केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल मेहंदीपुर बालाजी पहुंचे जहां उन्होंने बालाजी महाराज के दरबार में परिवार के साथ धोक लगाकर देश में खुशहाली की कामना की।

मंदिर में पहुंचने पर महंत नरेश पुरी जी ने मंत्री जी को तिलक लगाकर स्वागत किया। श्री पीयूष गोयल जी ने बालाजी मंदिर के महंत किशोर पुरी जी से शिष्टाचार भेंट की।
रेल मंत्री को बालाजी मंदिर में नवीनीकरण हो रहे कार्यो की जानकारी दी। बताया कि दर्शनार्थियों की सुविधा के लिए मंदिर निर्माण कार्य कराया जा रहा है।
नए स्वरूप में श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए विशेष इंतजाम किए जा रहे हैं। मंदिर में श्रद्धालुओं की लाइन की ऐसी व्यवस्था होगी जिसमें श्रद्धालुओं को एक घंटे के अंतराल में बालाजी महाराज के दर्शन हो सकेंगे। मंदिर पूरी तरह से वातानुकूलित और इसमे High-tech व्यवस्था होगी।
केन्द्रीय रेल मंत्री ने बालाजी मंदिर ट्रस्ट के द्वारा किये गये कार्यों की मुक्त कंठ से सराहना की और महंत किशोर पुरी जी महाराज से आशीर्वाद लिया। महंत जी ने रेल मंत्री श्री गोयल को प्रसादी भेंट कर सीता राम भगवान् की मूर्ति और रामायण भेंट की।
इस मौके पर नरेश पुरी जी गोस्वामी रेल मंत्री पीयूष गोयल का बालाजी पहुंचने पर बीजेपी कार्यकर्ताओं के साथ मौजूद थे। वहीं रेल मंत्री जी के बालाजी पहुंचने पर बीजेपी कार्यकर्ताओं ने उनका जगह जगह पर स्वागत किया, तस्वीरें भेंट की और माला पहना कर स्वागत किया।
दशरथ उपाध्याय ने रेल मंत्री को मेहंदीपुर बालाजी को रेल लाइन से जोड़ने के लिए ज्ञापन दिया जिसमें मेहंदीपुर बालाजी के लिए रेल लाइन डालने के लिए महावीर जी, कैला देवी तीर्थ स्थलों को जोड़े जाने से यात्रियों को काफी सुविधा होगी।
वर्तमान में बांदीकुई, दौसा होकर भक्त यहां आते हैं। बालाजी को रेल लाइन से जोड़ने से भक्तों को काफी सुविधा होगी।
यदि आप मेहंदीपुर बालाजी धाम से जुड़ी ताज़ा खबरें, वीआईपी दौरों और मंदिर प्रशासन की महत्वपूर्ण गतिविधियों की जानकारी प्राप्त करना चाहते हैं, तो मेहंदीपुर बालाजी न्यूज़ अवश्य पढ़ें। यहां बालाजी धाम से संबंधित सभी प्रमुख समाचार नियमित रूप से प्रकाशित किए जाते हैं।
मेहंदीपुर बालाजी धाम में समय-समय पर कई प्रमुख हस्तियां दर्शन के लिए पहुंचती रही हैं। राजस्थान के राज्यपाल के दौरे की पूरी जानकारी राज्यपाल श्री कलराज मिश्र पहुंचे मेहंदीपुर बालाजी में पढ़ सकते हैं। वहीं केंद्रीय रेल मंत्री के पहले हुए बालाजी दर्शन से जुड़ी खबर रेल मंत्री पीयूष गोयल ने मेहंदीपुर बालाजी मंदिर में टेका मत्था भी अवश्य देखें। इसके अलावा मंगलवार को उमड़ने वाली श्रद्धालुओं की भारी भीड़ के बारे में मंगलवार को उमड़ा मेहंदीपुर बालाजी में श्रद्धा का सैलाब लेख में विस्तार से जानकारी दी गई है।
जय श्री बालाजी महाराज
जय श्री राम चन्द्र जी महाराज
केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल मेहंदीपुर बालाजी





