मेहंदीपुर बालाजी जा रहे हैं तो ये 5 खास बातें जान लें। अक्सर आपने हनुमान चालीसा (Hanuman Chalisa) पढ़ते वक़्त दोहा जरूर सुना होगा “भूत पिशाच निकट नहीं आवे, महावीर जब नाम सुनावे”। इस दोहे का अगर आप कमाल देखना चाहते हैं तो राजस्थान स्थित मेहंदीपुर बालाजी (Mehandipur Balaji) के दरबार में पहुंच सकते हैं।
यदि आप मेहंदीपुर बालाजी जा रहे हैं, तो यात्रा शुरू करने से पहले कुछ महत्वपूर्ण नियम और सावधानियां जान लेना आवश्यक है। इस लेख में मेहंदीपुर बालाजी धाम से जुड़ी 5 ऐसी खास बातें बताई गई हैं, जिन्हें हर श्रद्धालु को यात्रा से पहले अवश्य जानना चाहिए।

| विषय | जानकारी |
|---|---|
| स्थान | मेहंदीपुर बालाजी धाम, दौसा (राजस्थान) |
| मुख्य जानकारी | यात्रा से पहले जानने योग्य 5 महत्वपूर्ण बातें |
| किनके लिए उपयोगी | पहली बार आने वाले श्रद्धालु |
| क्या जानेंगे | मंदिर के नियम, प्रसाद, आरती, यात्रा संबंधी सावधानियां |
| उद्देश्य | यात्रा को सुरक्षित, सरल और व्यवस्थित बनाना |
यहां आपको ऐसे विचित्र दृश्य नजर आयेंगे जिसे देखकर आप एक बार तो अवश्य डर ही जायेंगे लेकिन जहां बालाजी (Balaji) हों वहां डरने की बात ही क्या है। कारण यह है कि मेहंदीपुर बालाजी के दरबार में पहुंचते ही सारी बुरी शक्तियां जैसे भूत-प्रेत, पिशाच खुद ही डर से कांपने लगते हैं, तो आपका वहां कौन क्या बिगाड़ सकता है।
आपको बता दें कि यह मेहंदीपुर बालाजी का ही चमत्कार है कि देश-विदेश से लोग भूत प्रेत और उपरी चक्कर से परेशान व्यक्ति यहां आते हैं और अपना इलाज कराते हैं। इलाज ऐसा नहीं कि कोई मीठी गोली दे दी और सब ठीक हो गया। किसी प्रेतात्मा को उसके शरीर से मुक्त करने के लिए उसे कठोर से कठोर दण्ड भी दिया जाता है। इस उपचार को अगर देख लें तो आपके रोंगटे खड़े हो जाएंगे क्योंकि यह इलाज पुलिस की किसी थर्ड डिग्री से कम नहीं होता है।
आपको बता दें कि मेहंदीपुर बालाजी मंदिर में भूत प्रेत का इलाज और दूसरी मान्यताओं के बारे में जानने से पहले जरा बालाजी के बारे में कुछ खास बात आज हम आपको बताने वाले हैं। आज हम आपको इस पोस्ट में बताने वाले हैं बालाजी से जुड़ी 5 ऐसी खास बातें जो शायद ही आपने सुनी होंगी।
मेहंदीपुर बालाजी जा रहे हैं तो किन बातों का ध्यान रखें?
यदि आप पहली बार मेहंदीपुर बालाजी मंदिर की यात्रा पर जा रहे हैं, तो नीचे बताई गई बातें अवश्य पढ़ें। ये जानकारी आपकी यात्रा को अधिक सरल बनाने में मदद करेगी।
1. मेहंदीपुर बालाजी मंदिर के तीन प्रमुख देवता
आपको बता दें कि बालाजी की छाती के बायीं ओर एक छोटा सा छिद्र है इससे निरंतर जल बहता रहता है। इनके मंदिर में तीन देवता विराजित हैं एक तो स्वयं बालाजी महाराज, दूसरे देव श्री प्रेतराज सरकार और तीसरे भैरव जी जिन्हें कोतवाल कप्तान भी कहा जाता है।
2. प्रसाद और भोग से जुड़ी महत्वपूर्ण बातें
बालाजी के मंदिर में एक और खास बात यह है कि यहां बालाजी महाराज को लड्डू, प्रेतराज जी को चावल और भैरव जी यानि कोतवाल कप्तान जी को उड़द का भोग लगाया जाता है। कहते हैं कि बालाजी महाराज के प्रसाद का वह लड्डू खाते ही भूत प्रेत से पीड़ित व्यक्ति के अंदर मौजूद बुरी शक्तियां छटपटाने लगती है और पीड़ित व्यक्ति अजीब अजीब हरकतें करना शुरू करने लग जाता है।
3. यात्रा से पहले किन नियमों का पालन करें?
मेहंदीपुर बालाजी की यात्रा करने वालों के लिए नियम है कि यात्रा पर आने से पहले सभी प्रकार की तामसिक चीजें जैसे कि प्याज लहसुन, मांस मदिरा, अंडा आदि लेना बंद कर दें ताकि यात्रा के दिन तक इन सभी वस्तुओं का प्रभाव शरीर से लुप्त हो जाए।
4. प्रसाद घर क्यों नहीं ले जाना चाहिए?
आपको बता दें कि प्रत्येक तीर्थ स्थल से लोग घर प्रसाद लेकर आते हैं लेकिन यहां प्रसाद घर ले जाने की मनाही है लेकिन यहां मंदिर से जल, भभूत आदि घर ले जा सकते हैं। अधिकांश लोग मंदिर में प्रसाद चढ़ाने की इच्छा रखते हैं लेकिन ऐसी कोई इच्छा यहां के लिए न रखें। अपने हाथ से स्वयं कुछ न चढ़ाए।
5. वापसी के समय क्या करना चाहिए?
मंदिर से वापसी के समय दरख्वास्त (Darkhast) लगाकर तुरंत घर की ओर चले जाना चाहिए और यहां रुकना नहीं चाहिए। जब तक आप बालाजी में ठहरे सुबह शाम आरती में अवश्य ही सम्मिलित होए और बालाजी की आरती (Mehandipur Balaji Ki Aarti) के छींटे जरूर लें। यह छींटे रोग मुक्ति में पीड़ित व्यक्तियों के लिए काफी उत्तम माना जाता है।
मेहंदीपुर बालाजी जाने से जुड़े सामान्य प्रश्न (FAQ)
क्या पहली बार मेहंदीपुर बालाजी जाने वालों को कुछ विशेष नियमों का पालन करना चाहिए?
हाँ, यात्रा से पहले मंदिर के नियमों की जानकारी लेना, सात्विक भोजन करना और मंदिर परिसर की परंपराओं का सम्मान करना उचित माना जाता है।
क्या मेहंदीपुर बालाजी से प्रसाद घर लाया जा सकता है?
स्थानीय मान्यताओं के अनुसार मंदिर में चढ़ाया गया प्रसाद घर नहीं ले जाया जाता। हालांकि जल और भभूत जैसी वस्तुएँ श्रद्धालु अपने साथ ले जा सकते हैं।
मेहंदीपुर बालाजी में आरती में शामिल होना चाहिए?
यदि संभव हो तो सुबह या शाम की आरती में अवश्य शामिल हों। यह धाम की प्रमुख धार्मिक परंपराओं में से एक है।
क्या मेहंदीपुर बालाजी यात्रा के दौरान कुछ चीजों से परहेज करना चाहिए?
मंदिर की मान्यताओं के अनुसार यात्रा से पहले और यात्रा के दौरान सात्विक जीवनशैली अपनाना तथा मंदिर के नियमों का पालन करना उचित माना जाता है।
मेहंदीपुर बालाजी जाने से पहले सबसे महत्वपूर्ण तैयारी क्या है?
यात्रा की योजना, मंदिर के नियम, दर्शन का समय और आवश्यक सावधानियों की जानकारी पहले से प्राप्त कर लेना सबसे अच्छा रहता है।
निष्कर्ष
यदि आप मेहंदीपुर बालाजी जा रहे हैं, तो ऊपर बताई गई बातों का ध्यान रखने से आपकी यात्रा अधिक व्यवस्थित और सहज हो सकती है। मंदिर की परंपराओं का सम्मान करें, प्रशासन द्वारा जारी निर्देशों का पालन करें और श्रद्धा एवं अनुशासन के साथ दर्शन करें।
यदि आप मेहंदीपुर बालाजी धाम में दर्शन की पूरी प्रक्रिया, दर्शन का समय, आरती, मंदिर के नियम और यात्रा संबंधी विस्तृत जानकारी चाहते हैं, तो दर्शन मेहंदीपुर बालाजी की विस्तृत गाइड भी अवश्य पढ़ें।
Tags: मेहंदीपुर बालाजी जा रहे हैं तो ये 5 खास बातें जान लें।





