मंगलवार को उमड़ा मेहंदीपुर बालाजी में श्रद्धा का सैलाब – हजारों श्रद्धालु बालाजी महाराज के दर्शनों के लिए पहुंचे। सुबह की आरती में बालाजी मंदिर में आज श्रद्धालुओं को तिल रखने भर की जगह नहीं मिल पायी।

दिल्ली, हरियाणा, यूपी, एम. पी. सहित अनेक राज्यों से हजारों श्रद्धालु पहुंचे मेहंदीपुर बालाजी आस्था धाम। श्रद्धालुओं की भारी आवक के चलते कस्बे की धर्मशाला, गेस्ट हाउस में कदम रखने तक की जगह नहीं मिल पायी।
इस दौरान आज सुबह से ही श्रद्धालु बालाजी मंदिर पर लाइन में लगना शुरू हो गये। इस दौरान पूरा आस्था धाम श्री बालाजी महाराज के जयकारों से गूंज उठा।
श्रद्धालुओं ने सौपी अपनी-अपनी अर्जियां
कई श्रद्धालुओं ने अपनी मनोकामना पूरी होने पर उनके द्वारा सवामनी का भोग लगाकर बालाजी के नाम का भण्डारा किया गया। वहीं बालाजी मंदिर ट्रस्ट की ओर से बालाजी धाम पहुंचे श्रद्धालुओं को दर्शनों के उपरांत राजभोग और छप्पन भोग की प्रसादी वितरित की गई।
इसके साथ मंदिर के बाहर से ही दर्शन पा रहे श्रद्धालुओं को भी मंदिर के बाहर राज भोग का प्रसाद वितरित किया गया।
बताते चलें कि मंगलवार हनुमान जी का दिवस माना जाता है जिसके कारण हर व्यक्ति मंगलवार को ही श्री बालाजी महाराज के मंदिर में अपनी परेशानी को दूर करने या मनोकामना के लिए अर्जी लगाने आते हैं।
बहुत दूर दूर के भक्त जो कई राज्यों से यहां आते हैं। यही कारण है कि इतनी भीड़ के कारण यहां मंगलवार को भीड़ का सैलाब उमड़ पड़ता है।
चूंकि, श्री घाटा मेहंदीपुर बालाजी मंदिर ट्रस्ट के पास भीड़ से निपटने के लिए पर्याप्त साध्य और व्यवस्था है लेकिन अत्यधिक भीड़ होने के कारण यहां सामान, होटल के किराए और खान पान की दरों में काफी उछाल आ जाता है।
यदि आप मेहंदीपुर बालाजी धाम से जुड़ी ताज़ा खबरें, श्रद्धालुओं की भीड़, वीआईपी दौरों और मंदिर प्रशासन की महत्वपूर्ण घोषणाएं पढ़ना चाहते हैं, तो मेहंदीपुर बालाजी न्यूज़ अवश्य देखें। यहां बालाजी धाम से संबंधित सभी प्रमुख समाचार नियमित रूप से प्रकाशित किए जाते हैं।
मेहंदीपुर बालाजी धाम में समय-समय पर कई महत्वपूर्ण घटनाएं और विशिष्ट व्यक्तियों के दौरे चर्चा का विषय बने हैं। राजस्थान के राज्यपाल के आगमन की पूरी जानकारी राज्यपाल श्री कलराज मिश्र पहुंचे मेहंदीपुर बालाजी में पढ़ सकते हैं। वहीं रेल मंत्री के बालाजी दर्शन से जुड़ी खबर रेल मंत्री पीयूष गोयल ने मेहंदीपुर बालाजी मंदिर में टेका मत्था भी अवश्य देखें। इसके अलावा केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल के दौरे और मंदिर विकास कार्यों से संबंधित जानकारी केन्द्रीय मंत्री पीयूष गोयल पहुंचे मेहंदीपुर बालाजी लेख में विस्तार से उपलब्ध है।
मंगलवार को उमड़ा मेहंदीपुर बालाजी में श्रद्धा का सैलाब





