Home Mehandipur Balaji Maharaj खुशखबरी अब जी भर के बालाजी महाराज के मंदिर में ऑनलाइन दान...

खुशखबरी अब जी भर के बालाजी महाराज के मंदिर में ऑनलाइन दान करें How To Donate Online To Mehandipur Balaji

1
4858

Donate Online To Mehandipur Balaji :-राजस्थान  सरकार से एक बहुत ही अच्छी खबर आ रही है। अब तक आप अपने ही घर में बालाजी महाराज को अर्जी दरख्वास्त आदि लगाते आ रहे थे।

सोचते थे कि जब मेहंदीपुर बालाजी जाना होगा तभी घर में रखी अर्जी दरख्वास्त आप वहां पहुंचा सकते हैं या फिर वहां जाने वाले किसी व्यक्ति के माध्यम से आप इन्हें बाबा के दरबार तक पहुंचा सकते हैं।

If You Want To Donate Online To Mehandipur Balaji

आप कोई दान निकलना चाहते हैं या मनोकामना, पितरों के लिए दान, आपकी मनोकामना पूर्ण हो गयी हो तो सवामनी कराना चाहते हैं और समय के अभाव में आप बालाजी नहीं जा पा रहे हैं तो अब चिंता करने की आवश्यकता नहीं है।

राजस्थान सरकार अब आपको ऑनलाइन दान यानि online donation ka विकल्प प्रदान करने जा रही है और ये सुविधा अब शुरू भी हो चुकी है।

अब आपको मंदिर आने की भी जरूरत नहीं पड़ेगी और आप किसी भी स्थान से मंदिर के लिए दान आदि कर सकते हैं।

For What You Can Donate

भक्त गण अब गायों के लिए चारे, गरीबों के लिए भोजन, पक्षियों के लिए दाने के लिए भी ऑनलाइन दान बस एक क्लिक भर से भेज सकते हैं।

दरअसल राजस्थान सरकार के रिकॉर्ड मे कुल 59 हजार 469 मंदिर है जो कि देवस्थान विभाग के अंतर्गत आते हैं।

इन मन्दिरों में अधिकांश मंदिर राजस्थान में हैं और कुछ मन्दिर राजस्थान की सीमा पर सटे हैं।

इन मंदिरों मे से 390 मंदिरों की देखरेख पूरी तरह से राजस्थान सरकार करती है।

Donate Online

राजस्थान के देवस्थान विभाग ने ऑनलाइन दान के लिए सुविधा फिलहाल 24 मंदिरों के लिए की है।

विभाग ने 34 देवी देवताओं की एक लिस्ट दी है ताकि भक्त गण अपने हिसाब से अपने आराध्य का चुनाव करें और दान करें।

एक और खास बात यह है कि विभाग ने साइट पर दान के प्रयोजन हेतु 8-10 विकल्प दिए हैं।

जब आप ऑनलाइन दान करेंगे तो पहले आपसे पूछा जाएगा कि आप किस लिए दान करना चाहते हैं और आपको विकल्प का चुनाव करना होगा।

सबसे बड़ी बात है कि आप दान एक रुपये से लेकर किसी भी राशि तक के लिए कर सकते हैं।

कैसे करें ऑनलाइन दान ( How to Donate Online To Mehndipur Balaji Temple )

बालाजी महाराज मन्दिर के लिए ऑनलाइन दान हेतु आपको राजस्थान सरकार के देवस्थान विभाग की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा जिसका लिंक नीचे दिया गया है।

देवस्थान विभाग, राजस्थान राज्य

विभाग की वेबसाइट ओपन करते ही आपको बायीं ओर कई ऑप्शन दिखायी देंगे। आपको “दान करें” ऑप्शन पर क्लिक करना है।

क्लिक करते ही आपको 24 मंदिरों की एक लिस्ट दिखायी देगी जिसमे 10 वे नंबर पर आपको मंदिर श्री मेहंदीपुर बालाजी, दौसा लिखा हुआ दिखायी देगा।

उसके ठीक सामने आपको अब तक दान दी गयी राशि लिखी हुई दिखायी देगी और आगे एक लिंक “दान करें ” लिखा हुआ मिलेगा आपको यहां पर क्लिक करना है।

दान दाता संबंधी विवरण में आपको अपना नाम, ईमेल और मोबाइल नंबर के साथ अन्य विवरण भरना होगा।

आगे दान राशि जो आप देना चाहते हैं चाहे 1 रुपए या अधिक जितना भी आप देना चाहे यहां भरना है।

अपने दान का व्यक्तिगत उद्देश्य लिस्ट में से चुनिए और मंदिर संबंधी दान का प्रयोजन चुनिए अन्य जानकारी भरे।

और process पर क्लिक करके अपने ऑनलाइन पेमेंट के माध्यम से भुगतान करे।

यह भी पढ़ें :-

जानिए कैसे लगती है मेहंदीपुर बालाजी में अर्जी और अर्जी लगाने का तरीका

हनुमान जी के मंगलवार का व्रत के फायदे और सही विधि

मेहंदीपुर बालाजी महाराज की पूजा कैसे करें ?

बालाजी महाराज श्री राम के सेवक थे या सीता के ?

क्या बालाजी महाराज की पूजा मे प्याज और लहसुन खाया जा सकता है ?