Home Technology Google Bolo Speech App Kya Hai In Hindi – Google Bolo App...

Google Bolo Speech App Kya Hai In Hindi – Google Bolo App In Hindi

0
796

Google Bolo App In Hindi Kya Hai

जैसे जैसे स्मार्ट फोन का इस्तेमाल ग्रामीण भारत में बढ़ता जा रहा है गूगल भी शिक्षा के प्रसार मे निरंतर प्रयासशील है। इसी दिशा में गूगल ने बच्चों की पढ़ने की क्षमता को निखारने का प्रयास किया है। ग्रामीण तबके के किशोरों के लिए गूगल ने एक Google Bolo App In Hindi लांच किया है जिसके द्वारा बच्चे बोल कर रीड कर सकते हैं।

यह Google Bolo App In Hindi गूगल के प्ले स्टोर से निःशुल्क डाउनलोड किया जा सकता है और यह ऑफ लाइन भी काम करता है। गूगल ने सबसे पहले इसे भारत में लांच किया है। वित्तीय रूप से कमजोर ग्रामीण किशोरों के लिए एक तरह से यह एप्लीकेशन एक वरदान की तरह है।

गूगल के अनुसार उसे आशा है कि Google Bolo App In Hindi शिक्षा के क्षेत्र में एक बड़ा बदलाव लाएगा। और तकनीक की शक्ति से अध्यापन और सीखने की प्रक्रिया इस App के जरिए अन्तर पैदा किया जा सकता है। हिंदी या इंग्लिश में बोलकर इस तकनीक से इसे लिखित रूप में पढ़ा और सुना जा सकता है।

इस Google Bolo App In Hindi का उपयोग बिना किसी अतिरिक्त परिश्रम के आसानी से किया जा सकता है। इस App मे बहुत सी स्टोरीज और रीडिंग मटेरियल दिया गया है जो कि फ्री मे उपलब्ध है। यह speech recognition और text to speech तकनीक पर काम करता है।

इस App मे कई Bolo badges है जो कि रिवार्ड के रूप में मिलते हैं। साथ ही इसमे Diya नाम से animated digital assistant है । यह assistant text को तेज आवाज में पढ़ता है और इंग्लिश से हिंदी में परिवर्तित करके उसका अर्थ भी सुझाता है। Diya इंग्लिश के साथ हिंदी दोनों भाषा में पढ़ सकता है और दिए गए टास्क को पूरा करने पर अभिनंदन भी करता है।

दो अलग अलग बच्चे इसका प्रयोग करके आपसी तुलना भी कर सकते हैं। फिलहाल यह App बीटा रूप में उपलब्ध है और उत्तर प्रदेश के एक जिले के 200 गांवों में इसका परीक्षण किया जा रहा है। मात्र 3 माह में ही 65 प्रतिशत से अधिक इंप्रूवमेंट इस App द्वारा परीक्षण काल में देखा गया है। शब्द कोष बढ़ाने के लिए इस App मे कुछ और features जोड़े जा रहे हैं।

Android kitkat OS se ऊपर के versions मे यह काम करता है और इसका बीटा वर्शन google playstore से डाउनलोड किया जा सकता है। इसका डाउनलोड साइज़ लगभग 50 mb का है।

Google Bolo App Download Link From Google Play Store

Google Bolo App Developer Contact

Email : bolo-feedback@gmail.com

Address : 1600, Amphitheatre Parkway, Mountain View 94043

Goggle bolo speech app