हनुमान चालीसा की महिमा, पढ़ने के नियम, विशेष प्रयोग और खास बातें।

0
2575

इस हनुमान चालीसा की महिमा, पढ़ने के नियम, विशेष प्रयोग और खास बातें। बजरंग बली जी की महिमा अपरंपार है और इनकी शक्ति का कोई सानी नहीं है। राम भक्त हनुमान जी की आराधना से हर मुश्किल आसान हो जाती है। अगर हनुमान चालीसा का पाठ किया जाए तो यकीन मानिए आपकी हर परेशानी दूर हो जाएगी। आज हम इसी पर चर्चा करेंगे और जानेंगे कि हनुमान चालीसा के चमत्कार।

हनुमान चालीसा की महिमा का वर्णन सदियों से भक्तों के बीच होता आया है। गोस्वामी तुलसीदास जी द्वारा रचित हनुमान चालीसा आज भी करोड़ों लोगों की आस्था का केंद्र है। कई भक्त अपने दिन की शुरुआत या अंत हनुमान चालीसा के पाठ से करते हैं।

धार्मिक मान्यता है कि श्रद्धा और विश्वास के साथ हनुमान चालीसा का पाठ करने से मन को शांति, आत्मविश्वास और भगवान हनुमान की कृपा प्राप्त होती है। हालांकि सबसे महत्वपूर्ण बात केवल पाठ करना नहीं, बल्कि उसके अर्थ और भाव को अपने जीवन में अपनाना भी है।

इस पोस्ट में जानिए हनुमान चालीसा की महिमा, पढ़ने के नियम, धार्मिक महत्व, विशेष बातें और पूजा के समय किन बातों का ध्यान रखना चाहिए।

विषय हनुमान चालीसा की महिमा
रचयिता गोस्वामी तुलसीदास जी
समर्पित भगवान हनुमान
मुख्य दिन मंगलवार और शनिवार
मुख्य उद्देश्य भगवान हनुमान की भक्ति और स्मरण

ध्यान दें: इस पोस्ट में बताए गए लाभ धार्मिक ग्रंथों, लोक परंपराओं और प्रचलित मान्यताओं पर आधारित हैं। किसी भी पाठ का सबसे बड़ा उद्देश्य श्रद्धा, भक्ति और आत्मिक शांति प्राप्त करना माना जाता है।

हनुमान चालीसा की महिमा, पढ़ने के नियम, विशेष प्रयोग और खास बातें।

हनुमान चालीसा को पढ़ने मात्र से आपकी सारी परेशानियां खत्म हो जाती है। बजरंग बली की कृपा से संकट आपको छू भी नहीं सकता। हनुमान चालीसा से हनुमान जी बहुत जल्द प्रसन्न हो उठते हैं। चालीस लाइनों वाली हनुमान चालीसा को पढ़ने से मन को शांति और शक्ति मिलती है।

हनुमान चालीसा की महिमा :-

यह हनुमान चालीसा दुनिया की सबसे सरल और शक्तिशाली स्तुति है। ये सम्पूर्ण रूप से बहुत प्रभावशाली मानी गई है। इसकी हर चौपाई अलग अलग रूप से शक्तिशाली है। जीवन की हर समस्या का समाधान हनुमान चालीसा द्वारा किया जा सकता है। हनुमान चालीसा का पाठ सिद्ध कर लेने से साधक चमत्कारी हो जाता है।

हनुमान चालीसा की प्रत्येक पंक्ति का अपना अलग महत्व और महिमा है और उसका जाप करने से उसका असर आपकी किसी भी परेशानी का हल निकाल सकता है।

बजरंग बली की महिमा ही कुछ ऐसी है कि उनके नाम मात्र से ही कष्टों का निवारण हो जाता है।

लेकिन ऐसे मे यह जानना बहुत जरूरी है कि हनुमान चालीसा को पढ़ने के नियम क्या होते हैं?

नियमों को मानना बहुत जरूरी होता है क्योंकि नियमों के अनुसार हनुमान चालीसा का पाठ करने से आपकी प्रार्थना तुरंत स्वीकार होती है।

हनुमान चालीसा पढ़ने के नियम :-

  1. हनुमान जी और इनके आराध्य मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम जी के चित्र की स्थापना करे।
  2. इसके बाद उनके समक्ष जल से भरा पात्र रखें।
  3. पहले भगवान् राम फिर हनुमान जी का ध्यान करें।
  4. इसके बाद हनुमान चालीसा का पाठ करें।
  5. कम से कम एक बार से लेकर सौ बार तक हनुमान चालीसा का पाठ किया जा सकता है।
  6. पाठ के बाद जल को प्रसाद की तरह ग्रहण करें।
  7. हमेशा यह प्रयास करें कि हनुमान चालीसा के पाठ का समय रोज एक ही हो।
  8. विशेष दशाओं मे यात्रा और सोते समय भी चालीसा का पाठ कर सकते हैं।

हनुमान चालीसा को पढ़ने के नियमों को खास तरीके से किया जाना बहुत जरूरी होता है क्योंकि हनुमान चालीसा का असर उस पर काफी निर्भर करता है। हनुमान चालीसा का पाठ एक ही समय पर हो यह भी बहुत जरूरी होता है। लेकिन आपको जानकर काफी हैरानी होगी कि हनुमान चालीसा के कुछ विशेष प्रयोग भी हैं जो आश्चर्यजनक रूप से शक्तिशाली हैं।

इस संसार में ऐसा कोई काज नहीं है जो कि वीर हनुमान जी की आराधना से पूरा न हो। हनुमान चालीसा की हर एक लाइन में इतनी शक्ति समायी है कि इसके नियमित पाठ से आपको कोई कष्ट हो ही नहीं सकता।

फिर चाहे आर्थिक परेशानी हो या शत्रु बाधा। या फिर कोई अनजाना भय आपको परेशान कर रहा हो। हनुमान चालीसा के प्रभाव से सभी सवालों का जवाब मिल जाता है।

यदि किसी दिन पूरी पूजा करना संभव न हो, तब भी श्रद्धा के साथ भगवान का स्मरण करके हनुमान चालीसा का पाठ किया जा सकता है। सबसे महत्वपूर्ण बात नियमितता और सच्ची भक्ति मानी जाती है।

यदि आप मंदिर में पाठ कर रहे हैं, तो वहां की व्यवस्था और अन्य भक्तों का भी ध्यान रखें। घर पर पाठ करते समय शांत वातावरण रखने का प्रयास करें ताकि मन एकाग्र रहे।

हनुमान चालीसा का पाठ करने के साथ-साथ कुछ ऐसे नियम भी बताए गए हैं जिनका पालन करना हर भक्त के लिए लाभदायक माना जाता है। इनके बारे में विस्तार से जानने के लिए हनुमानजी के 11 नियम पोस्ट भी जरूर पढ़ें।

ज्योतिषियों का कहना है कि हनुमान चालीसा के कुछ खास प्रयोग यदि किए जाएं तो खास परेशानियों का हल भी निकाला जा सकता है।

> विशेष लाभ पाने के लिए लाल अक्षरों में लिखी हनुमान चालीसा का पाठ करना चाहिए।

मुक़दमे और विवादों से छुटकारा पाने के लिए संकल्प लेकर 100 बार हनुमान चालीसा का पाठ करना चाहिए।

मंगल की समस्याओं से छुटकारा पाने के लिए हनुमान चालीसा बांटनी चाहिए।

एक पीले कागज पर लाल रंग से हनुमान चालीसा लिखें और इसे हमेशा अपने पास रखिए। आप मुश्किलों से हमेशा सुरक्षित रहेंगे।

हनुमान चालीसा का पाठ सूर्य के समक्ष करने से सारे ग्रह शांत मजबूत हो जाते हैं।

ज्योतिषी तो यहां तक कहते हैं कि अगर हनुमान चालीसा के पाठ का सबसे शक्तिशाली असर देखना चाहते हैं तो उसका पाठ सूर्य के सामने करें। हनुमान जी को हनुमान चालीसा के माध्यम से उनकी शक्तियां याद दिलायी जा सकती है।

और इसके बाद वो अपने भक्तों की रक्षा में हर वक़्त तत्पर हो जाते हैं। हनुमान चालीसा का नियमित पाठ बहुत ही सरल और आसान है लेकिन इसके लाभ चमत्कारिक है।

अगर आपको आर्थिक परेशानी है तो हनुमान जी को अष्ट सिद्धि और नव निधि के दाता कहा जाता है। नियमित रूप से हनुमान चालीसा का पाठ करने से हर मनोकामना पूरी होती है। हनुमान चालीसा के नियमित पाठ से धन संबंधी परेशानियां दूर हो जाती है।

अगर आप अनजाने भय से परेशान हैं तो हनुमान चालीसा का एक दोहा पढ़ सकते हैं।

भूत पिशाच निकट नहीं आवे, महावीर जब नाम सुनावे

इस दोहे से बताया गया है कि जो व्यक्ति नियमित हनुमान चालीसा का पाठ करता है उसके आसपास भूत प्रेत और दूसरी नकारात्मक बुरी शक्तियां नहीं आती हैं।

बजरंग बली का जितना गुणगान किया जाए उतना ही कम है। वीर बजरंगी अपने भक्तों पर हमेशा ही मेहरबान रहते हैं। ऐसा माना जाता है कि हनुमान चालीसा के प्रयोग से हर मुश्किल आसान हो जाती है।

हनुमान चालीसा से जुड़ी कुछ और खास बातें :-

इस हनुमान चालीसा के पाठ से इंसान इस धरती पर होने वाली लगभग सभी तरह की परेशानियों को हल कर सकता है।

हनुमान चालीसा का पाठ मंगलवार या शनिवार के दिन करने से विशेष लाभ मिलता है।

मंगलवार और शनिवार को कई भक्त भगवान हनुमान को सिंदूर और चमेली के तेल का चोला भी अर्पित करते हैं। यदि आप इसकी पूरी विधि जानना चाहते हैं, तो हनुमान जी को चोला चढ़ाने की सही विधि पोस्ट अवश्य पढ़ें।

आप किसी भी शुभ मुहूर्त में हनुमान चालीसा का पाठ कर सकते हैं।

विपत्ति के समय में हनुमान जी की साधना कर सकते हैं।

सुबह ब्रह्म मुहूर्त में उठें और नहाने के बाद शुद्ध वस्त्र धारण करें।

हनुमान जी के मंदिर में जाकर उनकी प्रतिमा के सम्मुख धूप-दीप जलाये। फूल चढ़ाए और बूंदी के लड्डू का भोग लगाएं।

अगर आप मंदिर में दर्शन करने जाते हैं, तो भगवान हनुमान के अलग-अलग स्वरूपों का धार्मिक महत्व भी जानना चाहिए। इसके लिए हनुमान जी के विभिन्न स्वरूपों के दर्शन के लाभ पोस्ट भी जरूर पढ़ें।

इसके बाद हनुमान जी की प्रतिमा के सामने आसन बिछाकर बैठ जायें।

हनुमान चालीसा का बिना रुके एक साथ 108 बार पाठ करें। इससे आपकी सभी मनोकामनाएं पूर्ण होंगी।

हनुमान चालीसा के नियमित पाठ करने वाले व्यक्ति का मनोबल बढ़ जाता है और उसे किसी भी तरह की समस्या नहीं रहती है। हनुमान चालीसा के अद्भुत प्रयोगों को करके आप इसके चमत्कारों से हैरान रह जाएंगे।

आप खुद ही कुछ समय बाद खुद मे आए सुखद बदलाव को महसूस करके आनंदित हो उठेंगे।

हनुमान चालीसा का महत्व

हनुमान चालीसा केवल एक स्तुति नहीं है, बल्कि भगवान हनुमान के गुणों, बल, बुद्धि, भक्ति और सेवा भाव का सुंदर वर्णन है। इसकी प्रत्येक चौपाई भक्तों को भगवान श्रीराम के प्रति समर्पण, साहस और धर्म के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देती है।

इसी कारण लाखों श्रद्धालु नियमित रूप से हनुमान चालीसा का पाठ करते हैं। कई लोग इसे दैनिक पूजा का हिस्सा बनाते हैं, जबकि कुछ लोग विशेष अवसरों या मंगलवार और शनिवार को इसका पाठ करते हैं।

हनुमान चालीसा का पाठ करते समय किन बातों का ध्यान रखें?

पाठ शुरू करने से पहले मन को शांत करें और भगवान श्रीराम तथा हनुमान जी का स्मरण करें। यदि संभव हो तो रोज एक निश्चित समय पर पाठ करें।

चालीसा पढ़ते समय जल्दबाजी न करें। प्रत्येक चौपाई का उच्चारण स्पष्ट रखने का प्रयास करें। यदि अर्थ भी समझते हुए पाठ किया जाए, तो भक्ति का अनुभव और अधिक गहरा हो सकता है।

निष्कर्ष

हनुमान चालीसा की महिमा केवल उसके नियमित पाठ में ही नहीं, बल्कि उसके संदेश को जीवन में अपनाने में भी है। भगवान हनुमान हमें साहस, सेवा, विनम्रता और भगवान श्रीराम के प्रति अटूट भक्ति का मार्ग दिखाते हैं।

यदि श्रद्धा, विश्वास और नियमितता के साथ हनुमान चालीसा का पाठ किया जाए, तो यह मन को शांति और सकारात्मकता प्रदान करने का सुंदर माध्यम बन सकता है।

हनुमान चालीसा भगवान हनुमान की भक्ति का एक महत्वपूर्ण माध्यम है। अगर आप हनुमान जी की पूजा, साधना, कथाओं, चालीसा, मंदिरों और उनसे जुड़ी धार्मिक परंपराओं के बारे में विस्तार से जानना चाहते हैं, तो हनुमान भक्ति, कथा और साधना: सम्पूर्ण मार्गदर्शिका भी जरूर पढ़ें।

 

पिछला लेखतीन पहाड़ी मंदिर मेहंदीपुर बालाजी की जानकारी
अगला लेखअगर आप हनुमानजी के भक्त हैं तो ये 11 नियम ध्यान रखें, हमेशा दूर रहेगी गरीबी।
PUNIT NAGAR
पुनीत नागर JSBJM.org के संस्थापक और लेखक हैं। वे मेहंदीपुर बालाजी धाम, मंदिर से जुड़ी धार्मिक परंपराओं, दर्शन, अर्जी-दरखास्त, हनुमान भक्ति और सनातन धर्म से संबंधित विषयों पर हिंदी में लेख लिखते हैं। उनका प्रयास उपलब्ध आधिकारिक एवं विश्वसनीय स्रोतों, शोध सामग्री, पुस्तकों तथा संबंधित धार्मिक और स्थानीय परंपराओं के संदर्भ में जानकारी को सरल भाषा में प्रस्तुत करना है। जहाँ किसी जानकारी का आधार धार्मिक मान्यता या स्थानीय परंपरा होता है, उसे उसी संदर्भ में स्पष्ट करने का प्रयास किया जाता है।

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें