होम Mehandipur Balaji Mandir – Janiye Yahan Ki Poori Jankari Hindi Me मेहंदीपुर बालाजी न्यूज़: ताज़ा खबरें, अपडेट्स और महत्वपूर्ण घोषणाएँ मकर संक्रांति पर श्री मेहंदीपुर बालाजी के महंत श्री किशोरपुरी जी ने...

मकर संक्रांति पर श्री मेहंदीपुर बालाजी के महंत श्री किशोरपुरी जी ने दान पुण्य किया।

0
758

किशोरपुरी जी ने दान पुण्य किया और मकर संक्रांति के अवसर पर मेहंदीपुर बालाजी में 2000 बालिकाओं तथा 401 ब्राह्मणों को सम्मानित किया। इस अवसर पर वस्त्र, प्रसाद और अन्य उपयोगी सामग्री वितरित की गई।

कार्यक्रम मकर संक्रांति दान-पुण्य कार्यक्रम
स्थान मेहंदीपुर बालाजी
मुख्य अतिथि महंत श्री किशोर पुरी जी महाराज
लाभार्थी बालिकाएं 2000
लाभार्थी ब्राह्मण 401
वितरित सामग्री कार्डिगन, प्रसाद, तेल, गिलास, कंबल एवं दक्षिणा

mehandipur balaji mandir mahant kishor puri ji dan punya karte किशोरपुरी जी ने दान पुण्य किया

आज की News Mehandipur Balaji से है जहां आस्था धाम में मकर संक्रांति के पावन पर्व पर श्री बालाजी मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष श्री किशोर पुरी जी महाराज ने नव वर्ष 2020 में दो हजार बालिकाओं को दान पुण्य किया। किशोरपुरी जी ने दान पुण्य किया ।

Image Source

किशोरपुरी जी ने दान पुण्य किया, 2000 बालिकाओं को मिला सम्मान

वहीं दूसरी ओर श्री महंत जी महाराज ने 401 ब्राह्मणों को भी ऊनी वस्त्रों का दान पुण्य किया। इस अवसर पर महंत निवास पर बालिकाओं को और ब्राह्मणों को भोजन कराया गया।

मेहंदीपुर बालाजी मंदिर के श्री महंत जी निवास पर आयोजित हुए कार्यक्रम में महंत श्री किशोर पुरी जी महाराज ने राजकीय व गैर राजकीय विद्यालयों से आयी दो हजार बालिकाओं को ऊनी कार्डिगन्स, तिल के लड्डू की प्रसादी, तेल की शीशी और गिलास भेंट किए।

छात्राओं को देवी स्वरूप मानकर श्री महंत जी महाराज ने उनका नमन किया। निवास स्थल पर छात्राओं और ब्राह्मणों की लंबी-लंबी कतारें मनमोहक थी।

इसी प्रकार 401 ब्राह्मणों को गर्म ऊनी वस्त्र, कंबल, दक्षिणा, तिल के लड्डू की प्रसादी आदि का दान किया गया।

महंत निवास पर छात्र – छात्राओं के द्वारा श्री राम जय जय राम उद्घोष से श्री महंत निवास गुंजायमान हो रहा था।

महंत श्री किशोर पुरी जी महाराज के द्वारा दसवीं और बारहवीं की बोर्ड परीक्षा में प्रथम श्रेणी से उत्तीर्ण छात्राओं को साईकिल वितरण की गई।

वहीं उनकी शिक्षा व योग्यता पर पुरस्कार स्वरूप पांच सौ रुपये मिठाई के लिए दिए गए और शिक्षा के क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए उनका उत्साहवर्धन किया।

मकर संक्रांति पर दान पुण्य करने का महत्व बताते हुए महंत श्री किशोर पुरी जी महाराज ने कहा कि मकर संक्रांति का हिन्दू पर्वों में विशेष स्थान होता है।

बालाजी मंदिर पर आज के दिन सभी भक्त गण के लिए माल पूए का महाप्रसाद वितरित किया गया।

मकर संक्रांति के दिन दान पुण्य करने से पाप कर्मों के नाश होने के साथ ही पुण्य फल भी प्राप्त होते हैं।

मेहंदीपुर बालाजी में मौसम ने बदला मिजाज

मेहंदीपुर बालाजी में गत दो दिनों से मौसम ने अचानक करवट बदल ली। जिससे सुबह से ही बूंदा बांदी होने लगी।

दिन में हल्की हवायें चलने के साथ ही आसमान बादलों से घिर गया। जिससे फिर एक बार ऐसा लगा कि ठंड लौट आयी है।

लोग बाग गर्म कपड़ों से ढके नजर आए। बाजारों में जो भीड़ भाड़ नजर आयी थी मौसम बिगड़ने के साथ ही खत्म हो गई।

लोगों को लगा कि धूप निकलेगी दिन खुशनुमा होगा लेकिन ऐसा नहीं हुआ।

यदि आप मेहंदीपुर बालाजी धाम से जुड़ी ताज़ा खबरें, धार्मिक आयोजन और मंदिर प्रशासन की महत्वपूर्ण गतिविधियों की जानकारी प्राप्त करना चाहते हैं, तो मेहंदीपुर बालाजी न्यूज़ अवश्य पढ़ें। यहाँ बालाजी धाम से संबंधित सभी प्रमुख समाचार नियमित रूप से प्रकाशित किए जाते हैं।

मेहंदीपुर बालाजी धाम में समय-समय पर अनेक महत्वपूर्ण धार्मिक और सामाजिक कार्यक्रम आयोजित होते रहते हैं। नवरात्र के दौरान महंत श्री किशोरपुरी जी द्वारा दिए गए संदेश के बारे में श्री किशोरपुरी जी गुरु महाराज ने इस नवरात्र बालाजी महाराज की सेवा का संदेश दिया में विस्तार से पढ़ें। वहीं मंदिर प्रशासन से जुड़े एक महत्वपूर्ण घटनाक्रम की जानकारी महंत किशोरपुरी और नरेशपुरी जी को जान से मारने की धमकी देने वाला गिरफ्तार पोस्ट में उपलब्ध है। इसके अलावा राज्यपाल के बालाजी धाम आगमन की पूरी खबर राज्यपाल श्री कलराज मिश्र पहुंचे मेहंदीपुर बालाजी भी अवश्य पढ़ें।

किशोरपुरी जी ने दान पुण्य किया FAQ

किशोर पुरी जी महाराज ने कितनी बालिकाओं को सम्मानित किया?

मकर संक्रांति के अवसर पर लगभग 2000 बालिकाओं को सामग्री एवं उपहार वितरित किए गए।

ब्राह्मणों को क्या दान दिया गया?

401 ब्राह्मणों को ऊनी वस्त्र, कंबल, दक्षिणा और प्रसाद प्रदान किया गया।

यह कार्यक्रम किस अवसर पर आयोजित किया गया था?

यह कार्यक्रम मकर संक्रांति के पावन पर्व पर आयोजित किया गया था।

Tag: किशोरपुरी जी ने दान पुण्य किया

पिछला लेखजानिए क्या है मकर संक्रांति के नेग और नियम? (Makar Sankranti / Sankrat)
अगला लेखषटतिला एकादशी व्रत कैसे करें? Shattila Ekadashi Vrat Katha In Hindi
PUNIT NAGAR
पुनीत नागर JSBJM.org के संस्थापक और लेखक हैं। वे मेहंदीपुर बालाजी धाम, मंदिर से जुड़ी धार्मिक परंपराओं, दर्शन, अर्जी-दरखास्त, हनुमान भक्ति और सनातन धर्म से संबंधित विषयों पर हिंदी में लेख लिखते हैं। उनका प्रयास उपलब्ध आधिकारिक एवं विश्वसनीय स्रोतों, शोध सामग्री, पुस्तकों तथा संबंधित धार्मिक और स्थानीय परंपराओं के संदर्भ में जानकारी को सरल भाषा में प्रस्तुत करना है। जहाँ किसी जानकारी का आधार धार्मिक मान्यता या स्थानीय परंपरा होता है, उसे उसी संदर्भ में स्पष्ट करने का प्रयास किया जाता है।

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें