13 से 17 अक्टूबर 2021 तक 5 दिन रहेगा मेहंदीपुर बालाजी मंदिर बंद

0
398

13 से 17 अक्टूबर 2021 तक 5 दिन रहेगा मेहंदीपुर बालाजी मंदिर बंद :कोरोना काल से यह दूसरी बार है कि अब मेहंदीपुर बालाजी धाम के द्वार भक्तो के दर्शनों के लिए बंद रहने वाले हैं। अगर आप भी नवरात्रि, दशहरे पर मेहंदीपुर बालाजी धाम जाने का कार्यक्रम बना रहे हैं तो आपको इस वर्ष फिर से मन को समझाना पड़ेगा।

विवरण जानकारी
मंदिर मेहंदीपुर बालाजी धाम
बंद रहने की अवधि 13 अक्टूबर से 17 अक्टूबर 2021
कारण कोरोना गाइडलाइन एवं भीड़ नियंत्रण
अवधि 5 दिन

मेहंदीपुर बालाजी मंदिर बंद होने की सूचना

जी हां, मुख्य पर्वो की सौगात पर होने वाले मेहंदीपुर बालाजी लक्खी मेला इस वर्ष भी स्थगित होने जा रहा है। 13 अक्टूबर से 17 अक्टूबर 2021 तक मेहंदीपुर बालाजी मंदिर के कपाट भक्तो के लिए बंद होने जा रहे हैं।

मंदिर ट्रस्ट से मिली जानकारी के आधार पर इस त्योहार पर दिल्ली, उत्तर प्रदेश, हरियाणा, राजस्थान और मध्य प्रदेश से असीम भक्तो की भीड़ उमड़ने के कारण कोरोना गाइड लाइन को ध्यान में रखते हुए मंदिर प्रशासन ने फैसला लिया है कि 5 दिन मंदिर कपाट को बंद रखा जाए।

मंदिर बंद करने का कारण क्या था?

आपको बता दें की पिछले वर्ष भी कोरोना लहर के चलते लकखी मेले का आयोजन मंदिर ट्रस्ट द्वारा स्थगित कर दिया गया था। कई माह बाद स्थिति संभलने के बाद स्थानीय और राज्य प्रशासन द्वारा कुछ ढील देकर शर्तों के साथ मंदिर के कपाट भक्तो के लिए खोल दिए गए थे।

एक बार फिर कोरॉना की तीसरी लहर और मौजूदा स्थितियों के व्यवहार को देखते हुए मंदिर प्रशासन 5 दिन के लिए मंदिर के कपाट भक्तो के लिए बंद करने जा रहा है। अगर आप भी जाने की सोच रहे हैं तो अनावश्यक परेशानी से बचने के लिए अपना प्रोग्राम कैंसल कर दें तो धन, समय कि हानि से बचेंगे।

भक्तों के लिए महत्वपूर्ण सूचना

मेहंदीपुर बालाजी मंदिर बंद रहने की अवधि में श्रद्धालुओं को यात्रा की योजना बनाने से पहले मंदिर प्रशासन की नवीनतम सूचना अवश्य देखनी चाहिए। इससे समय और धन की अनावश्यक हानि से बचा जा सकता है।

मेहंदीपुर बालाजी मंदिर बंद होने से भक्तों पर क्या प्रभाव पड़ा?

मेहंदीपुर बालाजी मंदिर बंद होने की सूचना से राजस्थान, उत्तर प्रदेश, हरियाणा, दिल्ली और मध्य प्रदेश के हजारों श्रद्धालुओं की यात्रा योजनाएं प्रभावित हुईं। नवरात्रि और दशहरे के अवसर पर हर वर्ष बड़ी संख्या में भक्त मेहंदीपुर बालाजी धाम पहुंचते हैं। ऐसे में मंदिर के कपाट बंद रहने के कारण कई श्रद्धालुओं को अपनी यात्रा स्थगित करनी पड़ी।

मंदिर प्रशासन द्वारा लिया गया यह निर्णय श्रद्धालुओं की सुरक्षा और कोरोना संक्रमण की रोकथाम को ध्यान में रखते हुए लिया गया था। मुख्य पर्वों के दौरान अत्यधिक भीड़ उमड़ने से सामाजिक दूरी के नियमों का पालन करना कठिन हो जाता है। इसी कारण ट्रस्ट ने एहतियात के तौर पर कुछ दिनों के लिए मंदिर बंद रखने का निर्णय लिया।

श्रद्धालुओं से अपील की गई कि वे अनावश्यक यात्रा से बचें और मंदिर प्रशासन की ओर से जारी निर्देशों का पालन करें। साथ ही, मंदिर खुलने के बाद ही दर्शन की योजना बनाएं ताकि किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े।

मेहंदीपुर बालाजी आने वाले श्रद्धालुओं के लिए सलाह

मेहंदीपुर बालाजी धाम की यात्रा करने से पहले श्रद्धालुओं को मंदिर प्रशासन द्वारा जारी नवीनतम सूचनाओं की जानकारी अवश्य प्राप्त कर लेनी चाहिए। विशेष पर्वों, मेलों और भीड़भाड़ वाले अवसरों पर प्रशासन समय-समय पर दर्शन व्यवस्था में बदलाव कर सकता है। यात्रा की योजना बनाने से पहले आधिकारिक सूचना की जांच करने से अनावश्यक परेशानी, समय और धन की हानि से बचा जा सकता है।

यदि आप मेहंदीपुर बालाजी धाम से जुड़ी अन्य महत्वपूर्ण घोषणाओं और ताज़ा अपडेट्स पढ़ना चाहते हैं, तो मेहंदीपुर बालाजी न्यूज़ अवश्य देखें। यहाँ मंदिर प्रशासन द्वारा जारी नवीनतम समाचार और महत्वपूर्ण सूचनाएँ नियमित रूप से प्रकाशित की जाती हैं।

कोरोना महामारी के दौरान मंदिर प्रशासन ने कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए थे। इससे पहले भी कोरोना वायरस के चलते मेहंदीपुर बालाजी महाराज के दर्शन हुए बंद, मुख्य द्वार पर लगा ताला तथा कोरोना वायरस से मुक्ति के लिए मेहंदीपुर बालाजी मंदिर में चल रहा अनुष्ठान जैसी महत्वपूर्ण घटनाएँ सामने आई थीं। वहीं महामारी के दौरान श्रद्धालुओं की सहायता के लिए ट्रस्ट द्वारा किए गए कार्यों के बारे में जानिए कोरोना संकट के दौरान मेहंदीपुर बालाजी ट्रस्ट ऐसे कर रहा है लोगों की मदद पोस्ट में विस्तार से पढ़ सकते हैं।

Frequently Asked Questions

मेहंदीपुर बालाजी मंदिर कब बंद रहा था?

मंदिर 13 अक्टूबर से 17 अक्टूबर 2021 तक बंद रखा गया था।

मंदिर बंद करने का कारण क्या था?

कोरोना गाइडलाइन और भारी भीड़ को देखते हुए यह निर्णय लिया गया था।

क्या लक्खी मेला आयोजित हुआ था?

नहीं, उस वर्ष लक्खी मेला स्थगित कर दिया गया था।

 

जय बाबा की।

Tags : मेहंदीपुर बालाजी मंदिर बंद

पिछला लेखBalaji Ke Naam Ka Jaikara Hona Chahiye Bhajan Lyrics
अगला लेखविभिन्न मूर्तियों के हनुमान दर्शन के क्या लाभ हैं? (Hanuman Darshan Ke Labh)
PUNIT NAGAR
पुनीत नागर JSBJM.org के संस्थापक और लेखक हैं। वे मेहंदीपुर बालाजी धाम, मंदिर से जुड़ी धार्मिक परंपराओं, दर्शन, अर्जी-दरखास्त, हनुमान भक्ति और सनातन धर्म से संबंधित विषयों पर हिंदी में लेख लिखते हैं। उनका प्रयास उपलब्ध आधिकारिक एवं विश्वसनीय स्रोतों, शोध सामग्री, पुस्तकों तथा संबंधित धार्मिक और स्थानीय परंपराओं के संदर्भ में जानकारी को सरल भाषा में प्रस्तुत करना है। जहाँ किसी जानकारी का आधार धार्मिक मान्यता या स्थानीय परंपरा होता है, उसे उसी संदर्भ में स्पष्ट करने का प्रयास किया जाता है।

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें