके।

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न (FAQ)

मेहंदीपुर बालाजी में सबसे ज्यादा भीड़ किस दिन होती है?

मंगलवार और शनिवार को सामान्य दिनों की तुलना में अधिक भीड़ रहती है।

क्या शनिवार को बालाजी मंदिर जाना शुभ माना जाता है?

हाँ, शनिवार को भी बालाजी महाराज के दर्शन का विशेष महत्व माना जाता है। इन दिनों में जाना बहुत ही शुभ माना जाता है।

मंगलवार को बालाजी दर्शन का क्या महत्व है?

मंगलवार भगवान हनुमान जी का विशेष दिन माना जाता है।

क्या मंगलवार को मेहंदीपुर बालाजी में अर्जी लगाई जा सकती है?

हाँ, मंगलवार को बड़ी संख्या में श्रद्धालु अर्जी लगाते हैं। भीड़ अधिक होने के कारण सुबह जल्दी पहुंचना उचित रहता है।

क्या रविवार को भी मेहंदीपुर बालाजी में भीड़ रहती है?

हाँ, शनिवार के बाद रविवार को भी काफी श्रद्धालु दर्शन के लिए पहुंचते हैं।

मेहंदीपुर बालाजी में दर्शन के लिए सुबह कितने बजे पहुंचना चाहिए?

यदि मंगलवार या शनिवार को जा रहे हैं, तो सुबह जल्दी पहुंचना सबसे अच्छा माना जाता है।

निष्कर्ष

मेहंदीपुर बालाजी में मंगलवार और शनिवार दोनों का विशेष धार्मिक महत्व माना जाता है। इन दिनों श्रद्धालुओं की संख्या सामान्य दिनों की तुलना में कहीं अधिक रहती है। यदि आप दर्शन या अर्जी लगाने के लिए आ रहे हैं, तो सुबह जल्दी पहुंचें, मंदिर के नियमों का पालन करें और शांतिपूर्वक बालाजी महाराज के दर्शन करें।

स्रोत एवं संदर्भ

Philip Lutgendorf — “Monkey in the Middle: The Status of Hanuman in Popular Hinduism”
Hanuman की लोकप्रिय धार्मिक परंपराओं और उपासना पर अकादमिक अध्ययन। अध्ययन में मंगलवार और शनिवार को Hanuman के विशेष दिनों तथा इन दिनों मंदिरों में बढ़ी हुई भीड़ का उल्लेख मिलता है।
शोध-पत्र देखें ↗

यह भी पढ़ें

पिछला लेखKumbh Mela: इतिहास, पौराणिक कथा, महत्व और आयोजन स्थल
अगला लेखमेहंदीपुर बालाजी में पहली बार जाने वालों की 21 गलतियां, जिन्हें आपको जरूर जानना चाहिए
PUNIT NAGAR
पुनीत नागर JSBJM.org के संस्थापक और लेखक हैं। वे मेहंदीपुर बालाजी धाम, मंदिर से जुड़ी धार्मिक परंपराओं, दर्शन, अर्जी-दरखास्त, हनुमान भक्ति और सनातन धर्म से संबंधित विषयों पर हिंदी में लेख लिखते हैं। उनका प्रयास उपलब्ध आधिकारिक एवं विश्वसनीय स्रोतों, शोध सामग्री, पुस्तकों तथा संबंधित धार्मिक और स्थानीय परंपराओं के संदर्भ में जानकारी को सरल भाषा में प्रस्तुत करना है। जहाँ किसी जानकारी का आधार धार्मिक मान्यता या स्थानीय परंपरा होता है, उसे उसी संदर्भ में स्पष्ट करने का प्रयास किया जाता है।

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें