केंद्रीय रेल मंत्री पीयूष गोयल ने मेहंदीपुर बालाजी मंदिर पहुंचकर बालाजी महाराज के दर्शन किए। इस दौरान उन्होंने देश की खुशहाली, समृद्धि और कोरोना महामारी से मुक्ति के लिए प्रार्थना की। उनके साथ भाजपा नेताओं और स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने भी मंदिर में पूजा-अर्चना की। Piyush Goyal Mehandipur Balaji yatra ke dauran kendriya rail mantri ne Balaji Maharaj ke darshan kar desh ki sukh samriddhi ki kamna ki.
रेल मंत्री पीयूष गोयल ने मेंहदीपुर बालाजी मंदिर में टेका मत्था। रेल मंत्री पीयूष गोयल मेहंदीपुर बालाजी
Piyush Goyal Mehandipur Balaji Visit
रेल मंत्री पीयूष गोयल का यह दौरा धार्मिक आस्था के साथ-साथ क्षेत्रीय विकास की दृष्टि से भी महत्वपूर्ण माना गया। उन्होंने बालाजी महाराज के दर्शन कर देशवासियों के सुख और समृद्धि की कामना की।
Credit & Source: www.bhaskar.com
केंद्रीय रेल मंत्री पीयूष गोयल रविवार को मेंहदीपुर बालाजी पहुंचे ।
जहां उन्होंने बालाजी महाराज के दरबार में पत्नी के साथ संकट मोचन बालाजी के दरबार में ढोक लगाकर देश की खुशहाली व समृद्धि की कामना की।
देश व विश्व में फैल रही कोरोना महामारी से निजात दिलाने के लिए प्रार्थना की।
श्रीमहावीर मंदिर में रेल मंत्री को मंदिर प्रबंधन सदस्य अजय ने बालाजी महाराज की प्रसादी भेंट की। रेल मंत्री पीयूष गोयल ने करीब एक घंटे बालाजी महाराज के समक्ष पूजा-अर्चना की।
रेल मंत्री के साथ दौसा बीजेपी सांसद जसकौर मीणा व पूर्व भाजपा युवा एवं खेल विभाग राज्य मंत्री भूपेंद्र सैनी भी मौजूद थे।
केंद्रीय मंत्री का बालाजी पहुंचने पर बीजेपी कार्यकर्ताओं ने जगह-जगह स्वागत किया।
मेहंदीपुर बालाजी को रेल सेवा से जोड़ने की मांग
स्थानीय जनप्रतिनिधियों और भाजपा कार्यकर्ताओं ने रेल मंत्री को ज्ञापन सौंपकर मेहंदीपुर बालाजी को रेल नेटवर्क से जोड़ने की मांग की। उनका कहना था कि देशभर से आने वाले श्रद्धालुओं को बेहतर परिवहन सुविधा मिलनी चाहिए।
रेल मंत्री को बालाजी में मीणा सीमला सरपंच शिवचरण योगी, भाजपा मण्डल उपाध्यक्ष विजेंद्र मीना व स्थानीय लोगों ने मेहंदीपुर बालाजी को रेल से जोड़ने के लिए ज्ञापन सौंपा।
ज्ञापन में बताया कि उत्तर प्रदेश, दिल्ली, हरियाणा, एमपी सहित सभी राज्यों से बालाजी के दरबार में भक्त दर्शन करने आते हैं।
उन्हें बांदीकुई स्टेशन पर उतरना पड़ता है वहां से जीप आदि से मेहंदीपुर बालाजी पहुंचना पड़ता है जिससे श्रद्धालुओं को परेशानी का सामना करना पड़ता है।
दौसा भाजपा सांसद जसकौर मीणा ने पत्रकार वार्ता में मेहंदीपुर बालाजी को रेल सेवा से जोड़ने के सवाल पर कहा कि मैं पहले से ही मुद्दा उठाती आई हूं।
बांदीकुई से रेलवे लाइन, मेहंदीपुर बालाजी, महावीरजी, कैलादेवी से सवाई माधोपुर रेलवे लाइन से तीनों आस्था धाम जुड़े जिससे यहां आने वाले श्रद्धालुओं को आवागमन की अच्छी सुविधा मिल सके।
श्रद्धालुओं के लिए बेहतर सुविधाओं पर चर्चा
ज्ञापन में बांदीकुई से मेहंदीपुर बालाजी, महावीरजी और कैलादेवी को रेल मार्ग से जोड़ने का प्रस्ताव रखा गया। इससे लाखों श्रद्धालुओं को यात्रा में सुविधा मिलने की उम्मीद जताई गई।
मेहंदीपुर बालाजी आगमन पर करौली जिला क्षेत्र मेहंदीपुर बालाजी भाजपा मंडल की ओर से रेल मंत्री पीयूष गोयल को स्मृति चिह्न भेंट किया।
यदि आप मेहंदीपुर बालाजी धाम से जुड़ी ताज़ा खबरें, प्रशासनिक घोषणाएँ और महत्वपूर्ण अपडेट पढ़ना चाहते हैं, तो मेहंदीपुर बालाजी न्यूज़ अवश्य पढ़ें। यहां मंदिर से संबंधित सभी प्रमुख समाचार एक ही स्थान पर उपलब्ध हैं।
मेहंदीपुर बालाजी धाम में कई प्रमुख हस्तियों का आगमन होता रहा है। राज्यपाल के दौरे के बारे में राज्यपाल श्री कलराज मिश्र पहुंचे मेहंदीपुर बालाजी पढ़ें। वहीं श्रद्धालुओं की भारी भीड़ से जुड़ी खबर मंगलवार को उमड़ा मेहंदीपुर बालाजी में श्रद्धा का सैलाब में विस्तार से जान सकते हैं। इसके अलावा मंदिर में हुए एक अनोखे घटनाक्रम के बारे में पीपल के पेड़ में अचानक से प्रकट हुए बालाजी महाराज पोस्ट भी अवश्य पढ़ें।
Piyush Goyal Mehandipur Balaji Yatra FAQ
Piyush Goyal Mehandipur Balaji कब पहुंचे थे?
रेल मंत्री पीयूष गोयल रविवार को मेहंदीपुर बालाजी मंदिर पहुंचे थे।
उन्होंने मंदिर में क्या प्रार्थना की?
उन्होंने देश की खुशहाली, समृद्धि और कोरोना महामारी से मुक्ति के लिए प्रार्थना की।
स्थानीय लोगों ने क्या मांग रखी?
स्थानीय लोगों ने मेहंदीपुर बालाजी को रेल सेवा से जोड़ने की मांग करते हुए ज्ञापन सौंपा।
Piyush Goyal Mehandipur Balaji darshan ke dauran mandir prabandhan aur sthaniya logon se bhi mile.





