Mehandipur Balaji Temple Closed Due To Corona Virus की खबर वर्ष 2020 में कोरोना महामारी के दौरान सामने आई थी। कोरोना संक्रमण के बढ़ते खतरे को देखते हुए मेहंदीपुर बालाजी मंदिर ट्रस्ट ने श्रद्धालुओं से मंदिर न आने की अपील की थी। इस लेख में जानिए बालाजी मंदिर बंद होने से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी।
| विषय | मेहंदीपुर बालाजी मंदिर बंद |
|---|---|
| कारण | कोरोना वायरस (COVID-19) |
| वर्ष | 2020 |
| स्थान | मेहंदीपुर बालाजी, राजस्थान |
Mehandipur Balaji Temple Closed Due To Corona Virus
जैसा कि हम जानते हैं कि प्रतिदिन हज़ारों की संख्या में लोग दर्शनों के लिए मेहंदीपुर बालाजी पहुंचते हैं। एक महत्त्वपूर्ण सूचना सीधे बालाजी से सामने आ रही है। सूचना के अनुसार विश्व भर में कोरोना वायरस (Corona Virus) के असर को देखते हुए बालाजी मंदिर ट्रस्ट ने बालाजी महाराज के दर्शनों को आने वाले श्रद्धालुओं से हालात सामान्य होने तक मेहंदीपुर बालाजी न आने की अपील की है।
मेहंदीपुर बालाजी ट्रस्ट के प्रवक्ता के अनुसार मेहंदीपुर बालाजी में होली के त्योहार के समय से ही श्रद्धालुओं की संख्या में लगातार वृद्धि हो रही है। जबकि शासन प्रशासन ने सभी स्कूल कॉलेज बाजार आदि भीड़ भाड़ वाले इलाकों में आवाजाही पर पाबंदी लगा दी है।

मेहंदीपुर बालाजी ट्रस्ट के महंत श्री किशोर पुरी जी महाराज ने बताया कि जनहित को देखते हुए मंदिर ट्रस्ट ने निर्णय लिया है कि मेहंदीपुर बालाजी (Mehandipur Balaji) में मौजूद श्रद्धालु बालाजी महाराज के दर्शन कर तुरंत अपने घर गंतव्य लौट जाए।
वहीं अन्य श्रद्धालु बालाजी महाराज के दर्शनों के लिए यहां न आए ताकि कोरोना वायरस के संक्रमण से बचाव में मदद मिल सके।
महंत जी महाराज ने बताया कि इस दौरान बालाजी महाराज की नित्य पूजा अर्चना होती रहेगी।
गौरतलब है कि सरकार ने कोरोना वायरस को लेकर स्कूल कालेज, सिनेमा हाल समेत भीड़ भाड़ वाली हर तरह की गतिविधियों पर रोक लगा दी है।
वहीं दूसरी तरफ प्रशासन ने लासोट मे माता का मेला लगाने की अनुमति नहीं दी और पहले से चल रहे मेले को तुरंत बंद करवा दिया।
मेहंदीपुर बालाजी में प्रतिदिन हजारों श्रद्धालुओं की भीड़ रहती है। यहां देश के कोने-कोने से श्रद्धालुओं का आना जाना रहता है।
Mehandipur Balaji Temple Closed Due To Corona Virus – कोरोना काल में मेहंदीपुर बालाजी मंदिर की व्यवस्था
सूचना के अनुसार मंदिर प्रशासन ने बालाजी मंदिर (Balaji Temple) के मुख्य प्रवेश द्वार पर ताला लगा दिया है ताकि आने वाले श्रद्धालु इसे देख कर वापिस लौट जाए।
अब यहां बाहर से आने वाले श्रद्धालुओं की आवाजाही बिल्कुल बंद हो गई है। कुछ समय तक यहां के स्थानीय लोग ही मंदिर के बाहर से दर्शन कर रहे थे लेकिन सरकार द्वारा सम्पूर्ण लॉक डाउन (Lock down) घोषित करने के बाद अब यहां कर्फ्यू (curfew) जैसे हालात हैं।
मेहंदीपुर बालाजी ब्लॉग वेबसाइट आप सभी लोगों से अपील करती है कि कोरोना वायरस के संक्रमण के इस कठिन दौर में आप सभी लोग सरकार के दिशानिर्देशों का पालन करते हुए अपने घर पर ही रहें और लॉक डाउन को सफल बनाकर कोरोना वायरस को हटाए।
यदि आप मेहंदीपुर बालाजी धाम से जुड़ी ताज़ा खबरें, मंदिर प्रशासन की घोषणाएँ और दर्शन व्यवस्था से संबंधित सभी महत्वपूर्ण अपडेट एक ही स्थान पर पढ़ना चाहते हैं, तो मेहंदीपुर बालाजी न्यूज़ अवश्य देखें।
कोरोना महामारी के दौरान मेहंदीपुर बालाजी धाम में कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए थे। कोरोना से मुक्ति के लिए आयोजित विशेष धार्मिक कार्यक्रम के बारे में कोरोना वायरस से मुक्ति के लिए मेहंदीपुर बालाजी मंदिर में चल रहा अनुष्ठान में विस्तार से पढ़ सकते हैं। वहीं महामारी के दौरान ट्रस्ट द्वारा जरूरतमंद लोगों की सहायता से जुड़ी जानकारी जानिए कोरोना संकट के दौरान मेहंदीपुर बालाजी ट्रस्ट ऐसे कर रहा है लोगों की मदद में उपलब्ध है। इसके अलावा नवरात्रि के दौरान मंदिर 5 दिन बंद रहने की पूरी जानकारी 13 से 17 अक्टूबर 2021 तक 5 दिन रहेगा मेहंदीपुर बालाजी मंदिर बंद पोस्ट में पढ़ें।
मेहंदीपुर बालाजी मंदिर बंद होने से जुड़े प्रश्न
मेहंदीपुर बालाजी मंदिर कब बंद किया गया था?
कोरोना महामारी के दौरान वर्ष 2020 में श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए मंदिर में प्रवेश पर रोक लगाई गई थी।
क्या मंदिर की पूजा-अर्चना बंद हुई थी?
नहीं, मंदिर में नित्य पूजा-अर्चना जारी रही थी।
मंदिर ट्रस्ट ने श्रद्धालुओं से क्या अपील की थी?
मंदिर ट्रस्ट ने श्रद्धालुओं से कोरोना संक्रमण से बचाव हेतु मंदिर न आने और सरकारी दिशानिर्देशों का पालन करने की अपील की थी।





