होम Mehandipur Balaji Mandir – Janiye Yahan Ki Poori Jankari Hindi Me मेहंदीपुर बालाजी न्यूज़: ताज़ा खबरें, अपडेट्स और महत्वपूर्ण घोषणाएँ कोरोना वायरस से मुक्ति के लिए मेहंदीपुर बालाजी मंदिर में चल रहा...

कोरोना वायरस से मुक्ति के लिए मेहंदीपुर बालाजी मंदिर में चल रहा अनुष्ठान ।

0
517

कोरोना वायरस से मुक्ति के लिए मेहंदीपुर बालाजी मंदिर में अनुष्ठान का आयोजन किया गया, जिसमें सुंदरकांड पाठ, हवन और श्री राम रक्षा स्तोत्र के माध्यम से विश्व कल्याण एवं महामारी से राहत की प्रार्थना की गई।

विवरण जानकारी
स्थान श्री सीता राम मंदिर, मेहंदीपुर
उद्देश्य कोरोना महामारी से मुक्ति की प्रार्थना
मुख्य अनुष्ठान सुंदरकांड, हवन, श्री राम रक्षा स्तोत्र
आयोजक श्री सीता राम मंदिर ट्रस्ट
मार्गदर्शन श्री नरेश पुरी जी महाराज

कोरोना वायरस से मुक्ति के लिए आयोजित धार्मिक अनुष्ठान

मुक्ति के लिए मेहंदीपुर बालाजी मंदिर में चल रहा अनुष्ठान । देश दुनिया में फैल रहे इस वायरस की रोकथाम के लिए सरकारें और प्रशासन कानून और दवा के सहारे महामारी से निजात दिलाने के लिए प्रयत्नशील है।

वहीं धर्मगुरु वैदिक विधि और अध्यात्म के सहारे दवा के साथ दुआ मांगकर कोरोना से मुक्ति का जतन कर रहे हैं।

कोरोना वायरस से मुक्ति के लिए मेहंदीपुर बालाजी मंदिर में अनुष्ठान

इसी क्रम में कोरोना वायरस से निजात के लिए श्री सीता राम मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष श्री नरेशपुरी जी महाराज के सानिध्य में कस्बे के श्री सीता राम मंदिर में गत नौ मई से सुन्दर कांड, हवन तथा इक्यावन सौ श्री राम रक्षा स्त्रोत्र का पाठ किया जा रहा है।

ट्रस्ट अध्यक्ष श्री नरेश पुरी जी महाराज ने बताया कि जैसे विज्ञान मरीज़ को दवा के माध्यम से ठीक करती है उसी प्रकार हमारे वेद पुराणों में विकट समस्या से मुक्ति के लिए हवन, यज्ञ व आध्यात्म का विशेष रूप से महत्व है।

इसी के चलते कोरोना महामारी से मुक्ति के लिए हवन, यज्ञ, सुंदरकांड और श्री राम रक्षा स्त्रोत्र का विधिवत आयोजन किया जा रहा है।

इन्होंने कोरोना वायरस से लड़ रहे डॉक्टर, पैरामेडिकल स्टाफ, नर्सिंग स्टाफ, पुलिस, सफाई स्टाफ और मीडिया कर्मी के बेहतर स्वास्थ्य की भगवान् से प्रतिदिन प्रार्थना की जा रही है।

वहीं मंदिर के कर्मियों को पूरी तरह से सेनिटाइज करने के बाद ही मंदिर में प्रवेश दिया जा रहा है। जहां सोशल डिस्टेंसिंग का पूरा ध्यान रखा जा रहा है, मंदिर में पूजा पाठ आम दिनों की भांति होता है। लेकिन श्रद्धालुओं को मंदिर में प्रवेश करने की अनुमति नहीं है।

इसलिए मंदिर के कपाट बंद रखे जा रहे हैं। गौरतलब है कि सीता राम मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष श्री नरेश पुरी जी महाराज दौसा और करौली जिले में बड़ी मात्रा में जरूरतमंद लोगों को खाद्य सामग्री वितरण कर चुके हैं। जिससे जरूरतमंद लोगों को राहत मिली है।

प्रशासन के लोगों ने मंदिर ट्रस्ट के कार्यों की भरपूर सराहना की है।

कोरोना वायरस से मुक्ति के लिए मेहंदीपुर बालाजी मंदिर में अनुष्ठान का धार्मिक महत्व

भारतीय परंपरा में हवन, यज्ञ, सुंदरकांड पाठ और श्री राम रक्षा स्तोत्र को सकारात्मक ऊर्जा एवं आध्यात्मिक बल प्रदान करने वाला माना जाता है। इसी विश्वास के साथ मेहंदीपुर बालाजी क्षेत्र में यह विशेष अनुष्ठान आयोजित किया गया, जिसमें समाज और देश के कल्याण की कामना की गई।

यदि आप मेहंदीपुर बालाजी धाम से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण घोषणाएँ, दर्शन व्यवस्था और ताज़ा अपडेट एक ही स्थान पर पढ़ना चाहते हैं, तो मेहंदीपुर बालाजी न्यूज़ अवश्य देखें। यहाँ मंदिर से संबंधित सभी प्रमुख समाचार नियमित रूप से प्रकाशित किए जाते हैं।

कोरोना महामारी के दौरान मेहंदीपुर बालाजी धाम में कई महत्वपूर्ण घटनाएँ हुईं। मंदिर बंद रहने की जानकारी 13 से 17 अक्टूबर 2021 तक 5 दिन रहेगा मेहंदीपुर बालाजी मंदिर बंद में विस्तार से पढ़ सकते हैं। वहीं महामारी के समय जरूरतमंद लोगों की सहायता के लिए ट्रस्ट द्वारा किए गए कार्यों के बारे में जानिए कोरोना संकट के दौरान मेहंदीपुर बालाजी ट्रस्ट ऐसे कर रहा है लोगों की मदद पोस्ट में जानकारी दी गई है। इसके अलावा कोरोना प्रतिबंधों के दौरान दर्शन व्यवस्था में हुए बदलाव के बारे में कोरोना वायरस के चलते मेहंदीपुर बालाजी महाराज के दर्शन हुए बंद, मुख्य द्वार पर लगा ताला भी अवश्य पढ़ें।

कोरोना वायरस से मुक्ति के लिए मेहंदीपुर बालाजी मंदिर में अनुष्ठान Frequently Asked Questions

मेहंदीपुर बालाजी में यह अनुष्ठान क्यों आयोजित किया गया था?

कोरोना महामारी से राहत और विश्व कल्याण की प्रार्थना के लिए यह अनुष्ठान आयोजित किया गया था।

अनुष्ठान में कौन-कौन से धार्मिक कार्यक्रम हुए?

सुंदरकांड पाठ, हवन और श्री राम रक्षा स्तोत्र का पाठ किया गया।

इस आयोजन का नेतृत्व किसने किया?

यह आयोजन श्री नरेश पुरी जी महाराज के सानिध्य में किया गया।

क्या उस समय मंदिर श्रद्धालुओं के लिए खुला था?

नहीं, कोरोना प्रतिबंधों के कारण श्रद्धालुओं के प्रवेश पर रोक थी।

टैग: बालाजी में कोरोना वायरस

पिछला लेखभजन बाबा का भजन करो इसी मे ही सार है लिरिक्स – मेहंदीपुर बालाजी ब्लॉग वेबसाइट
अगला लेखवट सावित्री व्रत कथा ( Bad Mavas Vrat Katha)
PUNIT NAGAR
पुनीत नागर JSBJM.org के संस्थापक और लेखक हैं। वे मेहंदीपुर बालाजी धाम, मंदिर से जुड़ी धार्मिक परंपराओं, दर्शन, अर्जी-दरखास्त, हनुमान भक्ति और सनातन धर्म से संबंधित विषयों पर हिंदी में लेख लिखते हैं। उनका प्रयास उपलब्ध आधिकारिक एवं विश्वसनीय स्रोतों, शोध सामग्री, पुस्तकों तथा संबंधित धार्मिक और स्थानीय परंपराओं के संदर्भ में जानकारी को सरल भाषा में प्रस्तुत करना है। जहाँ किसी जानकारी का आधार धार्मिक मान्यता या स्थानीय परंपरा होता है, उसे उसी संदर्भ में स्पष्ट करने का प्रयास किया जाता है।

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें