मेहंदीपुर बालाजी की रूहानी अदालत बालाजी : – आपने इंसानी अदालतें तो बहुत देखी होंगी जहां मुकदमे लड़े जाते हैं, तारीख पर तारीख मिलती है तब जाकर पीड़ित को इन्साफ और अपराधी को उसके लिए सजा दी जाती है। लेकिन क्या आपने कभी रूहानी अदालतें देखी हैं जहां देवता द्वारा शैतानी रूह को दंडित किया जाता है?

मेहंदीपुर बालाजी की रूहानी अदालत क्या है?
मेहंदीपुर बालाजी धाम को लेकर देश में अनेक धार्मिक मान्यताएं बताई जाती हैं। इन्हीं में से एक है मेंहदीपुर बालाजी महाराज की रूहानी अदालत। भक्तों का विश्वास है कि इस पवित्र धाम में भगवान श्री बालाजी महाराज, प्रेतराज सरकार और भैरव बाबा के समक्ष भक्त अपनी अर्जी लगाते हैं और अपने संकटों से मुक्ति की प्रार्थना करते हैं।
हालांकि अनुभव अलग हो सकते हैं, लेकिन वर्षों से लाखों लोग अपनी आस्था और विश्वास के साथ यहां दर्शन करने आते हैं। यही अटूट श्रद्धा मेहंदीपुर बालाजी को देश के सबसे प्रसिद्ध हनुमान मंदिरों में एक विशेष पहचान दिलाती है।
सुनने में भले ही आपको अकल्पनीय और अविश्वसनीय लगे लेकिन राजस्थान के गुलाबी शहर जयपुर से लगभग 109 किलोमीटर दूर दौसा जिले के दो पहाडियों के बीच बसा है मेहंदीपुर बालाजी का वो धाम जहां भक्त को अपने तमाम कष्टों से मिलता है छुटकारा।
इंसानी अदालत और रूहानी अदालत में क्या अंतर माना जाता है?
सामान्य अदालतों में न्याय कानून और सबूतों के आधार पर होता है, जबकि मेहंदीपुर बालाजी की रूहानी अदालत पूरी तरह श्रद्धा और धार्मिक मान्यता से जुड़ी हुई मानी जाती है। भक्तों का विश्वास है कि यहां सच्चे मन से प्रार्थना करने पर बालाजी महाराज उनकी पुकार अवश्य सुनते हैं। इसी वजह से हर दिन हजारों श्रद्धालु देश के अलग-अलग राज्यों से इस धाम में पहुंचते हैं।
भारत के कई ऐसे प्राचीन मन्दिर है जो रहस्यों से भरे हैं जहां के आँखों देखे चमत्कार हमे और आपको अचंभित कर दें। उन्हीं में से एक है Mehandipur Ke Balaji Ka Mandir । भले ही विज्ञान भूत प्रेत में विश्वास न रखता हो लेकिन यहां आए भक्तों को अपने तमाम परेशानियों से मुक्ति मिल जाती है फिर चाहे वो भूत बाधा कहें या ऊपरी हवा।
अगर आपने मेहंदीपुर बालाजी का सच नहीं जाना है, तो इस धाम से जुड़ी कई ऐसी बातें हैं जिन्हें पहली बार जानकर आप भी हैरान रह जाएंगे।
मेहंदीपुर बालाजी धाम में श्रद्धालु किस उद्देश्य से आते हैं?
मेहंदीपुर बालाजी धाम में आने वाले हर श्रद्धालु की मनोकामना अलग-अलग होती है। कोई अपने परिवार की सुख-शांति के लिए आता है, कोई आर्थिक परेशानियों से राहत की प्रार्थना करता है, तो कोई मानसिक तनाव, भय या अन्य कठिन परिस्थितियों से बाहर निकलने के लिए बालाजी महाराज के चरणों में अपनी अर्जी लगाता है।
मंदिर से जुड़ी धार्मिक मान्यताओं के कारण देश के लगभग हर राज्य से श्रद्धालु यहां पहुंचते हैं। कई लोग पहली बार दर्शन करने आते हैं, जबकि अनेक भक्त अपनी मनोकामना पूर्ण होने के बाद पुनः बालाजी महाराज के दर्शन करने आते हैं।
बालाजी का ये वो मंदिर है जहां रोजाना हज़ारों की संख्या में श्रद्धालु आते हैं। आस्था का ये वो केंद्र है जहां पर बाल स्वरूप में बैठ केसरी नन्दन साक्षात् दर्शन देते हैं। त्रिदेव का ये वो धाम है जहां भूत बाधा से पीड़ित लोगों का इलाज होता है।
मेहंदीपुर बालाजी आने वाले श्रद्धालुओं के बीच मेहंदीपुर बालाजी से जुड़ी मान्यताएँ भी काफी प्रसिद्ध हैं, जिनका पालन आज भी बड़ी संख्या में भक्त करते हैं।
महत्वपूर्ण: मेहंदीपुर बालाजी धाम से जुड़ी यह मान्यता भक्ति की आस्था पर आधारित है। यदि कोई व्यक्ति मानसिक या शारीरिक बीमारी से पीड़ित है, तो उसे योग्य चिकित्सक से उपचार अवश्य कराना चाहिए। धार्मिक आस्था और इलाज, दोनों का अपना-अपना महत्व है।
मन्दिर के इतिहास पर रोशनी डाले तो मंदिर के महंतों के किसी पूर्वज को बालाजी ने स्वयं स्वप्न में अपने दर्शन देकर उपासना के आदेश दिए तब जाकर Mehandipur के इस पवित्र जगह पर उनकी प्रतिमा को प्रतिष्ठित किया गया।
जिसके बारे में कहा जाता है कि प्रतिमा चट्टान के उपर स्वयं उभरी थी और बाद में गाँव वालों ने इस मंदिर का निर्माण करवाया। अपने बाल स्वरूप में विराजित महाबली हनुमान ने यहां अपनी ऐसी लीलाएं दिखाई कि आज दुनिया के कोने-कोने से लोग यहां आते हैं।
मेहंदीपुर बालाजी की प्रसिद्धि का कारण क्या है?
मेहंदीपुर बालाजी धाम की प्रसिद्धि केवल राजस्थान तक सीमित नहीं है। उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, हरियाणा, दिल्ली, पंजाब, गुजरात, महाराष्ट्र सहित देश के अनेक राज्यों से श्रद्धालु यहां दर्शन करने आते हैं। इसके अलावा विदेशों में रहने वाले भारतीय श्रद्धालु भी समय-समय पर बालाजी महाराज के दर्शन के लिए इस पवित्र धाम में पहुंचते हैं।
मंदिर की प्राचीन परंपराएं, यहां होने वाली विशेष पूजा-पद्धति तथा बालाजी महाराज के प्रति लोगों की अटूट श्रद्धा इस धाम को भारत के सबसे प्रसिद्ध हनुमान मंदिरों में शामिल करती है।
पैसे की तंगी हो, किसी गम्भीर बीमारी से ग्रसित हो या फिर संतान सुख से वंचित हो पूरी दुनिया में मारुति नन्दन का ये वो इकलौता धाम है जहां मनोकामना पूर्ण होने के साथ-साथ भक्तों को अपने तमाम कष्टों से मुक्ति मिल जाती है फिर चाहे उपरी हवा हो या भूत बाधा। क्योंकि यहां लगती है मेहंदीपुर बालाजी की अदालत। त्रिदेव के समक्ष होती है सुनवाई।
बालाजी महाराज की अदालत में अर्जी क्यों लगाई जाती है?
मेहंदीपुर बालाजी धाम में आने वाले लोगों का विश्वास है कि सच्चे मन से की गई प्रार्थना कभी व्यर्थ नहीं जाती। इसी कारण भक्त अपनी-अपनी मनोकामना लेकर बालाजी महाराज की शरण में पहुंचते हैं। कोई नौकरी की कामना करता है, कोई व्यापार में उन्नति की प्रार्थना करता है, तो कोई परिवार की सुख-शांति और स्वास्थ्य के लिए अर्जी लगाता है।
धार्मिक मान्यता के अनुसार यहां बालाजी महाराज के साथ प्रेतराज सरकार और कोतवाल कप्तान का भी विशेष स्थान है। लोग यहां दर्शन और प्रसाद ग्रहण करते हैं तथा अपने जीवन के कष्ट दूर होने की प्रार्थना करते हैं।
Mehandipur Balaji में महाबली हनुमान संग प्रेतराज और भैरव नाथ भी बसते हैं और अमूमन त्रिदेव के समक्ष जब उनका दरबार सजता है तो लोगों की अर्जी लगती है और उनके समक्ष उसकी सुनवाई होती है।
प्रेतराज सरकार और कोतवाल कप्तान भैरव बाबा का क्या महत्व है?
मेहंदीपुर बालाजी धाम की धार्मिक परंपरा में भगवान श्री बालाजी महाराज के साथ प्रेतराज सरकार और भैरव बाबा का भी विशेष महत्व माना जाता है। मंदिर में आने वाले श्रद्धालु तीनों देवस्थानों के दर्शन करते हैं और अपनी श्रद्धा के अनुसार पूजा-अर्चना करते हैं।
भक्तों का विश्वास है कि बालाजी महाराज कृपा प्रदान करते हैं, प्रेतराज सरकार न्याय का कार्य देखते हैं और कोतवाल कप्तान भैरव बाबा मंदिर की व्यवस्था एवं सुरक्षा के प्रतीक माने जाते हैं। यही धार्मिक मान्यता इस धाम को अन्य मंदिरों से अलग पहचान देती है।
इस मंदिर की खास बात यह है कि यहां पर आए तमाम भक्तों के तमाम कष्ट दूर हो जाते हैं और यहां से कोई भी भक्त खाली हाथ नहीं लौटता। यही बात इस मंदिर को खास बनाता है।
श्रद्धालुओं के अनुभव क्या बताते हैं?
मेहंदीपुर बालाजी धाम आने वाले अनेक लोग अपने व्यक्तिगत अनुभव बताते हैं। कई लोग बताते हैं कि यहां दर्शन और पूजा के बाद उन्हें मानसिक शांति, आत्मविश्वास और सकारात्मक ऊर्जा का अनुभव होता है।
इंसानी बनाम रूहानी अदालत की पशोपेश में बालाजी की इस कोर्ट में जहां कोतवाल के रूप में भैरव नाथ भूत प्रेतों को बंदी बनाकर रखते हैं तो वहीं सेनापति का कार्यभार संभाल रहे Pretraj Sarkar शैतानी रूह को दंडित करने का कार्य करते हैं। यदि आप जानना चाहते हैं कि मेहंदीपुर बालाजी में भूत-प्रेत का इलाज कैसे होता है तो यह पोस्ट अवश्य पढ़ें।
जैसे ही पीड़ित बालाजी का प्रसाद ग्रहण करता है उसकी अजीबोगरीब हरकतें शुरू हो जाती है जिसके कुछ मिनटों बाद त्रिदेव के दर्शनों से वो अपने आप ठीक होने लगता है।
कई श्रद्धालु बताते हैं कि यहां के अनुभवों के बाद नास्तिक भी आस्तिक बन जाते हैं। यही कारण है कि यह धाम लोगों की आस्था का प्रमुख केंद्र माना जाता है।
ध्यान दें: मंदिर परिसर में कई बार ऐसे दृश्य देखने को मिलते हैं जो सामान्य लोगों के लिए आश्चर्य का विषय हो सकते हैं। यदि किसी व्यक्ति को मानसिक या शारीरिक स्वास्थ्य संबंधी समस्या हो तो चिकित्सकीय सलाह लेना भी आवश्यक है।
मेहंदीपुर बालाजी में बालाजी को जहां लड्डुओं का भोग लगता है तो वहीं प्रेतराज जी को चावल और भैरव नाथ को उड़द की दाल का भोग लगता है लेकिन जिन लोगों को उपरी बाधा कहें या फिर कहें जादू टोना जो इन चीजों से इन समस्याओं से ग्रसित होते हैं उन्हें यहां दो प्रकार के प्रसाद चढ़ाना पड़ता है। एक को कहते हैं अर्जी और दूसरे को कहते हैं हाजिरी। हाजिरी दो बार लेना पड़ता है और मंदिर में चढ़ाकर फौरन वहां से निकलना पड़ता है तो वहीं अर्जी में तीन थालियों में प्रसाद आता है।
अब इसे चमत्कार कहें या फिर आस्था, विज्ञान इन चीजों को माने या नहीं लेकिन सवाल उठता है कि आखिरकार मेहंदी पुर बालाजी में कदम रखते ही क्यों लोग अजीबोगरीब हरकतें करने लगते हैं। जिस मानसिक बीमारी का जो वो सालों से इलाज करवा रहे होते हैं वो मेहंदीपुर बालाजी मंदिर में आकर कैसे छू मन्तर हो जाती है, यह हमारी समझ से भी परे है।
यदि आप इस धाम के अन्य अनसुने पहलुओं को जानना चाहते हैं, तो मेहंदीपुर बालाजी का रहस्य भी अवश्य पढ़ें।
मेहंदीपुर बालाजी की रूहानी अदालत और मेहंदीपुर के चमत्कारों में कितनी सच्चाई है और कितनी मिथ्या, यह शोध का विषय हो सकता है लेकिन बालाजी के उस अटूट रिश्ते को कोई नहीं झुठला सकता जिसकी नींव आस्था से जुड़ी हो। तभी तो कहते हैं “भक्त शिरोमणि का यह वो धाम है जहां से कोई भी खाली हाथ नहीं लौटता।





