जय श्रीराम भक्तों, राजस्थान के दौसा जिले से बहुत ही जरूरी खबर निकल कर आ रही है। Mehandipur Balaji थाना पुलिस ने एक बहुत ही बड़ी कार्यवाही कर अचम्भे में डाल दिया है। मेहंदीपुर बालाजी थाना पुलिस ने एक ऐसे आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है जो जान से मारने की धमकी देकर फिरौती वसूलने का काम किया करता था।
आपको यह जानकर आश्चर्य होगा कि इस आरोपी ने धमकी देकर फिरौती वसूलने का प्रयास किसी और से नहीं बल्कि Mehandipur Balaji Trust के आधिकारिक महंत श्री किशोर पुरी जी महाराज और नरेश पुरी जी के साथ किया।

आपको बता दें कि बालाजी धाम के दोनों महंत को धमकी देकर आरोपी 70 लाख रुपए वसूलने का काम करने का प्रयास कर रहा था।
बालाजी थाना पुलिस के अनुसार इस आरोपी ने कुछ जी रोज पहले whatsapp पर एक मैसेज भेजकर बालाजी के दोनों महंत जी को जान से मारने की धमकी दी थी और जान बचाने की एवज में 70 लाख की मांग की थी।
मंदिर द्वारा शिकायत दर्ज कराने पर Mehandipur Balaji थाना पुलिस तुरंत एक्शन में आयी और इस आरोपी को अरेस्ट कर लिया।
आपको बता दें कि पुलिस द्वारा गिरफ्तार यह आरोपी बालाजी का ही रहने वाला है और इसका नाम मुकेश गोस्वामी बताया जा रहा है।
यह आरोपी whatsapp के द्वारा जयपुर की एक बड़ी ज्वेलरी फर्म को धमकी दे चुका है। इसके अलावा फरीदाबाद के महंत पुरुषोत्तम आचार्य, आगरा के पी. सी. ज्वेलर्स को भी यह धमकी दे चुका है।
26 जनवरी को बिस्फोट करने की धमकी के साथ यह आरोपी अब तक दर्जन से ज्यादा लोगों को धमकी दे चुका है।
लेकिन इससे पहले यह आरोपी कुछ कर पाता और अपने मंसूबों में कामयाब हो पाता बालाजी थाना पुलिस ने इसे गिरफ्तार कर लिया है और इसे अपनी गिरफ्त में लेकर एक बड़ी कामयाबी प्राप्त की है।
पकड़े जाने पर यह भी सामने आया कि आरोपी धमकी भरी Calls एक फर्जी सिम कार्ड से किया करता था और यह सिम उसने आगरा से 2000 रुपए देकर खरीदी थी।
Tag: जान से मारने की धमकी
यह भी पढ़ें: राज्यपाल श्री कलराज मिश्र पहुंचे मेहंदीपुर बालाजी।











