पापमोचनी एकादशी व्रत कथा पूजन विधि (Papmochani Ekadashi Vrat Katha)

0
394

Papmochani Ekadashi Vrat Katha का वर्णन हिंदू धर्म के प्रमुख व्रतों में किया गया है। पापमोचनी एकादशी भगवान विष्णु को समर्पित होती है और इस दिन व्रत, पूजा तथा कथा श्रवण का विशेष महत्व माना जाता है।

यदि आप वर्षभर आने वाली सभी एकादशियों, उनके महत्व, व्रत नियम और तिथियों की जानकारी चाहते हैं, तो एकादशी व्रत की संपूर्ण जानकारी भी पढ़ सकते हैं। आइए जानते हैं पापमोचनी एकादशी व्रत की पूजा विधि, कथा, महत्व और व्रत से मिलने वाले धार्मिक लाभ।

व्रत पापमोचनी एकादशी
तिथि चैत्र कृष्ण पक्ष एकादशी
समर्पित भगवान विष्णु
उद्देश्य पापों से मुक्ति एवं विष्णु कृपा

 

पापमोचनी एकादशी व्रत कथा पूजन विधि (Papmochani Ekadashi Vrat Katha) – यह व्रत चैत्र मास की कृष्ण पक्ष एकादशी को किया जाता है। इस दिन भगवान् विष्णु को अर्ध्य दान आदि देकर षोडशोपचार पूजा करनी चाहिए। पापमोचनी एकादशी व्रत के दिन विष्णु भगवान जी के  चतुर्भुज रूप की पूजा की जाती है।

papmochani ekadashi vrat katha पापमोचनी एकादशी

पापमोचनी एकादशी व्रत पूजन विधि (Papmochani Ekadashi Vrat Pujan Vidhi)

  • इस दिन ब्रह्म काल मुहूर्त में उठना चाहिए।
  • दैनिक कार्यों से निवृत होकर ब्रह्म मुहूर्त में ही स्नान कर लेना श्रेष्ठ रहता है।
  • पूजा के स्थान पर आसन बिछाकर बैठ जाए और व्रत का संकल्प लें।
  • संकल्प लेने के बाद भगवान विष्णु की पूजा आराधना करनी चाहिए।
  • विष्णुजी की प्रतिमा के सामने बैठ्कर (प्रतिमा न हो तो चित्र ले) श्रीमद भागवत कथा का पाठ करना चाहिए।
  • एकादशी व्रत 24 घंटों का माना जाता है।
  • एकाद्शी व्रत के दिन के समय में श्री विष्णु जी का ध्यान स्मरण मन ही मन हर पल करते रहना चाहिए।
  • दिन भर व्रत धारण करने के बाद रात्रि जागरण करने से कई गुना फल प्राप्त होता है।
  • रात्रि में श्री विष्णु भगवान् जी का पाठ करते हुए जागरण करना चाहिए।
  • अगले दिन यानि द्वादशी तिथि के दिन प्रात:काल में स्नान कर के भगवान श्री विष्णु जी की पूजा करें।
  • किसी जरूरतमंद, निर्धन या ब्राह्मणों को भोजन व दक्षिणा देकर व्रत का समापन करना चाहिए।
  • बाद में स्वयं भोजन करना चाहिए।

एकादशी व्रत कथा (Papmochani Ekadashi Vrat Katha In Hindi)

प्राचीन समय में चैत्रमास नामक अति रमणीक वन हुआ करता था। इसी चैत्रमास वन में देवराज इंद्र गंधर्व कन्याओं तथा देवताओं सहित स्वच्छंद विहार किया करते थे।

उन्हीं दिनों मेधावी नामक ऋषि भी यहीं तपस्या किया करते थे। ऋषि शैवोपासक थे जबकि दूसरी ओर अप्सराएं शिव द्रोहिणी अनंग दासी (अनुचरी) थीं।

एक समय की बात है कि रतिनाथ कामदेव ने मेधावी मुनि की तपस्या भंग करने के लिए मंजूघोषा नामक अप्सरा को नृत्य गान करने के लिए उनके सन्मुख भेजा।

युवावस्था वाले ऋषि अप्सरा के हाव-भाव, नृत्य, गीत तथा कटाक्षों पर काम से मोहित हो गए। रति क्रीड़ा करते हुए 57 वर्ष भी बीत गए।

अब मंजुघोषा ने एक दिन अपने स्थान पर जाने की आज्ञा मांगी। आज्ञा मांगने पर अचानक मुनि के कानों पर चींटी दौड़ी तथा उन्हें आत्मज्ञान हुआ।

अपने को रसातल में पहुंचाने का एकमात्र कारण अप्सरा मंजुघोषा को जानकर मुनि ने उसे पिशाचनी होने का श्राप दे दिया।

श्राप सुनकर मंजुघोषा ने वायु द्वारा प्रताड़ित कदली वृक्ष की तरह कांपते हुए मुक्ति का उपाय पूछा।

तब मुनि ने पापमोचनी एकादशी का व्रत रखने को कहा। वह विधि विधान बताकर मेधावी ऋषि पिता च्यवन के आश्रम में चले गये।

शाप की बात सुनकर च्यवन ऋषि ने पुत्र की घोर निंदा की तथा उन्हें चैत्र मास की पापमोचनी एकादशी का व्रत करने की आज्ञा दी।

व्रत करने का प्रभाव यह हुआ कि मंजुघोषा अप्सरा पिशाचनी देह से मुक्त होकर सुन्दर देह धारण कर के स्वर्गलोक को चली गई।

पापमोचनी एकादशी व्रत के लाभ

धार्मिक मान्यताओं के अनुसार पापमोचनी एकादशी का व्रत करने से भगवान विष्णु की कृपा प्राप्त होती है। श्रद्धा और नियमपूर्वक व्रत रखने से पापों से मुक्ति, मानसिक शांति, आध्यात्मिक उन्नति तथा पुण्य की प्राप्ति होती है। सनातन धर्म में इस व्रत को आत्मशुद्धि और भगवान विष्णु की भक्ति बढ़ाने वाला माना गया है।

पापमोचनी एकादशी व्रत का महत्व

पापमोचनी एकादशी भगवान विष्णु को समर्पित पवित्र व्रत है। मान्यता है कि इस व्रत को श्रद्धापूर्वक करने से व्यक्ति को पापों से मुक्ति मिलती है तथा भगवान विष्णु की विशेष कृपा प्राप्त होती है। यह व्रत आध्यात्मिक उन्नति, मानसिक शांति और मोक्ष प्राप्ति का मार्ग प्रशस्त करता है।

निष्कर्ष

पापमोचनी एकादशी भगवान विष्णु की आराधना के लिए अत्यंत शुभ मानी जाती है। इस दिन विधि-विधान से व्रत, पूजा और कथा का श्रवण करने से पापों से मुक्ति तथा भगवान विष्णु की कृपा प्राप्त होने की मान्यता है। यदि आप वर्षभर आने वाली अन्य एकादशियों के व्रत, कथा और महत्व के बारे में भी जानना चाहते हैं, तो हमारी अन्य एकादशी से संबंधित जानकारी भी अवश्य पढ़ें।

Papmochani Ekadashi Vrat Katha से जुड़े प्रश्न

पापमोचनी एकादशी व्रत किस भगवान को समर्पित है?

यह व्रत भगवान विष्णु को समर्पित माना जाता है।

पापमोचनी एकादशी कब आती है?

यह एकादशी चैत्र मास के कृष्ण पक्ष में आती है।

पापमोचनी एकादशी व्रत का क्या फल मिलता है?

इस व्रत को करने से पापों से मुक्ति, पुण्य की प्राप्ति और भगवान विष्णु का आशीर्वाद प्राप्त होता है।

पापमोचनी एकादशी पर क्या खाना चाहिए?

व्रत के दौरान फल, दूध, दही, साबूदाना, सिंघाड़े का आटा, कुट्टू का आटा और अन्य व्रत में खाए जाने वाले सात्विक भोजन का सेवन किया जा सकता है।

क्या पापमोचनी एकादशी पर चावल खाना चाहिए?

धार्मिक मान्यताओं के अनुसार एकादशी के दिन चावल का सेवन वर्जित माना गया है। इसलिए इस दिन सात्विक व्रत आहार ग्रहण करना उचित माना जाता है।

पापमोचनी एकादशी का पारण कब किया जाता है?

एकादशी व्रत का पारण द्वादशी तिथि में निर्धारित शुभ समय के अनुसार भगवान विष्णु की पूजा करने के बाद किया जाता है।

अस्वीकरण: इस पोस्ट में दी गई जानकारी धार्मिक ग्रंथों, पुराणों तथा प्रचलित सनातन मान्यताओं पर आधारित है। विभिन्न क्षेत्रों और परंपराओं के अनुसार पूजा-विधि एवं मान्यताओं में थोड़ा अंतर हो सकता है।

पापमोचनी एकादशी के बाद आने वाली कामदा एकादशी का भी विशेष धार्मिक महत्व माना जाता है।

इसके बाद आने वाली वरूथिनी एकादशी के व्रत, पूजा विधि और महत्व के बारे में भी अवश्य जानें।

वरूथिनी एकादशी के बाद आने वाली मोहिनी एकादशी का भी सनातन धर्म में विशेष महत्व माना गया है। भगवान विष्णु को समर्पित इस एकादशी का व्रत करने से पापों से मुक्ति तथा पुण्य की प्राप्ति होने की मान्यता है।

पिछला लेखहनुमान जी को चोला चढ़ाने की सही विधि (Hanuman Ji Ka Chola)
अगला लेखकोरोना वायरस के चलते मेहंदीपुर बालाजी महाराज के दर्शन हुए बंद। मुख्य द्वार पर लगा ताला।
PUNIT NAGAR
पुनीत नागर JSBJM.org के संस्थापक और लेखक हैं। वे मेहंदीपुर बालाजी धाम, मंदिर से जुड़ी धार्मिक परंपराओं, दर्शन, अर्जी-दरखास्त, हनुमान भक्ति और सनातन धर्म से संबंधित विषयों पर हिंदी में लेख लिखते हैं। उनका प्रयास उपलब्ध आधिकारिक एवं विश्वसनीय स्रोतों, शोध सामग्री, पुस्तकों तथा संबंधित धार्मिक और स्थानीय परंपराओं के संदर्भ में जानकारी को सरल भाषा में प्रस्तुत करना है। जहाँ किसी जानकारी का आधार धार्मिक मान्यता या स्थानीय परंपरा होता है, उसे उसी संदर्भ में स्पष्ट करने का प्रयास किया जाता है।

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें