तनिक न देर लगाना ओ हनुमत जल्दी आना भजन लिरिक्स

0
5135

तनिक न देर लगाना ओ हनुमत जल्दी आना भजन लिरिक्स | Tanik Na Der Lagana O Hanumat Jaldi Aana Bhajan Lyrics.

राम और रावण की लड़ाई में राम की जीत इसलिए हुई थी क्योंकि राम का भाई राम के साथ खड़ा था और रावण की हार शायद इसीलिए हुई थी क्योंकि रावण का भाई रावण के खिलाफ खड़ा था।

Tanik Na Der Lagana O Hanumat Jaldi Aana Bhajan Lyrics

Tanik Na Der Lagana O Hanumat Jaldi Aana Lyrics

Tanik Na Der Lagana O Hanumat Jaldi Aana एक लोकप्रिय हनुमान भजन है। इस भजन में भगवान श्रीराम द्वारा लक्ष्मण के लिए व्यक्त प्रेम, चिंता और हनुमान जी पर विश्वास का भाव प्रकट किया गया है। यह भजन भक्तों के बीच अत्यंत लोकप्रिय है और भक्ति कार्यक्रमों में अक्सर गाया जाता है।

विवरण जानकारी
भजन Tanik Na Der Lagana O Hanumat Jaldi Aana
समर्पित भगवान हनुमान
श्रेणी हनुमान भजन
भाषा हिन्दी

भाई, जो होते तो हैं दुःख दर्द बांटने के लिए, अफसोस आज सिर्फ संपत्ति बांट रहे हैं। युद्ध भूमि में लक्ष्मण जी को जब शक्ति बाण लगा, उस समय प्रभु श्री रामचन्द्र जी अपने भाई के लिए किस तरह व्याकुल होते हैं और बूटी लाने के लिए अपने परम भक्त हनुमान से क्या कहते हैं, उस व्यथा को शब्दों में सुना रहा हूं।

इसे सुनकर किसी एक इंसान ने भी भाई शब्द का सही मतलब समझा तो मैं अपना जीवन धन्य समझूंगा। जय श्री राम।

आज सुबह एक बार सुन लेना आपकी हर इच्छा पूरी होगी | SUPERHIT HANUMAN JI BHAJAN | Hanuman Bhajan

शक्ति बाण लगा लक्ष्मण को निकल न जाए जान,
शक्ति बाण लगा लक्ष्मण को निकल न जाए जान,
संजीवन बूटी ले आओ, संकट में हैं प्राण।
तनिक न देर लगाना ओ हनुमत जल्दी आना।
लखन के प्राण बचाना ओ हनुमत जल्दी आना।

हरण हुआ सीता का गर भाई को भी गवाऊंगा।
हरण हुआ सीता का गर भाई को भी गवाऊंगा।
जाके अयोध्या वापस भला कौन सा मुंह दिखाऊंगा।
मूर्छित लखन न जागा तो मैं,
मूर्छित लखन न जागा तो मैं,
भी तज दूंगा प्राण।
तनिक न देर लगाना ओ हनुमत जल्दी आना।
लखन के प्राण बचाना ओ हनुमत जल्दी आना।

गोद में मूर्छित भाई, ये कष्ट सहा न जाए।
गोद में मूर्छित भाई, ये कष्ट सहा न जाए।
हरपल भैया कहने वाला कुछ भी बोल न पाए।
वीरगति कहीं पा ना जाए,
वीरगति कहीं पा ना जाए,
सूर्य वंश की शान।
तनिक न देर लगाना ओ हनुमत जल्दी आना।
लखन के प्राण बचाना ओ हनुमत जल्दी आना।

भारी विपदा आई हाय मन मेरा घबराए,
भारी विपदा आई हाय मन मेरा घबराए,
संकट मोचन सिवा तुम्हारे संकट कौन मिटाए।
मुझको भी संकट से उबारो, मुझको भी संकट से उबारो,
शीघ्र करो प्रस्थान।
तनिक न देर लगाना ओ हनुमत जल्दी आना।
लखन के प्राण बचाना ओ हनुमत जल्दी आना।
लखन के प्राण बचाना ओ हनुमत जल्दी आना।

Frequently Asked Questions

Tanik Na Der Lagana O Hanumat Jaldi Aana भजन किसने गाया है?

यह लोकप्रिय भजन भक्ति संगीत प्रेमियों के बीच काफी प्रसिद्ध है और भगवान हनुमान को समर्पित है।

इस भजन में किस प्रसंग का वर्णन है?

इस भजन में लक्ष्मण जी को शक्ति बाण लगने के बाद श्रीराम की व्यथा और हनुमान जी से संजीवनी बूटी लाने की प्रार्थना का वर्णन है।

संजीवनी बूटी कौन लेकर आए थे?

रामायण के अनुसार हनुमान जी संजीवनी बूटी लेकर आए थे जिससे लक्ष्मण जी के प्राण बच सके।

Tanik Na Der Lagana O Hanumat Jaldi Aana Lyrics कहाँ पढ़ सकते हैं?

इस लिरिक्स पोस्ट में इस भजन के सम्पूर्ण हिंदी लिरिक्स उपलब्ध हैं।

यह भी पढ़ें

पिछला लेखहनुमानजी का कर्जा | एक सुंदर प्रसंग | Hanumanji Ka Karja |
अगला लेखJo Ram Ko Laye Hain Hum Unko Layenge Bhajan Lyrics
PUNIT NAGAR
पुनीत नागर JSBJM.org के संस्थापक और लेखक हैं। वे मेहंदीपुर बालाजी धाम, मंदिर से जुड़ी धार्मिक परंपराओं, दर्शन, अर्जी-दरखास्त, हनुमान भक्ति और सनातन धर्म से संबंधित विषयों पर हिंदी में लेख लिखते हैं। उनका प्रयास उपलब्ध आधिकारिक एवं विश्वसनीय स्रोतों, शोध सामग्री, पुस्तकों तथा संबंधित धार्मिक और स्थानीय परंपराओं के संदर्भ में जानकारी को सरल भाषा में प्रस्तुत करना है। जहाँ किसी जानकारी का आधार धार्मिक मान्यता या स्थानीय परंपरा होता है, उसे उसी संदर्भ में स्पष्ट करने का प्रयास किया जाता है।

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें