होम Mehandipur Balaji Mandir – Janiye Yahan Ki Poori Jankari Hindi Me मेहंदीपुर बालाजी मंदिर का इतिहास: उत्पत्ति, प्रकट होने की कथा और स्थापना प्रेतराज सरकार कौन हैं? मेहंदीपुर बालाजी में इनकी पूजा पहले क्यों होती...

प्रेतराज सरकार कौन हैं? मेहंदीपुर बालाजी में इनकी पूजा पहले क्यों होती है?

6
38729

प्रेतराज सरकार कौन हैं और मेहंदीपुर बालाजी धाम में उनकी पूजा श्री बालाजी महाराज से पहले क्यों की जाती है? यह सवाल लगभग बाबा के हर भक्त के मन में आता है। मेहंदीपुर बालाजी मंदिर की मुख्य परंपराओं में श्री प्रेतराज सरकार जी का स्थान अत्यंत महत्वपूर्ण माना जाता है और उनकी कचहरी देशभर में प्रसिद्ध है। ◉ राजस्थान देवस्थान विभाग

इस पोस्ट में हम प्रेतराज सरकार का परिचय, उनके प्रकट होने की धार्मिक मान्यता, उनकी पूजा पहले होने का कारण, प्रेतराज सरकार की कचहरी का महत्व तथा उनसे जुड़ी प्रमुख चीजों को हम विस्तार से समझेंगे। यदि आप मेहंदीपुर बालाजी धाम के इतिहास के बारे में जानना चाहते हैं, तो संबंधित विस्तृत लेख का लिंक भी आगे दिया गया है।

📌 एक नजर में प्रेतराज सरकार

विषय जानकारी
मुख्य विषय प्रेतराज सरकार कौन हैं?
स्थान मेहंदीपुर बालाजी मंदिर, राजस्थान
धार्मिक पहचान श्री बालाजी महाराज के सहायक एवं न्याय के देवता
विशेष महत्व प्रेतराज सरकार की कचहरी एवं प्रथम पूजा
पूजा का क्रम स्थानीय धार्मिक परंपरा के अनुसार श्री बालाजी महाराज से पहले

प्रेतराज सरकार कौन हैं?

जैसा कि आप सभी जानते हैं कि श्री बालाजी महाराज जो कि हनुमानजी महाराज का बाल रुप है, आज से लगभग 2000 वर्ष पूर्व घाटा मेहंदीपुर, राजस्थान मे प्रकट हुए थे। एवं, हम सभी लोग यह भी जानते हैं कि उनका यह प्रकटीकरण माता सीता जी के आशीर्वाद से हुआ था क्योंकि उन्हे माता सीता से कलियुग में संकट मोचन के रूप मे पूजे जाने का वरदान मिला था।

इस मंदिर की परंपरा के अनुसार श्री प्रेतराज सरकार का प्रकट होना भी श्री बालाजी महाराज के साथ ही माना जाता है। यही कारण है कि मेहंदीपुर बालाजी धाम की पूजा में श्री बालाजी महाराज, श्री प्रेतराज सरकार और श्री भैरव जी महाराज तीनों का विशेष स्थान है।◉ राजस्थान देवस्थान विभाग

शैक्षणिक शोध में भी मेहंदीपुर बालाजी को राजस्थान के महत्वपूर्ण चमत्कार-आधारित धार्मिक स्थलों में से एक के रूप में अध्ययन किया गया है। R. Jeremy Saul की University of Michigan की PhD thesis में मेहंदीपुर बालाजी को राजस्थान के दो प्रमुख बालाजी स्थलों में शामिल करते हुए यहां की वर्तमान भक्ति-परंपराओं, तीर्थयात्रियों, पुजारियों और faith healers से जुड़ी धार्मिक गतिविधियों का अध्ययन किया गया है।
◉ R. Jeremy Saul Thesis

यदि आप इस सिद्धपीठ के इतिहास के बारे में विस्तार से जानना चाहते हैं, तो मेहंदीपुर बालाजी मंदिर का इतिहास अवश्य पढ़ें।

मेहंदीपुर बालाजी में श्री प्रेतराज सरकार का प्राकट्य

हम यह भी जानते हैं कि बालाजी महाराज सदैव अपने आराध्य श्री राम चन्द्र जी के चरणों के ध्यान मे खोए रहते हैं। इसी कारण से राजस्थान के मेहंदीपुर में श्री बालाजी महाराज अपने साथ श्री प्रेतराज जी और भैरव जी महाराज के साथ प्रकट हुए जो कि उनके सहायक है। श्री बालाजी महाराज के आशीर्वाद से भक्तों के संकटो को काटने का कार्य भैरो बाबा और प्रेतराज बाबा करते है।

इसी प्रकार श्री प्रेतराज सरकार के सहायक श्री दीवान सरकार हैं। जिनका स्थान प्रेतराज मंदिर के ठीक पीछे बना हुआ है। विस्तृत जानकारी के लिए दीवान सरकार कौन हैं पोस्ट पढ़ें।

प्रेतराज सरकार से जुड़ी स्थानीय कथा

मेहंदीपुर बालाजी से संबंधित एक शैक्षणिक अध्ययन में प्रेतराज सरकार से जुड़ी एक स्थानीय कथा का उल्लेख मिलता है। इस कथा के अनुसार, प्रेतराज उस घाटी में रहते थे, जो उन दो पहाड़ियों के बीच स्थित थी जहाँ आज बालाजी का मंदिर है।

उन्होंने किसी को भी वहाँ से गुजरने की अनुमति नहीं दी। जो भी वहाँ से गुजरने का प्रयास करता, वह तुरंत मारा जाता या किसी ऐसी पीड़ादायक बीमारी से ग्रस्त हो जाता जिसका कोई उपचार नहीं था।

इसलिए पीड़ित ग्रामीणों ने उस उग्र आत्मा को शांत करने के लिए एक मंदिर बनाने का निर्णय लिया। लेकिन जैसे ही मंदिर बनकर तैयार हुआ, वानर-देवता ने उसे तुरंत मलबे में बदल दिया। ऐसा कई बार दोहराया गया।

इससे क्रोधित होकर प्रेतराज ने बालाजी पर आक्रमण कर दिया। इसके बाद हुए युद्ध में प्रेतराज ने बहुत कठोर प्रतिरोध किया, लेकिन अंततः वह उस वानर-देवता के सामने टिक नहीं सके, जो पहाड़ उठाने में सक्षम महान शक्ति वाले थे।

प्रेतराज ने आत्मसमर्पण किया और गरीब तथा निर्दोष लोगों को जो कष्ट उन्होंने पहुँचाए थे, उनके लिए क्षमा की प्रार्थना की। बालाजी ने उन्हें इस शर्त पर क्षमा प्रदान की कि वे हमेशा के लिए अपने बुरे और विनाशकारी तरीकों को त्याग देंगे और इसके बजाय पीड़ित मानवता की सहायता करना शुरू करेंगे।

उचित प्रायश्चित के बाद पराजित प्रेतराज बालाजी के दरबार में एक सहायक आत्मा (दूत) में परिवर्तित हो गए। तब से वे वानर-देवता के एक निष्ठावान सेवक रहे हैं।
◉ Antti Pakaslahti Research — pp. 137–138

भक्तों, अगर आप श्री प्रेतराज बाबा जी की कचहरी में गए हैं, जो कि दोपहर के समय 2 बजे से 4 बजे तक लगती है तो आपने देखा होगा कि मंदिर की ऊपरी मंजिल पर श्री प्रेतराज सरकार और दीवान सरकार के मंदिर/श्राइन स्थित हैं।
◉ राजस्थान देवस्थान विभाग

मेरे अनुभव में यहां होने वाले दरबारों में सबसे पहले श्री प्रेतराज जी की स्तुति गायी जाती है और फिर श्री हनुमान चालीसा का पाठ किया जाता है।

प्रेतराज सरकार कौन हैं
मेहंदीपुर बालाजी के श्री प्रेतराज सरकार

प्रेतराज सरकार की पूजा पहले क्यों होती है?

मेहंदीपुर बालाजी धाम में आने वाले अधिकांश श्रद्धालुओं के मन में यह प्रश्न अवश्य उठता है कि जब मुख्य देवता श्री बालाजी महाराज हैं, तो फिर प्रेतराज सरकार की पूजा और स्तुति पहले क्यों की जाती है। इस मंदिर की परंपरा और भक्तों की मान्यताओं के अनुसार इसके पीछे एक विशेष कारण बताया जाता है, जो पीढ़ियों से यहां भक्तों के बीच प्रचलित है।

भक्तों, क्या आप जानते हैं कि पहले प्रेतराज जी की ही पूजा क्यों की जाती है और उनके मंदिर को हनुमानजी से ऊंचा स्थान क्यों दिया गया है? आइए, मंदिर की धार्मिक परंपरा के अनुसार इसके पीछे प्रचलित मान्यता को विस्तार से समझते हैं।

प्रेतराज सरकार की पूजा पहले होने की धार्मिक मान्यता

मंदिर की धार्मिक परंपरा के अनुसार प्रेतराज सरकार की पूजा पहले होने के पीछे एक विशेष मान्यता बहुत ही लोकप्रिय है। श्रद्धालुओं के बीच पीढ़ियों से सुनाई जाने वाली इस कथा के अनुसार श्री प्रेतराज सरकार को श्री बालाजी महाराज के प्रमुख सहायक के रूप में विशेष स्थान प्राप्त हुआ। नीचे दी गई कथा इसी धार्मिक परंपरा पर आधारित है।

भक्तों, ऐसा कहा जाता है कि श्री प्रेतराज जी अपने जीवन काल मे राजस्थान के जयपुर के राजा हुआ करते थे और हर प्रकार के भूत प्रेत, पिशाच और जिन्न को पकड़ के उन्हें अपना गुलाम बनाने की कला जानते थे। इसी कारण से उन्हें प्रेतों का राजा श्री प्रेतराज सरकार कहा जाता है।

बालाजी के मेहंदीपुर में प्रकटीकरण से पूर्व बाला जी महाराज को एक सहायक की आवश्यकता महसूस हुई। राम नाम के ध्यान में होते हुए भी लोगों के संकट कट जाये इसलिए बाला जी महाराज श्री प्रेतराज जी के पास गए और उन्हें अपना सहायक बनने का आदेश दिया, चूँकि प्रेतराज जी एक राजा थे तो उन्हें किसी का आदेश मानना बुरा लगा और उन्होने बालाजी महाराज का आदेश मानने से मना कर दिया।

जब ये बात बालाजी महाराज को समझ आई तो उन्होंने श्री प्रेतराज जी से पुनः निवेदन किया, चूंकि श्री प्रेतराज जी उस समय गुस्से में थे और वह किसी का आदेश नहीं मानना चाहते थे इसलिए बालाजी महाराज को टालने के लिए उन्होने एक शर्त रख दी कि अगर आप मुझे वरदान दे, चूँकि मै एक राजा हू इसलिए मुझे आपसे भी ऊंचा स्थान चाहिए और मेरी पूजा आपसे पहले हो, साथ ही मेरी कचहरी मे मेरा ही हुक्म चले। श्री बालाजी महाराज ने तुरंत उनकी बात मान ली और उन्हें अपना सहायक बना लिया। ◉ Academic Research — Pretraj Sarkar narrative

धार्मिक मान्यता के अनुसार: दी गई कथा मेहंदीपुर बालाजी से जुड़ी प्रचलित धार्मिक मान्यता के रूप में भक्तों के बीच कही-सुनी जाती है।

आज भी मेहंदीपुर बालाजी धाम की धार्मिक परंपरा में प्रेतराज सरकार का विशेष स्थान माना जाता है। श्रद्धालु पहले उनकी स्तुति करते हैं और उसके बाद श्री बालाजी महाराज के दर्शन एवं पूजा करते हैं। इसी परंपरा के कारण प्रेतराज सरकार की कचहरी का भी विशेष महत्व माना जाता है।

Saul के शोध में मेहंदीपुर को ऐसे धार्मिक स्थल के रूप में दर्ज किया गया है जहां तीर्थयात्रियों के आगमन के साथ faith healers और उनसे जुड़ी धार्मिक गतिविधियों का महत्वपूर्ण स्थान बना। शोध के अनुसार मेहंदीपुर में लोगों के कष्टों से राहत की तलाश में आने वाले श्रद्धालुओं और faith healers की उपस्थिति ने इस स्थल की धार्मिक पहचान को आकार दिया।
◉ R. Jeremy Saul Thesis

भंगी बाड़ा से जुड़े पुराने उपचार-स्थल और इसकी परंपराओं को समझने के लिए भंगीवाड़ा: मेहंदीपुर बालाजी में एक भूला-बिसरा उपचार स्थल भी पढ़ें।

प्रेतराज सरकार कौन हैं - मेहंदीपुर बालाजी के सहायक

मेहंदीपुर बालाजी में प्रेतराज सरकार का महत्व

मेहंदीपुर बालाजी मंदिर में श्री प्रेतराज सरकार से संबंधित कचहरी का विशेष स्थान है। राजस्थान देवस्थान विभाग की मंदिर संबंधी रिपोर्ट में प्रेतराज सरकार की कचहरी और उनसे संबंधित धार्मिक व्यवस्था का उल्लेख मिलता है।
◉ राजस्थान देवस्थान विभाग

मंदिर की परंपरा के अनुसार उनकी कचहरी में श्रद्धालु अपनी प्रार्थना करते हैं और इसके बाद श्री बालाजी महाराज के दर्शन करते हैं। यही कारण है कि धाम आने वाले अधिकांश श्रद्धालु प्रेतराज सरकार के महत्व को पहले समझना चाहते हैं।

श्री प्रेतराज जी का मंदिर जो कि बालाजी महाराज के मंदिर के ऊपर बना हुआ है उनकी कचहरी आज भी प्रेतराज जी की कचहरी के रूप में विश्व विख्यात है और उनकी स्तुति पहले होना इस बात का सबूत है।

मेरा व्यक्तिगत अनुभव: मैं पिछले लगभग 30 वर्षों से मेहंदीपुर बालाजी धाम आता-जाता रहा हूँ और इस दौरान सैकड़ों बार यहां की धार्मिक परंपराओं को प्रत्यक्ष रूप से देखने का अवसर मिला है। मेरे व्यक्तिगत अनुभव में, मेहंदीपुर बालाजी में होने वाली बालाजी मंडली और यहां लगने वाले दरबारों में लंबे समय से सबसे पहले प्रेतराज सरकार की स्तुति किए जाने की परंपरा रही है। मेहंदीपुर धाम में प्रेतराज सरकार का मंदिर भी बालाजी महाराज के मंदिर से ऊंचे स्थान पर स्थित है और वर्षों से यहां प्रेतराज सरकार की कचहरी लगने की परंपरा को मैंने स्वयं देखा है। यह विवरण मेरे लगभग तीन दशकों के प्रत्यक्ष अनुभव पर आधारित है। धार्मिक परंपराओं को लेकर अलग-अलग लोगों की मान्यताएं और अनुभव हो सकते हैं, इसलिए यहां मैंने वही बातें साझा की हैं जिन्हें मैंने स्वयं लंबे समय से देखा और अनुभव किया है।

मेहंदीपुर की परंपराओं को लेकर भक्तों के बीच के मौखिक अनुभवों का महत्व इसलिए भी समझ में आता है क्योंकि Saul की PhD research स्वयं स्थानीय धार्मिक इतिहास और परंपराओं को oral accounts तथा वर्तमान श्रद्धालु-व्यवहार के माध्यम से दर्ज करती है। इसलिए इस पोस्ट में व्यक्तिगत अनुभव और प्रचलित धार्मिक मान्यता को अलग-अलग स्पष्ट करना आवश्यक है।
◉ R. Jeremy Saul Thesis

श्री प्रेतराज सरकार की कचहरी से जुड़े धार्मिक महत्व को समझने के लिए उनके सहायक स्वरूप और मेहंदीपुर बालाजी धाम की अन्य परंपराओं को जानना भी आवश्यक माना जाता है। इन्हीं धार्मिक मान्यताओं को हमने नीचे दिए गए संबंधित लेखों में विस्तार से समझाया है।

📌 एक नजर में प्रेतराज सरकार

विषय जानकारी
देव स्वरूप श्री प्रेतराज सरकार
स्थान मेहंदीपुर बालाजी धाम
विशेष पहचान प्रेतराज सरकार की कचहरी
पूजा का क्रम धार्मिक परंपरा के अनुसार सबसे पहले
संबंधित देवता श्री बालाजी महाराज एवं भैरो बाबा

ऊपर दी गई जानकारी से स्पष्ट होता है कि मेहंदीपुर बालाजी धाम की पूजा पद्धति में श्री प्रेतराज सरकार का स्थान अत्यंत महत्वपूर्ण माना जाता है। हालांकि श्रद्धालुओं के मन में इनके संबंध में कई प्रश्न भी रहते हैं। नीचे ऐसे ही कुछ सामान्य प्रश्नों के उत्तर दिए गए हैं।

प्रेतराज सरकार से जुड़े सामान्य प्रश्न (FAQ)

प्रेतराज सरकार कौन हैं?

श्री प्रेतराज जी मेहंदीपुर बालाजी धाम में पूजित एक महत्वपूर्ण देव स्वरूप माने जाते हैं।

प्रेतराज सरकार की पूजा पहले क्यों की जाती है?

स्थानीय मान्यताओं के अनुसार उनकी स्तुति और पूजा का विशेष स्थान माना जाता है।

प्रेतराज सरकार की कचहरी कहाँ है?

प्रेतराज सरकार की कचहरी मेहंदीपुर बालाजी धाम में स्थित है और श्रद्धालुओं के बीच विशेष महत्व रखती है।

क्या प्रेतराज सरकार के दर्शन करना आवश्यक माना जाता है?

मेहंदीपुर बालाजी धाम की पूजा पद्धति और धार्मिक परंपरा के अनुसार श्रद्धालु श्री प्रेतराज सरकार के दर्शन और स्तुति को यात्रा का महत्वपूर्ण भाग मानते हैं। मंदिर आने वाले अधिकांश भक्त श्री बालाजी महाराज के साथ-साथ प्रेतराज सरकार के भी दर्शन करते हैं।

मेहंदीपुर बालाजी में प्रेतराज सरकार का क्या महत्व है?

प्रेतराज सरकार मेहंदीपुर बालाजी धाम में विशेष स्थान रखते हैं। भक्तों की मान्यताओं के अनुसार उनकी कचहरी और पूजा का महत्वपूर्ण धार्मिक महत्व माना जाता है।

निष्कर्ष

प्रेतराज सरकार कौन हैं, उनकी पूजा पहले क्यों होती है और मेहंदीपुर बालाजी धाम में उनका क्या महत्व है—इन सभी प्रश्नों का उत्तर मंदिर की धार्मिक परंपरा और भक्तों की मान्यताओं में मिलता है। यदि आप मेहंदीपुर बालाजी धाम की यात्रा की योजना बना रहे हैं, तो प्रेतराज सरकार की कचहरी, उनकी स्तुति और उनसे जुड़ी परंपराओं को समझना आपकी यात्रा को और अधिक सार्थक बना सकता है।

बालाजी महाराज की महिमा अद्वितीय है।

।।बोलो सच्चे दरबार की जय।। 

स्रोत एवं संदर्भ

1. राजस्थान देवस्थान विभाग
मेहंदीपुर बालाजी मंदिर संबंधी आधिकारिक रिपोर्ट।
मूल आधिकारिक दस्तावेज देखें

2. R. Jeremy Saul — University of Michigan PhD Dissertation
Gods for the Modern Era: The Rise of Miracle Shrines in Northwestern India, University of Michigan, 2013.
मूल thesis देखें

3. Antti Pakaslahti — Family-Centered Treatment of Mental Health Problems at the Balaji Temple in Rajasthan
Family-Centered Treatment of Mental Health Problems at the Balaji Temple in Rajasthan — शोध-पत्र। प्रेतराज से संबंधित स्थानीय कथा के लिए pp. 137–138 देखें।
मूल शोध-पत्र देखें

4. Embodied Pilgrimage and the Social Life of Ritual
Embodied Pilgrimage and the Social Life of Ritual: A Study of the Balaji Dhwaj Yatra. इस अध्ययन में श्री प्रेतराज सरकार से जुड़ी स्थानीय कथा में उन्हें जयपुर का राजा और प्रेतों का राजा बताया गया है तथा बालाजी महाराज द्वारा उन्हें अपना सहायक बनाने, उनके प्रारंभिक इनकार और बाद में उनकी शर्त स्वीकार किए जाने की कथा का उल्लेख मिलता है।
मूल शोध-पत्र देखें

पिछला लेखराम भगत हनुमान बालाजी मेरे घर आना भजन लिरिक्स | Balaji Bhajan
अगला लेखमंगलवार तेरा है शनिवार तेरा है लो संभालो बालाजी परिवार तेरा है भजन लिरिक्स।
PUNIT NAGAR
पुनीत नागर JSBJM.org के संस्थापक और लेखक हैं। वे मेहंदीपुर बालाजी धाम, मंदिर से जुड़ी धार्मिक परंपराओं, दर्शन, अर्जी-दरखास्त, हनुमान भक्ति और सनातन धर्म से संबंधित विषयों पर हिंदी में लेख लिखते हैं। उनका प्रयास उपलब्ध आधिकारिक एवं विश्वसनीय स्रोतों, शोध सामग्री, पुस्तकों तथा संबंधित धार्मिक और स्थानीय परंपराओं के संदर्भ में जानकारी को सरल भाषा में प्रस्तुत करना है। जहाँ किसी जानकारी का आधार धार्मिक मान्यता या स्थानीय परंपरा होता है, उसे उसी संदर्भ में स्पष्ट करने का प्रयास किया जाता है।

6 टिप्पणी

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें