पीपल के पेड़ में अचानक से प्रकट हुए बालाजी महाराज

0
639

पीपल के पेड़ में अचानक से प्रकट हुए बालाजी महाराज – शहीदों की नगरी शाहजहांपुर में एक अनोखा वाक़या सामने आया है। यहां एक पीपल के वृक्ष की जड़ पर हनुमान जी की आकृति उभर आयी जिसे देखकर ग्रामीणों ने यहां पूजा पाठ और चढावा चढ़ाना शुरू कर दिया है।

पीपल के पेड़ में अचानक से प्रकट हुए बालाजी महाराज।

मामला शाहजहांपुर के कुठार थाना क्षेत्र के लालपुर गाँव का है जहां रामनिवास के घर के पास बुईहार बाबा का स्थान है। और इस स्थान पर लगे पीपल के पेड़ की जड़ में अचानक हनुमान जी की प्रतिमा उभर आयी।

जिसे देखकर ग्रामीण हैरत में पड़ गए। जब वहाँ पर मौजूद भक्तों ने ध्यान से देखा तो बालाजी महाराज की प्रतिमा पीपल के वृक्ष पर साफ दिखाई पड़ रही थी।

फिर क्या था देखते ही देखते पूरा गाँव बालाजी महाराज की पूजा करने उमड़ पड़ा। तब से सुबह अनगिनत लोग यहां आते हैं और विधिवत रूप से पूजा अर्चना करते हैं। दीप जलाने से लेकर बालाजी महाराज की आरती की जाती है।

आरती करने की रीत यहां निभायी जाती है। लोगों की आस्था है कि यहां से जो भी मांगो यहां वो मुराद जरूर पूरी होती है।

लालपुर गाँव के लोगों की माने तो अचानक यहां पीपल के पेड़ पर बालाजी महाराज की आकृति बन गई थी जिसे सभी भगवान् का उपकार मान रहे हैं।

लोगों की माने तो यह किसी चमत्कार से कम नहीं है अपितु यह सब ईश्वर की लीला है। ग्रामीण यहां तक कहते हैं कि बालाजी महाराज का हमारे गाँव में आह्वान हुआ है।

ग्रामीण बालाजी की आस्था से पीपल को देख रहे हैं और कह रहे हैं कि यहां बालाजी महाराज का मंदिर होना चाहिए। यहां काफी संख्या में ग्रामीण जुटे हैं और पूजा अर्चना का दौर जारी है।

यदि आप मेहंदीपुर बालाजी धाम से जुड़ी ताज़ा खबरें, विशेष घटनाएं और मंदिर प्रशासन की महत्वपूर्ण घोषणाएं पढ़ना चाहते हैं, तो मेहंदीपुर बालाजी न्यूज़ अवश्य देखें। यहां बालाजी धाम से संबंधित सभी प्रमुख समाचार नियमित रूप से प्रकाशित किए जाते हैं।

मेहंदीपुर बालाजी धाम से जुड़ी कई महत्वपूर्ण घटनाएं समय-समय पर चर्चा में रही हैं। मंगलवार को उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ के बारे में मंगलवार को उमड़ा मेहंदीपुर बालाजी में श्रद्धा का सैलाब पढ़ सकते हैं। वहीं राजस्थान के राज्यपाल के मंदिर दौरे की पूरी जानकारी राज्यपाल श्री कलराज मिश्र पहुंचे मेहंदीपुर बालाजी में उपलब्ध है। इसके अलावा केंद्रीय रेल मंत्री के बालाजी धाम आगमन की खबर केन्द्रीय मंत्री पीयूष गोयल पहुंचे मेहंदीपुर बालाजी लेख में विस्तार से पढ़ें।

Tags : पीपल के पेड़ में अचानक से प्रकट हुए बालाजी महाराज

पिछला लेखकार्तिक पूर्णिमा और गंगा स्नान की कहानी (Story Of Ganga Snan In Hindi)
अगला लेखबांदीकुई में रिटायरिंग रूम | ऑनलाइन बुकिंग और पूरी जानकारी
PUNIT NAGAR
पुनीत नागर JSBJM.org के संस्थापक और लेखक हैं। वे मेहंदीपुर बालाजी धाम, मंदिर से जुड़ी धार्मिक परंपराओं, दर्शन, अर्जी-दरखास्त, हनुमान भक्ति और सनातन धर्म से संबंधित विषयों पर हिंदी में लेख लिखते हैं। उनका प्रयास उपलब्ध आधिकारिक एवं विश्वसनीय स्रोतों, शोध सामग्री, पुस्तकों तथा संबंधित धार्मिक और स्थानीय परंपराओं के संदर्भ में जानकारी को सरल भाषा में प्रस्तुत करना है। जहाँ किसी जानकारी का आधार धार्मिक मान्यता या स्थानीय परंपरा होता है, उसे उसी संदर्भ में स्पष्ट करने का प्रयास किया जाता है।

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें