होम Mehandipur Balaji Mandir – Janiye Yahan Ki Poori Jankari Hindi Me मेहंदीपुर बालाजी न्यूज़: ताज़ा खबरें, अपडेट्स और महत्वपूर्ण घोषणाएँ श्री किशोरपुरी जी गुरु महाराज ने इस नवरात्र बालाजी महाराज की सेवा...

श्री किशोरपुरी जी गुरु महाराज ने इस नवरात्र बालाजी महाराज की सेवा का संदेश दिया

0
1861

नवरात्र के पावन पर्व पर घाटा मेहंदीपुर के दर्शन देखने लायक है। गुरु महाराज श्री किशोरपुरी जी महाराज माता रानी की भक्ति में लीन है। इनके द्वारा किए गए कार्य जिस तरह से बालाजी महाराज की महिमा को सुशोभित कर रहे हैं वाकई में प्रशंसनीय हैं।

प्रथम गुरु श्री गणेशपुरी जी के योग्य उत्तराधिकारी के रूप में गुरु महाराज श्री किशोरपुरी जी बालाजी महाराज की कीर्ति मे रोज नित नये आयाम स्थापित करते जा रहे हैं। इनकी धर्म परायणता आज के माहोल में निश्चित ही नई युवा पीढ़ी और इनके शिष्यों को इनके पथ मार्ग की ओर चलते रहने को उत्साहित करती है।

नौ दिन तक चलने वाले इस नवरात्र के पर्व पर नित्य रूप से कन्याओं को सम्मान के साथ गुरु महाराज द्वारा बिठा कर भोजन कराना, वस्त्र, शिक्षा की पुस्तकें उपहार स्वरूप देना यह दर्शाता है कि आप की दृष्टि कितनी दूरगामी है।

कन्याओं को सम्मान देना दर्शाता है कि हिन्दू धर्म में स्त्री रूप को महानतम स्थान दिया गया है। स्त्रियाँ, महिलाएं या कन्याएं प्रथम रूप से पूजनीय हैं। ये परिवार के हर स्तंभ पर अडिग रूप से खड़ी नजर आती हैं चाहे परिस्थितियां कितनी ही विपरीत क्यों न हो। विपत्तियों से ना घबराना और सहनशीलता की पराकाष्ठा इनमे कूट कूट कर भरी होती है। जिसके बल पर ये किसी भी चुनौती से आसानी से पार पा जाती हैं।

हमारे देश में आज महिलाओं की स्थिति में तुलनात्मक काफी सुधार हुआ है चाहे रोजगार की बात हो या शिक्षा की महिलाये हर मोर्चे पर आगे खड़ी हैं। गुरु महाराज द्वारा किताबें भेंट करना यही दर्शाता है कि महिला सशक्तिकरण की ओर मे उन्हें शिक्षा की ओर ले जाना एक मूलभूत कदम है।

हांलाकि, देश में महिलाओं की शिक्षा के मामले में स्थिति इतनी अच्छी नहीं है लेकिन इन्हें मौका मिलने पर हर बार बालिकाओं ने हर प्रकार की परीक्षाओं में पुरुषों से बेहतर ही प्रदर्शन किया है चाहे आप किसी भी शैक्षणिक या प्रतियोगिता का परिणाम उठा कर देख लें, बालिकाएं हर जगह पुरुषों से आगे ही हैं।

गुरु श्री किशोरपुरी जी द्वारा नवरात्र के अवसर पर पुस्तकें भेंट करना और शिक्षा के लिए प्रेरित करना हम सबके लिए यही एक सबक है कि चाहे बहाना त्योहार का हो हमे अगर बालाजी महाराज की सच्ची सेवा करनी है तो हर स्तंभ पर खड़े रहने वाली बालिकाओं को आगे बढ़ाना होगा।

अगर हम एक भी बेटी की शिक्षा अच्छे से पूरी करा सकेंगे तो निश्चित ही हम राष्ट्र के साथ साथ अपने गुरु और अपने आराध्य श्री बालाजी महाराज की सेवा कर पाएंगे।

यदि आप मेहंदीपुर बालाजी धाम से जुड़ी ताज़ा खबरें, धार्मिक आयोजन, महंत श्री किशोरपुरी जी की गतिविधियां और मंदिर प्रशासन की महत्वपूर्ण घोषणाएं पढ़ना चाहते हैं, तो मेहंदीपुर बालाजी न्यूज़ अवश्य देखें। यहां बालाजी धाम से संबंधित सभी प्रमुख समाचार नियमित रूप से प्रकाशित किए जाते हैं।

मेहंदीपुर बालाजी धाम में महंत श्री किशोरपुरी जी समय-समय पर धार्मिक और सामाजिक कार्यों के माध्यम से श्रद्धालुओं को प्रेरित करते रहे हैं। मकर संक्रांति पर आयोजित सेवा एवं दान कार्यक्रम की जानकारी मकर संक्रांति पर श्री मेहंदीपुर बालाजी के महंत श्री किशोरपुरी जी ने दान पुण्य किया में पढ़ सकते हैं। वहीं महंत श्री किशोरपुरी जी और नरेशपुरी जी से जुड़े महत्वपूर्ण घटनाक्रम की जानकारी महंत किशोरपुरी और नरेशपुरी जी को जान से मारने की धमकी देने वाला गिरफ्तार पोस्ट में उपलब्ध है। इसके अलावा राजस्थान के राज्यपाल के बालाजी धाम आगमन की पूरी खबर राज्यपाल श्री कलराज मिश्र पहुंचे मेहंदीपुर बालाजी भी अवश्य पढ़ें।

जय बाबा की।

पिछला लेखकैसे करें नवरात्रि में माँ दुर्गा की पूजा और क्या है इसका व्रत विधान ? (Navratri Vrat | Puja | Vidhan | Katha)
अगला लेखबालाजी महाराज श्री राम के सेवक थे या सीता के ?
PUNIT NAGAR
पुनीत नागर JSBJM.org के संस्थापक और लेखक हैं। वे मेहंदीपुर बालाजी धाम, मंदिर से जुड़ी धार्मिक परंपराओं, दर्शन, अर्जी-दरखास्त, हनुमान भक्ति और सनातन धर्म से संबंधित विषयों पर हिंदी में लेख लिखते हैं। उनका प्रयास उपलब्ध आधिकारिक एवं विश्वसनीय स्रोतों, शोध सामग्री, पुस्तकों तथा संबंधित धार्मिक और स्थानीय परंपराओं के संदर्भ में जानकारी को सरल भाषा में प्रस्तुत करना है। जहाँ किसी जानकारी का आधार धार्मिक मान्यता या स्थानीय परंपरा होता है, उसे उसी संदर्भ में स्पष्ट करने का प्रयास किया जाता है।

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें