Mehandipur Balaji Trust Corona Sahayata के तहत कोरोना संकट और लॉकडाउन के दौरान श्री मेहंदीपुर बालाजी मंदिर ट्रस्ट ने हजारों जरूरतमंद लोगों तक भोजन, राशन और अन्य आवश्यक सहायता पहुंचाने का कार्य किया। आइए जानते हैं कि कोरोना काल में ट्रस्ट ने किस प्रकार लोगों और पशु-पक्षियों की मदद की।
जानिए कोरोना संकट के दौरान मेहंदीपुर बालाजी ट्रस्ट ऐसे कर रहा है लोगों की मदद – आजकल Covid19 की वज़ह से जहां एक ओर देश भर में Lockdown की स्थिति बनी हुई है वही दूसरी ओर मेहंदीपुर बालाजी में बालाजी मंदिर के कपाट भी बंद हैं।
ऐसी परेशानी में भी श्री बालाजी मंदिर ट्रस्ट दिन रात परिश्रम और कोशिशें कर रहा है। ट्रस्ट अपनी ओर से सभी जरूरतमंद लोगों को आवश्यक वस्तुएँ और राशन सामग्री उपलब्ध करा रहा है।
Mehandipur Balaji Trust Corona Sahayata

श्री मेहंदीपुर बालाजी ट्रस्ट के अध्यक्ष महंत श्री किशोर पुरी जी महाराज ने मुख्यमंत्री मंत्री राहत कोष में 73 लाख रुपये की राशि ट्रस्ट की ओर से जमा करायी है ताकि कोरोना की मार झेल रहे इस वक़्त में जरूरतमंद लोगों की सहायता की जा सके।
पूरे विश्व में फैले कोरोना (Covid19) के संक्रमण की वज़ह से पूरे देश में इस समय Lockdown की स्थिति बनी हुई है।
ऐसे में कभी भी न बंद होने वाले Mehandipur Balaji के दर्शनों को जनहित में Shri Mehandipur Balaji Mandir Trust की ओर से बंद करा दिया गया है। विगत 17 मार्च से मंदिर के कपाट बंद हैं।
दूसरी ओर मंदिर परिसर में किसी भी बाहरी व्यक्ति के प्रवेश को पूर्ण रूप से प्रतिबंधित कर दिया गया है। पुजारियों द्वारा मंदिर में Social Distancing को अपनाकर के आरती और पूजा का कार्य प्रतिदिन किया जा रहा है।
साथ ही बालाजी महाराज को नियमित रूप से भोग और प्रसादी भी लगायी जा रही है। ऐसे में साल भर भक्तों के आने से गुलजार रहने वाले मेहंदीपुर बालाजी धाम में सन्नाटा पसरा हुआ है और मंदिर परिसर पूर्ण रूप से खाली है।
दरअसल मेहंदीपुर बालाजी के इतिहास में पहली बार ऐसा हो रहा है कि मंदिर के कपाट दर्शनों के लिए पूरी तरह से बंद कर दिए गए हैं और इतने दिनों तक लोगों की आवाजाही पर रोक लगाई गई है।
ऐसे में भक्तगण अपने आराध्य से इस संकट से मुक्ति की प्रार्थना कर रहे हैं। Lockdown के चलते पूरे देश में कारोबार और धंधे प्रभावित हो गए हैं जिसकी वजह से बहुत से व्यक्तियों के समक्ष रोजी रोटी और आजीविका का घोर संकट खड़ा हो गया है।
ऐसे में श्री मेहंदीपुर बालाजी ट्रस्ट लगातार लोगों की सहायता कर रहा है। दरअसल 30 मार्च से मंदिर ट्रस्ट ने लोगों को मदद पहुंचाने का बीड़ा उठा लिया था। जिसके तहत हर रोज हजारों लोगों को खाना उपलब्ध कराया जा रहा है।
कोरोना काल में मेहंदीपुर बालाजी ट्रस्ट की सेवाएं
मंदिर ट्रस्ट करौली प्रशासन के सहयोग से रोजाना 1100 खाने के पैकेट जरूरतमंदों को बांटे जा रहे हैं। तो वहीं भरतपुर प्रशासन के साथ मिलकर मंदिर ट्रस्ट 38000 से ज्यादा खाने के पैकेट उपलब्ध करवा रहा है।
मंदिर ट्रस्ट इंसानों के साथ-साथ बेजुबान जानवरों और पशु पक्षियों के लिए भी भरसक प्रयास कर रहा है। जिसके तहत बन्दरों, गौ और पक्षियों के लिए दाना पानी उपलब्ध करवा रहा है।
मंदिर ट्रस्ट का लक्ष्य है कि मुश्किल की इस घड़ी में इंसानों के साथ साथ कोई भी पशु पक्षी भी भूख से व्याकुल होकर भूखा न सोये और हर किसी को भोजन प्राप्त हो सके।
भले ही मंदिर के कपाट बंद हों लेकिन बालाजी महाराज की पूजा अर्चना विधि विधान से की जा रही है। वैदिक मंत्रों के उच्चारण के साथ हवन आदि क्रिया कलाप भी किए जा रहे हैं। हवन में हनुमान चालीसा के पाठ की आहुति भी दी जा रही हैं। बालाजी से प्रार्थनाएं की जा रही है कि वे इस संकट की घड़ी से सभी को मुक्ति प्रदान करें।
ऐसी मान्यता है कि हवन आदि का धुआं वातावरण को शुद्ध करता है और सूक्ष्म हानिकारक तत्वों का नाश करता है। हवन के दौरान Social Distancing का ध्यान भी बखूबी रखा जा रहा है। मंदिर में किसी भी बाहरी व्यक्ति के प्रवेश की अनुमति नहीं दी गई है।
मंदिर को समय समय पर sanitize भी किया जा रहा है। बालाजी मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष और महंत श्री किशोर पुरी जी महाराज ने लोगों से अपील की है कि कोरोना संकट के समय लोग घरों में रहें और कोरोना warriors का सहयोग करें।
यदि आप मेहंदीपुर बालाजी धाम से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण घोषणाएँ, प्रशासनिक फैसले और ताज़ा अपडेट एक ही स्थान पर पढ़ना चाहते हैं, तो मेहंदीपुर बालाजी न्यूज़ अवश्य देखें। यहां मंदिर से संबंधित सभी प्रमुख समाचार नियमित रूप से प्रकाशित किए जाते हैं।
कोरोना महामारी के दौरान मेहंदीपुर बालाजी धाम में कई महत्वपूर्ण घटनाएं हुईं। कोरोना से मुक्ति के लिए आयोजित धार्मिक कार्यक्रम की जानकारी कोरोना वायरस से मुक्ति के लिए मेहंदीपुर बालाजी मंदिर में चल रहा अनुष्ठान में पढ़ सकते हैं। वहीं कोरोना प्रतिबंधों के कारण दर्शन व्यवस्था में हुए बदलाव के बारे में कोरोना वायरस के चलते मेहंदीपुर बालाजी महाराज के दर्शन हुए बंद, मुख्य द्वार पर लगा ताला लेख में विस्तार से बताया गया है। इसके अलावा नवरात्रि के दौरान मंदिर बंद रखने के निर्णय की पूरी जानकारी 13 से 17 अक्टूबर 2021 तक 5 दिन रहेगा मेहंदीपुर बालाजी मंदिर बंद में उपलब्ध है।
Mehandipur Balaji Trust Corona Sahayata FAQ
Mehandipur Balaji Trust Corona Sahayata – कोरोना काल में मेहंदीपुर बालाजी ट्रस्ट ने क्या सहायता की?
ट्रस्ट ने जरूरतमंद लोगों को भोजन, राशन और अन्य आवश्यक सहायता उपलब्ध कराई।
क्या कोरोना काल में मेहंदीपुर बालाजी मंदिर बंद था?
हाँ, श्रद्धालुओं के लिए मंदिर के कपाट अस्थायी रूप से बंद किए गए थे।
क्या मंदिर में पूजा-पाठ जारी रहा?
हाँ, पुजारियों द्वारा नियमपूर्वक पूजा, आरती और भोग की व्यवस्था जारी रही।
क्या ट्रस्ट ने पशु-पक्षियों की भी सहायता की?
हाँ, बंदरों, गौवंश और पक्षियों के लिए दाना-पानी की व्यवस्था की गई।
जानिए कोरोना संकट के दौरान मेहंदीपुर बालाजी ट्रस्ट ऐसे कर रहा है लोगों की मदद ।





